सर्दियों के दौरान पाचन संबंधित समस्याएं होना आम बात है। दरअसल, सर्दियों में हमारा वाटर इनटेक नेचुरली कम हो जाता है। इस कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है और हमें कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं। इतना ही नहीं, सर्दियों में हम भारी और गर्म तासीर वाली चीजें ज्यादा खाते हैं। इन चीजों को पचने में समय लगता है जिस वजह से कई बार ब्लोटिंग भी हो जाती है। गर्मियों में हमारा चलना-फिरना भी ज्यादा होता है। लेकिन सर्दियों में ज्यादा ठंड होने से लोग ज्यादा बाहर नहीं जाते हैं। इस वजह से भी सर्दियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं होती रहती है। लेकिन अगर सर्दियों में सुबह की शुरुआत हेल्दी आदतों से की जाए, तो डाइजेशन को ठीक रखा जा सकता है। आइए जानें सर्दियों में डाइजेशन को ठीक रखने के लिए सुबह उठने के बाद क्या करना चाहिए।
सर्दियों में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं सुबह की ये आदतें- Healthy Morning Habits In Winter For Improved Digestion
गुनगुना पानी पिएं- Warm Water
सर्दियों में सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे मलत्याग करना आसान हो जाता है। अगर आप खाली पेट सबसे पहले पानी पीते हैं, तो यह पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
टॉप स्टोरीज़
कोई हर्बल टी जरूर पिएं- Herbal Tea
सर्दियों में सुबह उठकर हर्बल चाय का सेवन जरूर करें। अगर आप खाली पेट दालचीनी, ग्रीन टी या अन्य कोई हर्बल चाय पीते हैं तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसलिए गुनगुना पानी पीने के बाद सबसे पहले हर्बल टी जरूर पिएं। इससे सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद भी मिलती है। हर्बल टी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी ठीक होता है।
इसे भी पढ़ें- क्या सर्दियों में सिलिकॉन सॉक्स पहनने से पैरों की ड्राईनेस दूर हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें
नाश्ते में फाइबर और प्रोटीन लें- Fiber and Protein in Diet
ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है। इसलिए ब्रेकफास्ट हेल्दी होना बहुत जरूरी है। सर्दियों में ज्यादातर लोग घी वाले पराठे खाते हैं। इस वजह से शरीर में सिर्फ कार्ब्स जाते हैं। जबकि डाइजेशन हेल्दी रखने के लिए ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फाइबर दोनों लेना जरूरी है। प्रोटीन लेने से आपको दिन में बार-बार भूख नहीं लगेगी। साथ ही, फाइबर ब्लोटिंग और एसिडिटी होने से रोकता है।
भारी नाश्ता न करें- Avoid Heavy Breakfast
सर्दियों में ज्यादातर लोग भारी नाश्ता करते हैं। जैसे कि आलू या गोभी के पराठे खाना। लेकिन अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता है, तो आपको भारी नाश्ता अवॉइड करना चाहिए। नाश्ते में ज्यादा तला-भूना न खाएं। क्योंकि इसकी वजह से आपको दिनभर एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में तिल और सरसों के तेल से करें पैरों की मालिश, नहीं पड़ेंगे बीमार
वॉक जरूर करें- Walk
अगर आपको घर से बाहर जाना होता है, तो घर से नाश्ता करके जाएं। कोशिश करें कि नाश्ते के बाद आप थोड़ा बहुत वॉक जरूर करें। इससे आपको एसिडिटी और ब्लोटिंग नहीं होगी। साथ ही, शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।
इन आदतों को अपनाते से सर्दियों के दौरान पाचन तंत्र को स्वस्थ रखा जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप दिनभर खुद को हाइड्रेट रखें और खाने के बाद वॉक जरूर करें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी।