
Barley or Ragi For Winter: सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। क्योंकि इनके सेवन से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। इनके सेवन से बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। सर्दियों में गर्म अनाज जैसे कि रागी, बाजरा और मक्का का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी जाती है। ये अनाज पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन्हें डेली डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। फायदों की बात करें तो रागी और बाजरा दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें से क्या सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है? इस बारे में समझने के लिए हमने बात कि नई दिल्ली के साओल हार्ट सेंटर के फॉर्मर कंसलटेंट-एम्स और डायरेक्टर बिमल छाजेर से। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
बाजरा या रागी में से सेहत के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? Barley or Ragi Which Is Better For Health In Winter
बाजरा या रागी दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन दोनों में पोषक तत्व अलग होने से सेहत के लिए इनके फायदे भी अलग हो जाते हैं-
सर्दियों में बाजरा खाना क्यों फायदेमंद है? Health Benefits of Barley In Winter
बाजरा में डाइटरी फाइबर होता है इसलिए इसे पचाना आसान होता है। इसमें सेलेनियम और मैग्नीशियम भी होता है जिससे यह गट हेल्थ और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। डायबिटीज वालों के लिए बाजरा परफेक्ट ऑप्शन है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी लो होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद करता है। सर्दियों में बाजरा का सूप पीने से बॉडी रिलैक्स होती है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है।
इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली बाजरा, इन 5 टिप्स से करें पहचान
सर्दियों में रागी खाना क्यों फायदेमंद है? Health Benefits of Ragi In Winter
रागी में कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं। रागी के सेवन से एनिमिया का खतरा भी कम होता है, जो सर्दियों में होना बहुत आम है। यह ग्लूटन फ्री होता है इसलिए ग्लूटन इंटॉलरेंस में इसका सेवन किया जा सकता है। रागी नें ट्राइप्टोफेन भी होता है जिससे सर्दियों में अच्छी नींद आती है। सर्दियों में आप रागी को खिचड़ी, रोटी या सूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या ज्यादा बेहतर है?
सर्दियों में इन दोनों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन रागी में पोषक तत्व और तासीर ज्यादा होने से इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद है। किसी एक के बजाय अगर दोनों को मिलाकर डाइट में शामिल किया जाए, तो इससे सेहत को ज्यादा फायदे मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- बाजरे को पकाने का ये है सही तरीका, मिलेगा भरपूर पोषण
लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
Read Next
सर्दियों में मिक्स सब्जियों का सलाद खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version