Doctor Verified

Arogya With Ayurveda: अमलतास है सेहत के लिए फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और खाने का तरीका

आयुर्वेद में अमलतास एक बेहतरीन औषधि है, जिसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है, आइए जानते हैं इसके सेवन का तरीका- 
  • SHARE
  • FOLLOW
Arogya With Ayurveda: अमलतास है सेहत के लिए फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और खाने का तरीका

प्राचीन समय से बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज करने के लिए और उनके रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक इलाज पर भरोसा किया जा रहा है। खासकर कोविड-19 के बाद से लोग आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन ज्यादा करने लगे हैं। आयुर्वेद में ऐसे बहुत सारी जड़ी बूटियां हैं, जो अलग-अलग बीमारियों को ठीक करने में काम आती हैं। इन्हीं जड़ी बूटियां में अमलतास भी शामिल है। अमलतास भारत के अलग-अलग इलाकों में पाया जाता है। यह एक पेड़ है जिस पर पीले रंग के बहुत सारे फूल होते हैं, जो दिखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं। अमलतास कई गुनो से भरपूर है, जिसे आप अपनी रोजमर्रा के जीवन में भी शामिल कर सकते हैं। यह छोटी समस्याओं से लेकर कई बड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में फायदेमंद है। बता दें की ऑनलीमायहेल्थ आरोग्य विद आयुर्वेद नाम की एक सीरीज चला रहेे हैं, जिसमें हम आयुर्वेदिक डॉक्टर की मदद से आपको अलग-अलग जड़ी बूटियों के फायदे-नुकसान और आयुर्वेदिक इलाज से ठीक हुए लोगों के बारे में जानकारी पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सीरीज के आज के इस आर्टिकल में हम आपको अमलतास क्या है? इसके फायदे और खाने के सही तरीके के बारे में बताएंगे। तो आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) जानते हैं अमलतासके फायदे सेवन की सही तरीके के बारे में -

अमलतास क्या है? - What is Amaltas in Hindi?

आयुर्वेद में अमलतास को राजवृक्ष के नाम से भी जाना जाता है, जिसे गोल्डन शावर ट्री, गोल्डन शावर ट्री, अरग्वध, इंडियन लैबर्नम आदि नामों से जाना जाता है। अमलतास के पेड़ के हर हिस्से का उपयोग आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। अमलतास के फूल चमकीले पीले रंग के होते हैं, जो काफी सुंदर दिखते हैं। अमलतास की लंबी बेलनाकार फलियां होती है और इसके फूलों और जड़ों का औषधी के रूप में इस्तेमाल होता है। ये पेड़ भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: अमलतास के फूल होते हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें इस्तेमाल का तरीका 

अमलतास की तासीर क्या होती है? - What is the nature of Amaltas in Hindi?

अमलतास की तासीर ठंडी होती है, जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसकी ठंडी तासीर कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। अमलतास की ठंडी तासीर के कारण यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है, कब्ज की समस्या को दूर होती है, बुखार को कम करती है और हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर होता है।

Amaltas Benefits

अमलतास खाने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Amaltas in Hindi?

  • अमलतास बुखार को कम करने में मदद करता है। इसके पत्तों का रस पीने से हल्का बुखार जल्दी उतरने में मदद मिलती है।
  • अमलतास हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करता है, इसके पत्तों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके दिल को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।
  • अमलतास का सेवन आप में एसिडिटी की समस्या दूर करने में मदद कर सकता है। इसके पत्तों में एंजाइम्स आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ को बढ़ावा देते हैं।
  • अमलतास का सेवन आप हल्के पेट दर्द में राहत पाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके पत्तों का रस पीने से पेट दर्द जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है।
  • अमलतास में मृदुरेचक गुण होता है, जो मल को नरम करके, कब्ज की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • भूख न लगने की समस्या में भी अमलतास का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके पत्तों में मौजूद एंजाइम्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  • अमलतास स्किन के लिए फायदेमंद होता है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अमलतास का सेवन कैसे करें? - How To Consume Amaltas in Hindi?

  • आप अमलतास की ताजी पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालकर पी सकते हैं।
  • अमलतास की फलियों को उबालकर या पकाकर खा सकते हैं।
  • अमलतास की पत्तियों को पानी में उबालकर आप इसे चाय के रूप में भी पी सकते हैं।
  • अमलतास की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाकर आप इसे पानी या दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
  • अमलतास की फलियों को जूस में मिलाकर पी पीया जा सकता है।

अमलतास का सेवन कितनी मात्रा में करना चाहिए? - How Much Quantity of Amaltas Should Be Consumed in Hindi?

  • बड़े अपनी डाइट में अमलतास का पाउडर एक दिन में 5 से 6 ग्राम सेवन कर सकते हैं।
  • अगर आप बच्चों को अमलतास दे रहे हैं तो एक दिन में 1 से 2 ग्राम दे सकते हैं।
  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो डॉक्टर की सलाह पर एक दिन में 2 से 3 ग्राम अमलतास का सेवन कर सकते हैं।

अमलतास का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। लेकिन, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

Read Next

बवासीर के मरीजों के लिए वॉक फायदेमंद है या नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें

Disclaimer