Doctor Verified

ज्वार या रागी की रोटी! ठंड में क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

सर्दियों में ज्वार या रागी क्या खाना ज्यादा बेहतर होता है लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्जूय होते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में जानते हैं कि सेहत के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्वार या रागी की रोटी! ठंड में क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की डाइट में बदलाव होने लगता है। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन कम कर देते हैं और अपनी डाइट में गर्म तासीर की चीजों को शामिल करते हैं। भारत में अनाज न सिर्फ पेट भरने का साधन है, बल्कि मौसम के अनुसार शरीर की देखभाल का एक बेहतर विकल्प होता है। हर मौसम के अनुसार कौन-सा अनाज खाना चाहिए, इस बात को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। सर्दियों के मौसम में शरीर की पाचन शक्ति बढ़ जाती है और हमें ऐसे फूड्स की जरूरत होती है, जो शरीर को गर्मी दे। ऐसे में लोग अक्सर इस बात को लेकर सोच में रहते हैं कि सर्दियों में ज्वार की रोटी खानी चाहिए या बाजरे की? आइए इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं? लेकिन उससे पहले जानते हैं कि ज्वार और रागी के क्या-क्या फायदे हैं?

ज्वार के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, ज्वार मध्य और दक्षिण भारत में बहुत खाए जाने वाला अनाज है। आयुर्वेद के अनुसार, ज्वार की तासीर ठंडी होती है, यानी यह शरीर की गर्मी को संतुलित करता है और पाचन को हल्का रखता है। इसलिए, ज्वार गर्मियों में खाने के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, शुरुआती ठंड यानी हल्की ठंड में भी ज्वार खाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं-

  • ज्वार ग्लूटेन-फ्री होता है, जो उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें गेहूं से एलर्जी होती है।
  • इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
  • ज्वार में आयरन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन और हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बढ़ जाता है वजन, तो डाइट में शामिल करें ये 4 मौसमी फल, वेट लॉस में मिलेगी मदद

1 (25)

रागी के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, आयुर्वेद में रागी की तासीर भी ठंडी मानी जाती है, लेकिन यह कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है, जिससे यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। रागी में ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है, जो मूड को शांत रखने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसका सेवन, हड्डियों, स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि रागी की तासीर ठंडी होने के कारण इसे गर्मियों या हल्की ठंडी में खाना सही माना जाता है। अगर बहुत ज्यादा ठंडे मौसम में रागी का सेवन किया जाए तो शरीर का तापमान कम हो सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम या जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, रागी भी सर्दियों में सिर्फ गर्म तासीर की चीजों के साथ ही लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में क्या खाएं और क्या नहीं? जिससे बेहतर रहेगी सेहत 

ज्वार या रागी, सर्दियों में क्या खाना चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, शुरुआती सर्दी में ज्वार की रोटी खाना बेहतर होता है, क्योंकि यह आपके शरीर को हल्की गर्मी भी देता है और ज्यादा भारी भी नहीं लगता है। ठंड बढ़ जाने पर रागी को घी और गुड़ के साथ मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है। इसलिए, आयुर्वेद में कहा जाता है कि, सर्दी की शुरुआत में ज्वार और जब ठंड बढ़ जाए तो बाजरा या रागी का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में वात दोष बढ़ जाता है और उसे शांत करने के लिए ऐसी डाइट लेने की जरूरत होती है, जो गर्म, मुलायम और पौष्टिक हो। इसलिए, सर्दियों में केवल अनाज ही नहीं, बल्कि उसे पकाने और खाने का तरीका भी मायने रखता है।

निष्कर्ष

रागी या ज्वार, सर्दियों में क्या खाना चाहिए, यह सिर्फ स्वाद या आदत पर निर्भर नहीं होना चाहिए, बल्कि शरीर के तापमान और पाचन क्षमता से भी जुड़ा है। शुरुआती सर्दियों में ज्वार की रोटी बेहतर होती है, क्योंकि यह न ज्यादा ठंडी होती है और न ज्यादा गर्म। ज्यादा सर्दी बढ़ने पर आप रागी का सेवन कर सकते हैं, लेकिन गर्म तासीर की चीजों के साथ। 

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • ठंडी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? 

    ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए और स्वास्थ्य को बनाए रकने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करें, जिसमें सरसों का साग, मक्के की रोटी, बाजरे की रोटी गुड़ और घी शामिल हो।
  • शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

    शरीर में गर्मी बढडाने के लिए आप अदरक, दालचीनी, गुड़, घी, तिल और सरसों के तेल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, गर्म पानी, गर्म चाय, और मसालों से भरपूर सूप और भोजन भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • सर्दी के मौसम में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?

    सर्दी में ताकत के लिए गर्म सूप, गुड़, बाजरे की रोटी, खजूर और ड्राई फ्रूट्स जैसे खाद्य पदार्थ फायदेमंद होते हैं। ये फूड्स शरीर को एनर्जी और गर्माहट देने में मदद करते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या थायराइड की समस्या में शरीफा खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 11, 2025 09:53 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 11, 2025 09:53 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS