Doctor Verified

सफेद दाग की समस्या (विटिलिगो) से जल्द रिकवरी के लिए पिएं ये 5 जूस, जानें एक्सपर्ट से

Juice For Vitiligo: विटिलिगो एक ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा पर सफेद दाग होने लगते हैं। लेकिन ऐसे कई जूस हैं जिनके सेवन से विटिलिगो में जल्दी रिकवरी हो सकती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद दाग की समस्या (विटिलिगो) से जल्द रिकवरी के लिए पिएं ये 5 जूस, जानें एक्सपर्ट से


Juice For Fast Recovery of Vitiligo: विटिलिगो को सफेद दाग की समस्या भी कहा जाता है। यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है जिसे केवल कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन इसके अलावा अगर समय पर ध्यान दिया जाए, तो इसे बढ़ने से रोका जा सकता है। इस समस्या में डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कुछ भी गलत खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप कुछ समय तक एक फिक्स डाइट फॉलो करते हैं, तो विटिलिगो में रिकवरी में मदद मिल सकती है। विटिलिगो में कुछ जूस पीने से आप विटिलिगो को कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन ऐसे में कौन-से जूस पीने चाहिए? इस बारे में जानकारी देते हुए एमडी आयुर्वेदा डॉ निकिता कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

vitiligo

सफेद दाग की समस्या (विटिलिगो) से जल्द रिकवरी के लिए पिएं ये जूस- Juice For Fast Recovery of Vitiligo

सफेद पेठे का जूस- Ash Gourd Juice

सफेद पेठे का जूस सफेद दाग की समस्या में काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में कई लोगों को कब्ज और बॉडी हीट की समस्या रहती है। ऐसे में विटिलिगो के मरीज सफेद पेठे का जूस पी सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। 

नीम का जूस- Neem Juice

अगर किसी विटिलिगो के मरीज को शरीर में खुजली और डायबिटीज भी है, तो नीम का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के साथ एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं। ये गुण बॉडी में इंफेक्शन कम करने और डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सफेद दाग के रोगियों को नहीं खानी चाहिए ये चीजें, बढ़ सकती है समस्या

एलोवेरा जूस- Aloe Vera Juice 

एलोवेरा जूस समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बॉडी से टॉक्सिन बाहर आते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। अगर शरीर में खुजली, बॉडी हीट या कब्ज की समस्या है तो रोज इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसके सेवन से आपको कई फायदे मिलेंगे।

व्हीट ग्रास जूस- Wheatgrass Juice

विटिलिगो में कई मरीजों की इम्यूनिटी भी काफी कमजोर होती है। अगर आपको विटिलिगो है और आप भी जल्द बीमार पड़ जाते हैं, तो डाइट में व्हीट ग्रास जूस जरूर शामिल करें। इसका रोज सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी। साथ ही, आपकी बॉडी भी एक्टिव रहेगी। 

लौकी का जूस- Bottle Gourd Juice

लौकी का जूस कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होता है। यह पाचन स्वस्थ रखने के साथ वजन घटाने में भी मदद करता है। विटिलिगो में लौकी का जूस पीने से इससे जुड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप छोटी और ताजी लौकी का जूस ही पिएं। 

इसे भी पढ़ें- छूने से फैल सकती है सफेद दाग की समस्या! जानें विटिलिगो से जुड़े ऐसे ही 5 मिथकों की सच्चाई

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप डाइट में कोई भी चेंज करते हैं, तो इससे पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आपको जूस पीने से कोई भी परेशानी होती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। समय-समय पर चेकअप जरूर कराते रहें, जिससे आप समस्या को बढ़ने से रोक सकते हैं। 

ये सभी जूस विटिलिगो के पेशेंट के लिए फायदेमंद है। लेकिन हर पेशेंट की समस्या अलग-अलग होती हैं। इसलिए कोई भी जूस डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

Read Next

कोरोना के बाद लोगों में वैली फीवर का डर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version