Doctor Verified

World Vitiligo Day 2025 : सफेद दाग का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें

Medical Treatment For White Patches on skin : सफेद दाग (विटिलिगो) की समस्या से परेशान लोगों का एक ही सवाल होता है कि इसका सटीक इलाज क्या है?
  • SHARE
  • FOLLOW
World Vitiligo Day 2025 : सफेद दाग का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें


Medical Treatment For White Patches on skin Doctor: सफेद दाग, जिसे मेडिकल भाषा में विटिलिगो (Vitiligo) कहा जाता है। विटिलिगो त्वचा से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। विटिलिगो (Vitiligo) में शरीर के कुछ हिस्सों की त्वचा अपना रंग खो देती है और वहां सफेद रंग के चकत्ते बन जाते हैं। विटिलिगो एक प्रकार का ऑटोइम्यून (Autoimmune) डिसऑर्डर है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम खुद की ही स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं पर हमला करता है और त्वचा पर सफेद दाग (Symptoms of Vitiligo) उभरकर आते हैं। सफेद दाग (विटिलिगो) एक बीमारी बेशक हो, लेकिन इस बीमारी के प्रति भारतीय समाज में कई प्रकार की भ्रांतियां हैं।

सफेद दाग को लोग छुआछूत की बीमारी या इसे सांप छूने से होना मानते हैं। हालांकि सफेद दाग का इन सब से कोई लेना-देना नहीं है। सफेद दाग (विटिलिगो) से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए हर साल 25 जून को वर्ल्ड विटिलिगो डे (World Vitiligo Day 2025) मनाया जाता है। वर्ल्ड विटिलिगो डे के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, सफेद दाग का इलाज क्या है?

इसे भी पढ़ेंः स्किन एलर्जी डर्मेटाइटिस और एक्जिमा आपको कर सकती हैं परेशान, इन आसान तरीकों से मिलेगा छुटकारा

सफेद दाग क्यों होते हैं?- Reasons of Vitiligo

डॉ. निधि रोहतगी, प्रिंसिपल कंसल्टेंट - त्वचाविज्ञान, मैक्स मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर, पंचशील पार्क (Dr. Nidhi Rohatgi, Principal Consultant - Dermatology, Max Multi Speciality Centre, Panchsheel Park) का कहना है कि भारत में कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि मछली और दूध एक साथ खाने से त्वचा पर सफेद दाग उभर आते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि जिन लोगों को सांप छूकर चला जाता है उन्हें सफेद दागों की परेशानी होती है। लेकिन जब हम बात मेडिकल साइंस की बात करते हैं तो विटिलिगो होने की समस्या के कई कारण होते हैं। इसमें शामिल हैः

Safed-daag-inside2

ऑटोइम्यून बीमारी-  शरीर की इम्यून सिस्टम मेलानोसाइट्स (Melanocytes – त्वचा में रंग बनाने वाली कोशिकाएं) को नुकसान पहुंचाने लगती है। इससे त्वचा पर सफेद दाग उभरकर आते हैं।

वंशानुगत कारण - यदि परिवार में पहले किसी को सफेद दाग की बीमारी रही है, तो बच्चे में इसकी होने की आशंका कई गुणा बढ़ जाती है।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस- शरीर में फ्री रेडिकल्स के असंतुलन से मेलानोसाइट्स क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। इसे मेडिकल भाषा में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कहा जाता है। इसके कारण त्वचा पर सफेद दाग उभरते हैं।

हार्मोनल असंतुलन- कुछ मामलों में थायरॉइड की बीमारी जैसे हाइपोथायरॉइडिज्म या हाइपरथायरॉइडिज्म से भी सफेद दाग (विटिलिगो) का कनेक्शन देखा जाता है।

इसे भी पढ़ेंः त्वचा की कई परेशानियों का रामबाण इलाज है मोथा घास, जानें इसके फायदे और लगाने का तरीका

सफेद दाग के लक्षण

  • त्वचा पर सफेद रंग के धब्बे या चकत्ते
  • बाल सफेद हो जाना
  • सेंसिटिव स्किन पर खुजली और जलन
  • होंठ, नाक या गुप्तांगों पर सफेद दाग

सफेद दाग का इलाज क्या है?- Medical Treatment For White Patches on skin

डॉ. निधि रोहतही बताती हैं कि मेडिकल साइंस में कई प्रकार से सफेद दाग (विटिलिगो) का इलाज किया जाता है।

1. दवाइयां- Medication

सफेद दाग अगर शुरुआती अवस्था में हैं तो दवाइयों से इसका इलाज किया जाता है। कॉर्टिकोस्टेरॉइड क्रीम (Topical corticosteroids) और स्टेरॉयड युक्त क्रीम को सफेद दागों पर लगाया जाता है और इससे सफेद दागों वाली त्वचा धीरे-धारी सामान्य अवस्था में आने लगती है।

इसे भी पढ़ेंः OMH Self Tried: गर्मी की घमौरियों के लिए मैंने घर पर बनाकर लगाया नीम का ये लोशन, आप भी करें ट्राई

2. ओरल स्टेरॉयड- oral steroids

अगर किसी व्यक्ति को हल्के सफेद दाग के लक्षण हैं, तो बढ़ते हुए दागों को रोकने के लिए डॉक्टर कभी-कभी ओरल स्टेरॉयड लेने की सलाह देते हैं।

3. लाइट थेरेपी- Phototherapy

यह एक बहुत ही प्रभावी और आम थेरेपी है। इसमें सफेद दागों को हील करने के लिए शरीर के विभिन्न हिस्सों पर एक विशेष प्रकार की लाइट डाली जाती है। इससे मेलेनिन का निर्माण तेज होता है और सफेद दाग ठीक हो जाते हैं।

4. PUVA (Psoralen + UVA):

डॉक्टर के अनुसार, इसमें मरीज को पहले एक दवा दी जाती है (Psoralen), फिर UVA किरणों का संपर्क कराया जाता है। हालांकि अन्य सफेद दागों के मेडिकल ट्रीटमेंट के मुकाबले डॉक्टर PUVA कराने की सलाह कम देते हैं, क्योंकि इसके साइड इफेक्ट भी तेजी से नजर आते हैं।

5. सर्जरी- Surgical Treatments

सफेद दाग के इलाज में जब दवाएं और लाइट थेरेपी काम नहीं करती है, तो सर्जरी का सहारा लिया जाता है। सफेद दाग की सर्जरी में स्किन ग्राफ्टिंग, मेलानोसाइट ट्रांसप्लांटेशन और डिपिगमेंटेशन थेरेपी का प्रयोग होता है।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं इन 5 चीजों से बना स्पेशल होममेड टॉनिक, मिलेगा आराम

Safed-daag-main

सफेद दाग में क्या करें- what to do in case of white spots

  • विटामिन B12, फोलिक एसिड, जिंक, विटामिन D फूड्स का सेवन बढ़ाएं।
  • धूप में जाने से पहले डॉक्टर की सलाह पर त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • अगर इलाज करवा रहे हैं, तो डॉक्टर द्वारा बताई गई क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करें।
  • मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करने की कोशिश करें।
  • तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटशन 15 मिनट रोजाना करें।

सफेद दाग में क्या न करें- What not to do in case of vitiligo

  • खट्टी चीजें जैसे नींबू, अमचूर और टमाटर का सेवन करने से बचें।
  • त्वचा पर किसी भी प्रकार की कॉस्मेटिक क्रीम्स का इस्तेमाल न करें।
  • दाग पर जोर से रगड़ना या खुजलाने से बचें।
  • अगर लोग आपके सफेद दागों की बात करते हैं तो उसके लिए मानसिक तौर पर खुद को तैयार करें।

सफेद दाग का इलाज कितनी जल्दी होता है?

डॉक्टर का कहना है कि सफेद दाग का इलाज पूरी तरह से मरीज की स्थिति, उम्र और दवाएं व इलाज का उस पर कैसे रिस्पॉन्स हो रहा है, इस पर निर्भर करता है। इलाज के दौरान सफेद दाग कुछ सप्ताह और महीनों में ठीक हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों के सफेद दाग ठीक होने में महीनों का वक्त लग सकता है।

निष्कर्ष

डॉक्टर के साथ बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं सफेद दाग एक गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन यह मानसिक रूप से व्यक्ति को आहत कर सकती है। अच्छी बात यह है कि विभिन्न प्रकार की दवाओं, थेरेपी और सर्जरी के जरिए सफेद दाग का इलाज पूरी तरह से किया जा सकता है। अगर आपको या आपके परिवार में किसी व्यक्ति को सफेद दाग की समस्या है तो घबराए नहीं, बल्कि इसका इलाज करवाएं।

FAQ

  • सफेद दाग को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

    सफेद दाग (Vitiligo) को ठीक करने का सबसे तेज तरीका है स्टेरॉइड से युक्त क्रीम। डॉक्टर के अनुसार, जिन व्यक्तियों के सफेद दाग शुरुआती अवस्था में होते हैं वो अगर स्टेरॉइड युक्त क्रीम का इस्तेमाल करें, तो उन्हें इससे राहत मिल सकती है। 
  • क्या सफेद दाग जड़ से खत्म हो सकता है?

    हां, सफेद दाग को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। सफेद दाग (Vitiligo) का पता अगर शुरुआती अवस्था में चल जाए तो इसे मेडिकल ट्रीटमेंट के जरिए पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।
  • सफेद दाग किसकी कमी से होते हैं?

    नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई रिसर्च बताती है कि सफेद दाग (Vitiligo) विटामिन B12, फोलिक एसिड, जिंक और आयरन की कमी से होते हैं। कुछ मामलों में सफेद दाग ऑटोइम्यून गड़बड़ी और जेनेटिक कारणों से हो सकते हैं।

 

 

 

Read Next

आंख में जलन होने पर तुरंत क्या करें? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer