Does Using Contraceptives Cause Vitiligo: विटिलिगो त्वचा पर होने वाले सफेद दाग है, जो पहले शरीर के एक हिस्से पर होते हैं और फिर धीरे-धीरे पूरे शरीर पर फैलने लगते हैं। विटिलिगो आमतौर पर हाथों, बाजुओं, पैरों और चेहरे पर होता है। लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हो सकता है। आपको बता दें कि विटिलिगो या सफेद दाग जननांगों पर भी हो सकता है। जननांगों पर विटिलिगो होने का एक कारण कॉन्ट्रासेप्टिव भी हो सकता है। लेकिन क्या सच में कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल करने से सफेद दाग की समस्या हो सकती है। आइए, आयुर्वेदिक डॉ. नितिका कोहली से जानते हैं-
विटिलिगो क्या होता है?- What is Vitiligo in Hindi
विटिलिगो एक स्किन कंडीशन है, जिसमें त्वचा अपना रंग खो देती है। इस स्थिति में त्वचा प्राकृतिक रंग से हल्की नजर आने लगती है। यानी विटिलिगो में त्वचा सफेद दिखने लगती है। इसे सफेद दाग के रूप में भी जाना जाता है। विटिलिगो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। यह स्थिति तब होती है, जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मेलानोसाइट्स को नष्ट कर देती है। आपको बता दें कि मेलानोसाइट्स स्किन सेल्स हैं, जो मेलेनिन का उत्पादन करती हैं। मेलेनिन स्किन को उसका रंग देती है।
इसे भी पढ़ें- त्वचा पर सफेद दाग की बीमारी (विटिलिगो) क्यों होती है? आसान भाषा में डॉक्टर से समझें इसके कारण
क्या कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल करने से प्राइवेट पार्ट में विटिलिगो हो जाता है?- Does Using Contraceptives Cause Vitiligo in Private Part in Hindi
विटिलिगो या सफेद दाग की समस्या किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। सफेद दाग की समस्या शरीर के किसी में हिस्से पर हो सकती है। यह समस्या प्राइवेट पार्ट पर भी हो सकती है। डॉ. नितिका कोहली की मानें तो कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल करने से प्राइवेट पार्ट पर विटिलिगो हो सकता है। कंडोम का इस्तेमाल करने से महिलाओं और पुरुष, दोनों को प्राइवेट पार्ट पर सफेद दाग की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सफेद दाग होने पर इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल, समस्या में मिलेगी राहत
कॉन्ट्रासेप्टिव की वजह से विटिलिगो कैसे होता है?
डॉ. नितिका बताती हैं कि रबर वाले कंडोम या कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल करने से सफेद दाग की समस्या हो सकती है। प्राइवेट पार्ट की स्किन काफी सेंसिटिव होती है। ऐसे में रबर वाले कंडोम का इस्तेमाल करने से एलर्जी भी हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version