Doctor Verified

Fact Check: क्या सच में अमलतास से सफेद दाग की समस्या दूर होती है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

सफेद दाग की समस्या स्किन पर विटिलिगो के कारण हो सकता है, जिसे ठीक करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें अमलतास भी शामिल है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या सच में अमलतास से सफेद दाग की समस्या दूर होती है? जानें आयुर्वेदाचार्य से


Does Amaltas Really Cure White Spots On Skin in Hindi: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना हर व्यक्ति की चाह होती है। लेकिन, खराब स्किन केयर और प्रदूषण जैसे कारणों से स्किन से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। हालांकि इन समस्याओं को दूर करना आसान होता है। लेकिन, कुछ लोगों में सफेद दाग की समस्या भी देखने को मिलती है, जिसमें उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर स्किन का रंग सफेद हो हो जाता है, जो न दिखने में काफी गंदा लग सकता है, बल्कि ये आपके लुक्स और कॉन्फिडेंस को कम कर सकता है। शरीर पर सफेद दाग (white spots on body) की इस समस्या को विटिलिगो (Vitiligo) कहा जाता है, जिसे ठीक करने के लिए लोग कई तरह के इलाज करवाते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग सफेद दाग की समस्या को ठीक करने के लिए अमलतास का उपयोग करते हैं। लेकिन, क्या वास्तव में अमलतास का उपयोग करने से सफेद दाग की समस्या दूर होती है, आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं?

क्या अमलतास विटिलिगो का इलाज करता है? - Does Amaltas Cure Vitiligo in Hindi?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अमलतास सीधे तौर पर विटिलिगो यानी सफेद दाग की समस्या का इलाज नहीं करता है, लेकिन यह कई तरीकों से सफेद दाग की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है, क्योंकि अमलतास में ऐसे गुण होते हैं, जो आपकी स्किन से जुड़ी समस्याओं (Is there any cure for white spots on skin) को दूर करने में मदद कर सकता है। अमलतास के एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को ऑक्सीडेटिव तनाव और मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो शरीर में विटिलिगो से जुड़े इंफ्लेमेशन और रेडनेस को कम कर सकता है। अमलतास का सेवन इम्यून सिस्टम को मॉड्यूलेट करने में मदद कर सकता है, जो विटिलिगो के बढ़ने का कारण बन सकता है। ऐसा भी माना जाता है कि अमलतास स्किन को दोबारा से रिपेयर करने और घाव भरने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है, जो सफेद दाग को कम करने में फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: Arogya With Ayurveda: अमलतास है सेहत के लिए फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और खाने का तरीका

Amaltas For White Spot

सफेद दाग के लिए अमलतास का उपयोग कैसे करें? - How To Use Amaltas For Vitiligo in Hindi?

सफेद धब्बों को कम करने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप अमलतास का उपयोग कई तरीको से कर सकते हैं। आप सफेद दाग वाली स्किन पर सीधे अमलतास का तेल या पेस्ट (remedy for white spots on skin) लगा सकते हैं। इसके अलावा, डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद अमलतास के पाउडर या कैप्यूल का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही अमलतास का उपयोग आप अन्य आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के साथ भी मिलाकर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अमलतास की चटनी खाने से दूर होती है कब्ज और सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें बनाने  का तरीका

स्किन पर सफेद दाग क्यों होता है? - What is The Main Cause Of White Spots On Skin in Hindi?

विटिलिगो यानी स्किन पर सफेद दाग की समस्या, आमतौर पर त्वचा में मेलेनिन की कमी के कारण होते हैं। मेलेनिन, स्किन सेल्स में मौजूद एक तरह का प्रोटीन है, जो स्किन के रंग को बदल सकता है, और आपकी स्किन पर सफेद दाग का कारण बन सकता है। लेकिन, स्किन पर सफेद दाग होने के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं, जिसमें कमजोर इम्यून सिस्टम, थायराइड या टाइप 1 डायबिटीज, शरीर में विटामिन या फॉलिक एसिड की कमी, स्किन इंफेक्शन या ज्यादा धूप में रहना।

निष्कर्ष

अमलतास सीधे तौर पर आपकी स्किन पर सफेद दाग की समस्या को दूर नहीं करता है, लेकिन ये कई अन्य तरीकों से आपकी स्किन पर सफेद दाग की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए, अगर आप या कोई और सफेद दाग यानी विटिलिगो की समस्या से परेशान है तो अमलतास का सही उपयोग करने का तरीका जानकर और अपने डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद अपनी डाइट में इसे शामिल कर सकता है।
Image Credit: Freepik

Read Next

पिग्मेंटेशन कम करने के लिए करें वटांकुर (बरगद की कोंपल) का उपयोग, जानें तरीका

Disclaimer