Chikungunya in Hindi: मानसून में कई तरह के वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसमें डेंगू के साथ ही, चिकनगुनिया भी शामिल है। आपको बता दें कि चिकनगुनिया वायरस, संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। यानी अगर चिकनगुनिया से संक्रमित मच्छर, किसी स्वस्थ व्यक्ति को काट ले, तो वह भी संक्रमित हो सकता है। यह एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है, जो चिकनगुनिया वायरस के कारण होती है। बुखार और जोड़ों में दर्द होना, चिकनगुनिया के आम लक्षण ( Chikungunya Symptoms in Hindi) होते हैं। इसके साथ ही, चिकनगुनिया से पीड़ित व्यक्ति को सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर दाने और जोड़ों में सूजन जैसे लक्षणों का अनुभव भी हो सकता है। चिकनगुनिया से रिकवरी के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना बहुत (Diet for Chikungunya) जरूरी होता है। अगर कोई चिकनगुनिया से पीड़ित हैं, तो उसे हेल्दी भोजन लेना चाहिए। वहीं, अस्वस्थ भोजन से परहेज करना चाहिए। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेया शर्मा से जानते हैं चिकनगुनिया होने पर क्या नहीं खाना चाहिए (What Not to Eat in Chikungunya in Hindi)-
चिकनगुनिया होने पर क्या नहीं खाना चाहिए- Chikungunya Hone Pr Kya Nahi khana Chahiye
1. हैवी फूड्स का सेवन न करें
चिकनगुनिया होने पर आपको हैवी फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इस वायरस के होने पर आपको ओवरइटिंग करने से बचना चाहिए। चिकनगुनिया पर आपको हैवी फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। चिकनगुनिया होने पर लाइट खाना ही खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- चिकनगुनिया के लक्षण क्या हैं? जाने इसके कारण और इलाज के तरीके
2. गर्म चीजों का सेवन बंद कर दें
चिकनगुनिया होने पर आपको गर्म चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। दरअसल, गर्म तासीर की चीजों का सेवन करने से पेट में गर्मी ज्यादा बढ़ सकती है। इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है और आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। आपको अदरक, लहसुन या अन्य गर्म तासीर की चीजों का सेवन करने से बचना (What Not to Eat in Chikungunya in Hindi) चाहिए।
3. मसालेदार खाना खाने से बचें
चिकनगुनिया से पीड़ित व्यक्ति को मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। अगर आपको चिकनगुनिया है, तो अपनी डाइट से मसालेदार भोजन को हटा दें। मसालेदार भोजन खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और बुखार आ सकता है। इसलिए अगर आपको चिकनगुनिया है, तो मसालेदार भोजन से जरूर बचें।
4. चाय या कॉफी का सेवन न करें
चिकनगुनिया होने पर आपको चाय या कॉफी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, अगर आप चिकनगुनिया बुखार में चाय या कॉफी का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है। चाय या कॉफी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको चिकनगुनिया बुखार होता है, तो चाय या कॉफी (Avoid Tea or Coffee in Chikungunya) से पूरी तरह परहेज करें।
इसे भी पढ़ें- चिकनगुनिया से जुड़े 6 मिथक और उनकी सच्चाई, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए
चिकनगुनिया होने पर आपको हल्का भोजन लेना चाहिए। इस वायरस से जल्दी रिकवरी के लिए खिचड़ी और दलिया का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही, नारियल पानी, नींबू पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और शरीर में ताकत बनी रहेगी। चिकनगुनिया होने पर गर्म फलों का सेवन भी न करें। वहीं, अगर चिकनगुनिया के लक्षण बिगड़ रहे हैं, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version