Expert

आंखों की सेहत के लिए सर्दियों में खाएं ये 5 साग, आई ड्राईनेस और थकान जैसी समस्याएं होंगी दूर

सर्दियों में आंखों की सेहत के लिए पालक, मेथी, सरसों आद‍ि के साग खाने चाह‍िए। इनमें आंखों के ल‍िए फायदेमंद व‍िटाम‍िन्‍स एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों की सेहत के लिए सर्दियों में खाएं ये 5 साग, आई ड्राईनेस और थकान जैसी समस्याएं होंगी दूर


सर्दियों में हमारी त्वचा और शरीर को खास देखभाल की जरूरत होती है और साथ ही आंखों की सेहत का ख्‍याल रखना भी उतना ही जरूरी हो जाता है। कई लोग सर्दियों में आंखों से संबंधित समस्याओं का सामना करते हैं, जैसे आंखों में सूजन, ड्राईनेस और थकान। ऐसे में सही आहार लेना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि पौष्टिक आहार से आंखों की सेहत को बनाए रखा जा सकता है। खासतौर पर सर्दियों में मिलने वाले साग आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये साग न केवल आंखों की सेहत को बनाए रखते हैं, बल्कि ये दृष्टि संबंधित समस्याओं को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको सर्दियों के पांच सबसे फायदेमंद साग के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने द‍िल्‍ली के होली फैम‍िली हॉस्‍प‍िटल की डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल से बात की।

1. पालक का साग खाएं- Palak Saag Benefits

palak-ka-saag

पालक के साग में व‍िटाम‍िन-ए, सी, ई, के और जिंक, मैग्नीशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। पालक में ल्यूटिन जैसे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये पदार्थ आंखों की रेटिना को सुरक्षा देते हैं और मोतियाबिंद से बचाव करते हैं। 100 ग्राम पालक के साग में लगभग 73 कैलोरी होती हैं। इसे सर्दि‍यों में जरूर बनाकर खाएं।

इसे भी पढ़ें- मरुआ की रोटी, माछ और नोनी साग है मिथिला की पहचान, जानें इन्हें खाने के फायदे

2. मेथी का साग खाएं- Methi Saag Benefits

मेथी के पत्तों में विटामिन-ए, सी, आयरन जैसे पोषक तत्‍व होते हैं। 100 ग्राम मेथी के पत्तों में लगभग 49 कैलोरी होती हैं। मेथी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ए की मात्रा ज्‍यादा होती है, जो आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद करती है। ये पत्तियां आंखों की रोशनी को बेहतर करने के साथ-साथ आंखों की सूजन और जलन को भी कम करती हैं। नियमित रूप से मेथी के पत्तों का सेवन आंखों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है।

3. सर्दि‍यों में खाएं सरसों का साग- Sarson Saag Benefits

sarso-ka-saag

सरसों के पत्ते आंखों के लिए बेहतरीन होते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद विटामिन-ए आंखों की दृष्टि को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, सरसों के पत्ते मोतियाबिंद, आंखों की थकान और जलन को भी कम करते हैं। सरसों के पत्तों से बने साग में विटामिन-ए, सी, के और कैल्शियम की ज्‍यादा मात्रा होती है। 100 ग्राम सरसों के पत्तों से बने साग में लगभग 89 कैलोरीज होती हैं।

4. बथुआ से बना साग खाएं- Bathua Saag Benefits

बथुए में विटामिन-ए, सी, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। 100 ग्राम बथुए में लगभग 43 कैलोरी होती हैं। बथुआ आंखों के लिए एक बहुत अच्छा स्रोत है, खासकर विटामिन-ए का, जो आंखों की दृष्टि को सही बनाए रखता है। बथुए में मौजूद विटामिन-सी त्वचा और आंखों की कोशिकाओं को सुरक्षा देता है और साथ ही यह आंखों की सूजन और जलन को भी कम करता है।

5. हरी मटर के पत्ते का साग खाएं- Green Peas Leaves Saag Benefits

हरी मटर के पत्ते आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन-ए, सी, आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मोतियाबिंद, आंखों की थकान और सूजन को कम करने में फायदेमंद होता है। 100 ग्राम हरी मटर के पत्तों में लगभग 42-45 कैलोरी होती हैं।

सर्दियों में अपनी डाइट में इन पांच तरह के साग को शामिल करने से न केवल आपकी आंखों की सेहत में सुधार होगा, बल्कि आपको विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलेंगे जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। इन सागों को नियमित रूप से खाकर आप आंखों से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं और अपनी आंखों की रोशनी को भी बनाए रख सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

आलू या शकरकंद: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? जानें इनमें मौजूद पोषक तत्व

Disclaimer