Doctor Verified

बवासीर के मरीजों के लिए वॉक फायदेमंद है या नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें

बवासीर, जिसे अंग्रेजी में पाइल्स कहा जाता है, एक सामान्य लेकिन बेहद असहज और दर्दनाक समस्या है। यहां जानिए, बवासीर के मरीजों के लिए वॉक फायदेमंद है या नुकसानदायक?
  • SHARE
  • FOLLOW
बवासीर के मरीजों के लिए वॉक फायदेमंद है या नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें


बवासीर एक बेहद असहज और दर्दनाक समस्या है। इस समस्या में गुदा के आसपास की नसों में सूजन आ जाती है, जिससे व्यक्ति को दर्द, जलन और कभी-कभी खून बहने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बवासीर दो प्रकार की होती है—आंतरिक और बाहरी। आंतरिक बवासीर गुदा के अंदर होती है, जबकि बाहरी बवासीर गुदा के बाहर विकसित होती है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन ज्यादातर यह उन लोगों में पाई जाती है जो ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं, भारी वजन उठाते हैं, या जिनकी डाइट में फाइबर की कमी होती है। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में भी बवासीर की समस्या आम है। इस लेख में राम हंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, बवासीर के मरीजों के लिए वॉक फायदेमंद है या नुकसानदायक?

क्या वॉक करना बवासीर के मरीजों के लिए सही है?

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, बवासीर के मरीजों के लिए वॉक करना नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसे सही तरीके से करना जरूरी है। लंबे समय तक लगातार वॉक करने से समस्या बढ़ सकती है। इसलिए बवासीर के मरीजों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

1. 15-20 मिनट का ब्रेक लेकर करें वॉक

लंबे समय तक बिना रुके वॉक करने से खून का फ्लो प्रभावित हो सकता है और दर्द बढ़ सकता है। इसलिए मरीजों को 15-20 मिनट वॉक करने के बाद 2 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए।

2. ब्लीडिंग पाइल्स में सीमित वॉक

जिन मरीजों को ब्लीडिंग पाइल्स की समस्या है, उन्हें वॉक का समय 5-7 मिनट तक सीमित रखना चाहिए। रनिंग या ज्यादा तेज चलने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बवासीर से परेशान हैं, तो कचनार का करें सेवन, मिलेगा फायदा

बवासीर में वॉक के फायदे

  • वॉक करने से शरीर में खून का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे गुदा क्षेत्र में खून की नालियों पर दबाव कम होता है।
  • वॉक करने से पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या कम होती है, जो बवासीर का मुख्य कारण है।
  • वॉक करने से मानसिक तनाव कम होता है, जो बवासीर के दर्द को अप्रत्यक्ष रूप से कम करता है।

इसे भी पढ़ें: बवासीर की समस्या से राहत दिला सकता है अजमोद, इस तरह से करें सेवन

Piles

पॉश्चर का रखें ध्यान

बवासीर के मरीजों के लिए सही पॉश्चर बनाए रखना बहुत जरूरी है। डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि मरीजों को बार-बार अपने बैठने और खड़े होने का तरीका बदलना चाहिए। लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहने से गुदा क्षेत्र में खून की नालियों पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द और सूजन हो सकती है। ब्लीडिंग पाइल्स से पीड़ित मरीजों को ज्यादा शारीरिक मेहनत और लंबे समय तक चलने से बचना चाहिए। इसके अलावा, उन्हें हल्की फुल्की एक्सरसाइज और योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

बवासीर के घरेलू उपाय

  • पाचन सुधारने के लिए सब्जियां, फल, और फाइबर से भरपूर साबुत अनाज खाएं।
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो।
  • लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने से बचें और बीच-बीच में खड़े होकर खिंचाव करें।
  • गुदा क्षेत्र की सूजन कम करने के लिए गर्म पानी से स्नान करें।

निष्कर्ष

बवासीर के मरीजों के लिए वॉक करना फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते इसे सही तरीके और समय सीमा में किया जाए। लंबे समय तक बिना ब्रेक के चलने से बचना चाहिए और अपने शरीर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वॉक करनी चाहिए। अगर आप बवासीर से परेशान हैं, तो वॉक के साथ-साथ अपने डॉक्टर की सलाह भी जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही है वात का काल, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Disclaimer