Ajmod Benefits To Get Rid Of Piles: बवासीर एक जटिल समस्या है। इसमें व्यक्ति के मलाशय यानी गुदा मार्ग में मस्से निकल आते हैं, ऐसे में जब व्यक्ति मल त्याग करता है, तो यह मस्से छिल जाते हैं। इससे व्यक्ति को मल त्याग करते समय ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। बवासीर की समस्या के दो प्रकार होते हैं, इसमें खूनी बवासीर और बादी बवासीर को शामिल किया जाता है। कई बार तो स्थिति इतनी खतरनाक हो जाती है कि व्यक्ति मल त्यागने के लिए जाने तक से घबराने लगते हैं। यह समस्या कब्ज और पाचन क्रिया में गड़बड़ी के कारण होती है। हालांकि, मेडिकल जगत में इस समस्या के लिए सर्जरी उपलब्ध है। लेकिन, कई बार व्यक्ति इस समस्या के बारे में डॉक्टर से बात करने तक से हिचकिचाते हैं। इस समस्या में आयुर्वेदिक उपायों से राहत पा सकते हैं। नोएड़ा वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एस के पाठक से जानते हैं कि अजमोद से बवासीर में कैसे राहत (Ajwain Benefits For Piles) मिल सकती है। साथ ही, बवासीर के लक्षणों को कम करने के लिए अजमोद का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
बवासीर में अजमोद के क्या फायदे होते हैं? - Ajmod Benefits To Get Rid Of Piles in Hindi
कब्ज को दूर करें
सामान्य रूप से कब्ज की वजह से ही अधिकतर लोगों को बवासीर की समस्या होती है। ऐसे में अजवाइन यानी अजमोद के सेवन से कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से मल सॉफ्ट बनता है और सुबह मल त्याग करते समय व्यक्ति को किसी तरह की समस्या नहीं होती है।
सूजन को कम करें
बवासीर में व्यक्ति के गुदा मार्ग की नसों में सूजन आ जाती है। ऐसे में अजवाइन के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में फायदेमंद होते हैं। यह सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होती है। साथ ही, मल त्याग करते समय दर्द नहीं होता है।
पाचन क्रिया में करें सुधार
आपने इस बात को नोटिस किया होगा कि भारतीय खाने में अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, आहार को आसानी से पाचने के लिए अजवाइन का उपयोग किया जाता है। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और बवासीर से संबंधित लक्षण में आराम मिलता है।
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करें
अजवाइन का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में भी मदद करता है। यह गुण बवासीर के दौरान नसों में खून के प्रवाह को सुधारता है, जिससे सूजन और दर्द में राहत मिलती है।
दर्द को कम करें
अजवाइन में मौजूद गुण, शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में गुदा मार्ग पर होने वाली जलन और दर्द को दूर करने के लिए आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बवासीर में अजमोद का इस्तेमाल कैसे करें? - How To Use Ajwain For Piles In Hindi
- आप करीब आधा चम्मच अजवाइन (अजमोद) को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रख दें।
- अगली सुबह इस पानी को गर्म करें। इसके बाद इसे छानकर खाली पेट पिएं।
- कुछ ही दिनों में आपको कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलने लगेगा।
- इस पानी के सेवन दिन में एक बार कर सकते हैं।
- वहीं, इस उपाय को 15 दिन करें, फिर 15 दिन का गैप दें।
- इस तरह आपके स्वास्थ्य पर किसी भी तरह की समस्या भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: मलद्वार में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे दूर करने के 5 घरेलू उपाय
Piles Ayurvedic Remedies: बवासीर की समस्या में आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप डाइट में संतुलित और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन करें। साथ ही, योग और एक्सरसाइज से पाचन क्रिया में सुधार किया जा सकता है। बवासीर की समस्या अधिक तो आप आयुर्वेदाचार्य से मिलकर दवा ले सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version