World Vitiligo Day 2024: विटिलिगो स्किन से जुड़ा एक विकार है। इससे पीड़ित व्यक्ति की त्वचा का रंग बदल जाता है। विटिलिगो से जूझ रहे लोगों को आज भी हीन भावना की नजरों से देखा जाता है। इस बीमारी के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 25 जून को विश्व विटिलिगो दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में इस त्वचा संबंधी विकार की समस्या, विटिलिगो से पीड़ित व्यक्ति की मदद करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। एक शोध के अनुसार, दुनिया में हर 100 व्यक्ति में से 1 व्यक्ति विटिलिगो की समस्या से जूझ रहा है। वहीं, बात अगर भारत की जाए, तो विटिलिगो के सबसे ज्यादा मामले गुजरात और राजस्थान में दर्ज किए जाते हैं। विश्व विटिलिगो दिवस (World Vitiligo Day 2024) के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, इन दिन का इतिहास और इस विकार के लक्षणों के बारे में...
विश्व विटिलिगो दिवस का इतिहास- History of World Vitiligo Day 2024
विश्व विटिलिगो दिवस को मनाने की शुरुआत 2011 में द विटिलिगो रिसर्च फाउंडेशन द्वारा की गई थी। यह तारीख इसलिए खास है क्योंकि 25 जून को ही फेमस पॉप स्टार माइकल जैक्सन की पुण्यतिथि होती है। माइकल जैक्सन एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने इंटरव्यू के दौरान कई बार विटिलिगो से पीड़ित व्यक्ति की लाइफ कैसे स्ट्रगल करती है, इसके बारे में खुलकर बात की थी। माइकल जैक्सन खुद विटिलिगो से पीड़ित थे। द विटिलिगो रिसर्च फाउंडेशन के सीईओ यान वैले ने माइकल जैक्सन की पुण्यतिथि पर ही विश्व विटिलिगो दिवस को मनाने की शुरुआत की गई। यान वैले के अनुसार, इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य विटिलिगो से पीड़ित व्यक्तियों को अपने अनुभव को साझा करने के लिए एक मंच देना है। 2011 के बाद से ही हर साल एक खास थीम पर विश्व विटिलिगो दिवस मनाया जाता है।
विश्व विटिलिगो दिवस 2024 की थीम- Theme of World Vitiligo Day 2024
हर बार की तरह इस साल भी विश्व विटिलिगो दिवस के लिए एक विशेष थीम रखी गई है। इस साल वर्ल्ड विटिलिगो डे की थीम 'द क्वालिटी ऑफ लाइफ ऑफ ए विटिलिगो पेशेंट' तय की गई है।
इसे भी पढ़ेंः स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, दाग-धब्बे भी होंगे गायब
विटिलिगो के लक्षण क्या हैं?- Vitiligo Symptoms in Hindi
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं विटिलिगो एक त्वचा संबंधी विकार है। आइए जानते हैं इस विकार के लक्षणों के बारे में...
मायो क्लिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, त्वचा के रंग में कुछ धब्बे दिखाई देना, जो आमतौर पर सबसे पहले हाथों, चेहरे और शरीर के खुले भागों में नजर आ सकते हैं।
आपके सिर, पलकों, भौंहों या दाढ़ी के बालों का समय से पहले सफेद होना।
इसे भी पढ़ेंः एथलीट जैसा शरीर पाने के लिए कार्तिक आर्यन ने छोड़ी रोटी और चावल, एक्टर ने खुद किया अपने डाइट प्लान का खुलासा
मुंह और नाक के अंदर सफेद या ब्राउन जैसे दाग दिखाई देना।
विटिलिगो एक ऐसा त्वचा संबंधी विकार है, जो किसी भी उम्र में आपको परेशान कर सकता है। हालांकि इस विकार के लक्षण 30 साल की उम्र से पहले दिखाई देते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपके परिवार, दोस्त या आसपास विटिलिगो से पीड़ित कोई व्यक्ति है तो उसकी मदद करें और तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने के लिए कहें।
All Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version