Which Is the Best Exercise For High Blood Pressure: ब्लड प्रेशर एक हेल्थ कंडीशन है जिसे मैनेज किया जाता है। इसे कंट्रोल रखने और मैनेज करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों बैलेंस करना जरूरी है। ब्लड प्रेशर को अगर कंट्रोल न रखा जाए, तो इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसके कारण, व्यक्ति को हार्ट अटैक का खतरा भी होने लगता है। इसे कंट्रोल रखने के लिए डाइट में सॉल्ट इनटेक कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। वेट मेंटेन करके रखना जरूरी है, क्योंकि ओवरवेट होने के कारण बीपी बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए रोज वॉक करना भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर में रोज कितनी देर वॉक करना चाहिए? इसका जवाब जानने के लिए हमने लुधियाना के सीबिया मेडिकल सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट और डायरेक्टर डॉ एसएस सीबिया से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
ब्लड प्रेशर में वॉक करने के फायदे- Benefits of Walking in Blood Pressure
वेट और हेल्थ मेंटेन रखने के लिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोज वॉक करने की सलाह दी जाती है। रोज वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और स्ट्रेस कम होता है। इससे हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है जिससे ब्लड प्रेशर लेवल भी कंट्रोल रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए वेट मेंटेन रखना बहुत जरूरी है। रोज वॉक करने से वेट मेंटेन रखने में भी मदद मिलती है। इससे हार्ट रेट भी मेंटेन रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें कारण
ब्लड प्रेशर की समस्या में कितनी देर वॉक करनी चाहिए? How Long Should People With High Blood Pressure Walk In a Day
डॉक्टर के मुताबिक, हाइपरटेंशन के मरीजों को रोज 30 मिनट तक वॉक जरूर करनी चाहिए। ब्लड प्रेशर की समस्या में सप्ताह में पांच दिन वॉक करना भी काफी होता है। ऐसे में सुबह या शाम किसी भी वक्त वॉक सेशन कर सकते हैं। अगर एक बार में 30 मिनट तक वॉक करना काफी नहीं, तो आप कुछ देर सुबह और कुछ देर शाम में वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर वालों के लिए धीरे वॉक करने के बजाय तेज वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होगा। इससे हार्ट ब्लड तेजी से पंप करना है और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी इंप्रूव होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- रोजाना वॉक करने से न सिर्फ ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, बल्कि इससे ओवरऑल कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ भी इंप्रूव होती है। इससे वेट लॉस होने में भी मदद मिलती है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए बहुत जरूरी है।
- जिन लोगों को ब्लड प्रेशर रहता है, उन्हें बहुत गर्म या बहुत ठंडे तापमान में बाहर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि, तापमान कम या ज्यादा होने से भी ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है।
- वॉक करने के लिए जाने से पहले कंफर्टेबल जूते और कपड़े पहनकर जाएं। हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखें और एक्सरसाइज से पहले वार्म अप जरूर करें।
- अगर कोई ब्लड प्रेशर का मरीज वॉक करने की शुरुआत कर रहा है, तो आदत बनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि, हेल्थ कंडीशन के मुताबिक भी हर किसी के लिए वॉक का समय अलग हो सकता है।
- अगर डाइट और लाइफस्टाइल को कंट्रोल रखा जाए, तो वॉक के जरिए ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- हाई बीपी मैनेज करने के लिए अपने खाने की प्लेट में करें ये 6 बदलाव, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर
निष्कर्ष
एक्सपर्ट के मुताबिक रोज वॉक करने से ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद मिल सकती है। रोज वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और स्ट्रेस कम होता है। इससे हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है जिससे ब्लड प्रेशर लेवल भी कंट्रोल रहता है। हाइपरटेंशन के मरीजों को रोज 30 मिनट तक वॉक जरूर करनी चाहिए। ब्लड प्रेशर की समस्या में सप्ताह में पांच दिन वॉक करना भी काफी होता है। हेल्थ कंडीशन के मुताबिक भी हर किसी के लिए वॉक का समय अलग हो सकता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति वॉक करने की शुरुआत कर रहा है, तो आदत बनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
FAQ
बीपी बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?
ब्लड प्रेशर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने या अस्वस्थ खानपान के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। वजन ज्यादा होना या ज्यादा गुस्सा करना भी हाई ब्लड प्रेशर की वजह बन सकता है। धूम्रपान या शराब के सेवन से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।क्या पैदल चलने से बीपी कम होता है?
डॉक्टर के मुताबिक, रोज वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और स्ट्रेस कम होता है। इससे हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। इससे ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।क्या टहलने के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ता है?
टहलने से ब्लड प्रेशर बढ़ता नहीं बल्कि कंट्रोल रहता है। इससे हार्ट रेट कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। इससे ओवरऑल कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को फायदा होता है और ब्लड प्रेशर कम होता है।