Expert

ठंड में बाहर वॉक करने के बजाए महिलाएं घर पर ही कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, हमेशा रहेंगी सेहतमंद

घर और ऑफिस के कामकाज में महिलाओं को कई बार वॉक करने का समय नहीं मिल पाता है, ऐसे में जानिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए महिलाओं को कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? 
  • SHARE
  • FOLLOW
ठंड में बाहर वॉक करने के बजाए महिलाएं घर पर ही कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज, हमेशा रहेंगी सेहतमंद


What is The Best Exercise To Replace Walking in Hindi: हाउसवाइफ हो या फिर वर्किंग महिलाएं, अपनी सेहत पर ध्यान देना काफी मुश्किल हो जाता है। घर के कामकाज और ऑफिस के वर्क प्रेशर के बीच महिलाओं को फिजिकल एक्टिविटी के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन, महिलाओं को फिट रहने और बीमारियों से बचाव के लिए शारीरिक गतिविधियां करना बेहद जरूरी है। कहा जाता है कि जो महिलाएं फिजिकल एक्टिविटी के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं, वो रोजाना सिर्फ 30 मिनट भी चल सकती हैं, जो उनके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि कई महिलाओं को वॉक करने का भी समय नहीं मिलता है। ऐसे में वे चाहे तो अपने घर में ही कुछ 10 मिनट का समय निकाल कर कुछ ऐसी एक्सरसाइज (What is better than walking for exercise) कर सकती हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। आइए हेल्थ और योग एक्सपर्ट चित्रांजलि वर्मा से जानते हैं कि कौन सा व्यायाम चलने के बराबर है (What exercise is equal to walking) या 30 मिनट चलने के बराबर कौन सा व्यायाम है?

वॉक के जगह महिलाएं कौन-सी एक्सरसाइज करें? - What is The Best Exercise To Replace Walking in Hindi?

1. पैर की उंगलियों पर चलना - Toe Walking

वॉक करने के स्थान पर आप पैर की उंगलियों पर चलने वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं, जो आपके शरीर का बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। पिंडलियों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर के निचवे हिस्से की मांसपेशियों को एक्टिव करके ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपनी पीठ सीधी रखते हुए कोर को एक्टिव रखें और 1 से 2 मिनट तक अपने पैर की उंगलियों पर चलें।

इसे भी पढ़ें: क्या महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए वॉक करना जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

2. एड़ी पर चलना - Heel Walking

घर के बाहर वॉक करने के स्थान पर एड़ी पर चलने वाली यानी हील वॉकिंग कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से एंकल और पैर को मजबूत करता है, एड़ी में मोच आने के जोखिम को कम करता है, और पैर के निचले हिस्से की ताकत में सुधार करता है, जिससे बेहतर मुद्रा को बढ़ावा मिलता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप 1 से 2 मिनट तक अपने पैर की उंगलियों को जमी से ऊपर उठाकर एड़ी पर चलें। इस दौरान आप छोटे-छोटे कदम बढ़ाएं और शरीर पर काबू रखें।

3. रेट्रो वॉकिंग - Retro Waliking

चलने के स्थान पर रेट्रो वॉकिंग भी महिलाओं के लिए एक्सरसाइज का एक अच्छा विकल्प है। यह एक्सरसाइज आपके घुटनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने और जोड़ों की समस्याओं में सुधार करने में मदद कर सकता है। आगे की ओर चलने की तुलना पीछे चलने से आपके शरीर की अलग-अलग मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। रेट्रो वॉकिंग करने के लिए आप अपने कोर को टाइट रखते हुए और अपने कदमों पर काबू पाते हुए पीछे की ओर चलने की कोशिश करें।

Exercises Instead Of Walking

4. हिप मार्चिंग - Hip Marching

हिप मार्चिंग, भी महिलाओं के लिए वॉकिंग के स्थान पर एक अच्छा विकल्प है। यह आपके कोर की मांसपेशियों को खींचकर, उन्हें मज़बूत करके पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत दिलाता है। हिप्स के लचीलेपन और ताकत में सुधार करता है। साथ ही शरीर के निचलने हिस्से में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे बैठें या खड़े हों जाएं और एक घुटने को अपनी सीने की ओर उठाएं. 1 से 2 मिनट के लिए पैरों को बारी-बारी से घुमाएं।

इसे भी पढ़ें: क्या वॉकिंग निमोनिया एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है? डॉक्टर से जानें

5. मलासन में चलना - Malasana Walk

मलासन में चलना यानी स्क्वाट वॉक, करने से महिलाओं के पेट के अंगों की मालिश होती है, जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। पेल्विक फ्लोर में सुधार करके प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ाता है। साथ ही, जांघों, ग्लूट्स और कोर को मजबूत बनाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले एक गहरी सांस लें और मलासन की पोजिशन में बैठ जाएं। फिर इस मुद्रा में रहते हुए 1 से 2 मिनट तक आगे और पीठे की ओर चलें।

निष्कर्ष

जिन महिलाओं को वॉक पर जाने का समय नहीं मिलता है, वे अपने घर पर ही चलने के स्थान पर इन 5 एक्सरसाइजों को कर सकती हैं। यह एक्सरसाइज न सिर्फ करना आसान है, बल्कि महिलाओं के सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

इन 3 तरीकों से कर सकते हैं मॉर्न‍िंग वॉक, जानें इसके प्रकार और फायदे

Disclaimer