नींद न आने की समस्या से लगभग आधी आबादी परेशान है, जिसकी कई अलग-अलग वजहें हो सकती हैं। खासकर मिलेनियल्स सबसे ज्यादा नींद न आने की समस्या यानी अनिद्रा से जूझ रहे हैं। लोगों के साथ कई बार ऐसा होता है कि दिनभर काम करके आने के बाद रात में जब बिस्तर पर लेटते हैं तो 1 से 2 घंटे तक नींद ही नहीं आती है। वहीं हॉल में, सोफे पर और बीन बैग जैसी जगहों पर आसानी से नींद आ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद से आपको बिस्तर पर जाने के कुछ समय बाद ही आसानी से अच्छी नींद (tips for good sleep) आ सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और डॉक्टर सिद्धांत भार्गव ने नींद को बेहतर करने के लिए टिप्स बताए हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपको लाभ हो सकता है।
अच्छी नींद के लिए फॉलो करें ये टिप्स - Tips For A Sound Sleep In Hindi
क्या आपने ये सोचा है कि सोफे, हॉल और बीन बैग जैसी जगहों पर आसानी से नींद क्यों आती है? वहीं जब आप इनसे उठकर बिस्तर पर सोने के लिए जाते हैं तो नींद देर तक नहीं आती। दरअसल, ऐसा Learned Behavior के कारण होता है। जब कई सालों पर अपने बिस्तर पर लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं और बिस्तर पर खाना खाते हैं तो आपका शरीर ये समझने लगता है कि ये सोने की जगह नहीं है। ऐसे में जब आप बिस्तर पर जाते हैं तो नींद न आने की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं अच्छी नींद के लिए क्या करें।
इसे भी पढ़ें: सर्दी का मौसम नींद को कर सकता है प्रभावित, जानें इन दोनों में संबंध
1. बिस्तर पर जाते ही अच्छी नींद पाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक आदत डालें कि बिस्तर पर तकिए और चादर के अलावा कोई भी सामान न रखें। इसके साथ ही बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं।
2. बिस्तर पर अपना फोन या लैपटॉप लेकर कभी न लेटें। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आपके पास बिस्तर पर फोन होगा तो आप बार-बार सोशल मीडिया देखेंगे, जिससे दिमाग बिजी रहेगा और नींद नहीं आएगी।
3. कुछ लोगों का बैडरूम फैला हुआ रहता है, जिसका दिमाग पर नेगेटिव असर पड़ता है। ऐसे में सबसे पहले अपने बैडरूम को साफ और मैनेज रखिए।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्म दूध पीने से सच में नींद आती है? जानें इसके फायदे
4. सोने से पहले हल्के गर्म पानी से नहाना भी आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। गर्म पानी से नहाने से शरीर रिलैक्स होता है और बुरे विचार नहीं आते।
5. बिस्तर पर लेटने के बाद अपने शरीर को रिलैक्स करने के लिए पैरों की मसल्स को आराम दें। जिससे आपके शरीर को समझ आए कि आप बिस्तर पर हैं और सोने वाले हैं।
6. जब आप अपने काफ मसल्स और जांघों की मसल्स को धीरे-धीरे रिलैक्स करेंगे तो आपका शरीर आराम के मोड में जाने लगेगा।
7. बिस्तर पर आंख बंद करके सिर्फ ध्यान करें और सोचें कि आप बिल्कुल रिलैक्स हैं और गहरी नींद सोना चाहते हैं।
एक आम हेल्दी व्यक्ति को बिस्तर पर जाने के करीब 7 मिनट बाद नींद आ जाती है, अगर आपको इससे ज्यादा समय लगता है तो ये टिप्स आपके लिए कारगर साबित हो सकती हैं।
All Images Credit- Freepik