Doctor Verified

सफेद दाग होने पर इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल, समस्या में मिलेगी राहत

skin care routine for vitiligo patients: विटिलिगो या सफेद दाग एक ऐसी स्थिति है, जिसके कारण त्वचा अपना नैचुरल रंग खो देती है।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Dec 29, 2021 11:21 IST
सफेद दाग होने पर इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल, समस्या में मिलेगी राहत

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Skin Care for Vitiligo: दुनिया भर में लाखों लोगों को त्वचा पर सफेद दाग की समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति जिसमें त्वचा अपना प्राकृतिक रंग खो देती है और त्वचा पर धब्बे बन जाते हैं। मेडिकल टर्म में इसे विटिलिगो (Vitiligo) कहा जाता है। यह स्थिति रोगियों के लॉ कॉन्फिडेंस लेवल, डिप्रेशन का कारण भी बनता है। वैसे तो विटिलिगो का कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसे बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके लिए आपको दवाइयों के साथ ही अपनी त्वचा की देखभाल करनी भी जरूरी होती है। विटिलिगो रोगियों को स्किन की देखभाल कैसे करनी चाहिए, इस बारे में जानने के लिए हमने ग्लोबल हॉस्पिटल, मुंबई की सलाहकार त्वचा विशेषज्ञ और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर युति नखवा  (Dr Yuti Nakhwa, Consultant Dermatologist and Cosmetologist, Global Hospital, Mumbai) से बातचीत की-

सफेद दाग वाली त्वचा की देखभाल कैसे करें? (skin care routine for vitiligo)

विटिलिगो होने पर रोगियों को अपनी त्वचा की खास देखभाल करनी होती है। विटिलिगो रोगियों को डॉक्टर ही सलाह पर ही किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए। जानें विटिलिगो के लिए स्किन केयर रूटीन (best skincare for vitiligo)-

vitiligo skin care tips

1. सनस्क्रीन का उपयोग (use sunscreen every day)

डॉक्टर युति नखवा बताती हैं कि विटिलिगो या सफेद दाग वाली त्वचा अधिक संवेदनशील होती है। इसलिए इसे धूप से बचाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए एसपीएफ 30 या इससे अधिक का सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। घर से बाहर निकलने से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। विटिलिगो की स्थिति में हर 2 घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा सूर्य से सुरक्षित रहेगी। रेगुलर सनस्क्रीन से कई समस्याएं दूर होती हैं

2. त्वचा को धूप से बचाने वाले कपड़े पहनें (how treat vitiligo)

त्वचा को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने के साथ ही त्वचा को सुरक्षित रखने वाले कपड़े पहनना भी जरूरी है।  इसके लिए आप डेनिम शर्ट पहन सकते हैं। यह आपको काफी सुरक्षा प्रदान करती है। विटिलिगो की स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह अनुसार ही कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। कपड़ों में भी एसपीएफ होता है, ऐसे में डॉक्टर आपको सही कपड़ों का चुनाव करने में मदद करेंगे।  सुरक्षात्मक कपड़े त्वचा को अतिरिक्त सुरक्षा देते हैं। 

इसे भी पढ़ें - सफेद दाग दूर करने के अपनाएं ये 6 सीक्रेट्स

vitiligo skin care tips

3. बैलेंस डाइट लें (Balace diet)

विटिलिगो को नियंत्रण में रखने के लिए खान-पान की भी अहम भूमिका होता है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आपको बैलेंस डाइट (balance diet) लेनी चाहिए। इसके लिए अपनी डाइट में रंगीन फलों और सब्जियों को शामिल करें। इन फलों-सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) मौजूद होते हैं, जो स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी है।

4. मेकअप का सहारा लें (is there a cream for vitiligo)

अगर आपके चेहरे, गर्दन पर सफेद दाग हैं, तो आप मेकअप का भी सहारा ले सकते हैं। सफेद दाग या पैच को छिपाने के लिए सुरक्षित कंसीलर का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन कंसीलर का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर ही राय जरूर लें।

5. पर्याप्त नींद लें

तनाव विटिलिगो को बढ़ा सकता है। इसलिए इस स्थिति से निपटने के लिए आपको तनाव से मुक्त रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त नींद लें। मेडिटेशन करें और मानसिक संतुलन को बनाए रखें। 

इसे भी पढ़ें - सफेद दाग के रोगियों के लिए पूरे दिन का डाइट प्लान बता रहे हैं एक्सपर्ट, जानें क्या खाएं और क्या न खाएं

vitiligo skin care tips

6. लेजर के इस्तेमाल से बचें 

विटिलिगो या सफेद दाग होने पर लेजर उपचार से बचना चाहिए। त्वचा पर टैटू आदि न बनवाएं। इससे सफेद दाग में वृद्धि हो सकती है। टैटू बनवाने से कुछ ही दिनों में सफेद दाग के पैच बढ़ सकते हैं।

7. सन लैंप से बचें

इसके अलावा टैनिंग बेड और सन लैंप का इस्तेमाल न करें। क्योंकि ये सूरज से बचाव के सुरक्षित विकल्प नहीं है। ये त्वचा को जला सकते हैं।

विटिलिगो या सफेद दाग होने पर आपको त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना बहुत जरूरी होता है। यह रोग इलाज से ही ठीक हो सकता है। विटिलिगो एक चिकित्सा स्थिति है, इसे साधारण तौर पर ठीक करना संभव नहीं है। विटिलिगो की स्थिति में कोई भी प्रोडक्ट डॉक्टर की सलाह पर ही यूज करें।

(main image source : Skincraft)

Disclaimer