Doctor Verified

सर्दियों में क्या खाएं और क्या नहीं? जिससे बेहतर रहेगी सेहत

सर्दियों में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। जानें, इस मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं-
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में क्या खाएं और क्या नहीं? जिससे बेहतर रहेगी सेहत


Foods to Eat or Avoid in Winters in Hindi: सर्दियों में क्या खाएं और क्या नहीं? सर्दियों के मौसम को कई लिहाज से पसंद किया जाता है। इस मौसम को घूमने-फिरने के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही, इस मौसम में खाने की इच्छा भी ज्यादा होती है। इस मौसम में अकसर लोग जमकर खाना पसंद करते हैं। कोई इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी फूड्स खाता है, तो फास्ट फूड या जंक फूड्स खाना पसंद करता है। हालांकि, सर्दियों में हमेशा हेल्दी फूड्स का ही सेवन करना चाहिए। इस मौसम में पाचन तंत्र तेज होता है और खाने के पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में क्या खाएं और क्या नहीं-

सर्दियों में क्या खाएं?- Foods to Eat in Winters in Hindi

1. सर्दी में घी खाएं

सर्दियों में आपको घी का सेवन जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि घी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। घी खाने से शरीर में जमा टॉक्सिंस भी आसानी से निकल जाते हैं। आपको भी सर्दियों में घी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। आप घी को गर्म पानी या दूध के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा, घी का सेवन रोटी या चावल के साथ भी किया जा सकता है। 

2. ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आपको अपनी विंटर डाइट में ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करने चाहिए। आप सर्दियों में बादाम, काजू, अखरोट, खजूर, अंजीर या किशमिश आदि का सेवन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप सूखे मेवे खाएंगे, तो इससे शरीर में गर्मी बनी रहेगी। लेकिन अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो आप भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं ये 8 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी

healthy diet

3. मौसमी फलों का सेवन करें

सर्दियों में मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। आप सर्दियों में अमरूद, अंगूर, सेब, स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन कर सकते हैं। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। फलों का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इस मौसम में फलों का सेवन करने से पाचन शक्ति भी मजबूत बनती है। फल आपके वजन को भी नियंत्रण में रखते हैं। 

4. अनाज खाएं 

सर्दियों में आपको फास्ट फूड्स के बजाए अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आप दलिया, ओट्स, गेहूं, बाजरा, रागी आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अनाज खाने से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इनमें फाइबर भी होता है, जो वजन को नियंत्रण में रखता है। 

इसे भी पढ़ें- Winter Foods: सर्दियों में गर्म तासीर वाली इन 5 चीजों का करें सेवन, ठंड और बीमारियों से होगा बचाव

सर्दियों में क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods to Avoid in Winters in Hindi

  • सर्दियों में आपको कोल्ड ड्रिंक्स या एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • सर्दियों में ठंडी तासीर की चीजों के ज्यादा सेवन से परहेज करें।
  • सर्दियों में फास्ट फूड और जंक फूड्स का सेवन करने से बचें।
  • सर्दियों में आपको डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कफ की समस्या बढ़ सकती है।
  • सर्दियों में आपको पैकेट बंद चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सर्दियों में अकसर लोग चाय-कॉफी का सेवन ज्यादा कर लेते हैं। लेकिन कैफीन का ज्यादा इनटेक करने से बचना चाहिए।

आपको भी अपनी विंटर डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए और अनहेल्दी चीजों से परहेज करना चाहिए। 

Read Next

धमनियों में रुकावट (एथेरोस्क्लेरोसिस) से बचने के लिए खाएं ये फूड्स, मिलेगा जबरदस्त फायदा

Disclaimer