Doctor Verified

World Vitiligo Day 2025: सफेद दाग की समस्या में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

सफेद दाग के लिए आयुर्वेद में खानपान से जुड़ी कुछ सावधानियां बतायी गई हैं। जानें आयुर्वेद के अनुसार विटिलिगो में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Vitiligo Day 2025: सफेद दाग की समस्या में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें


Which Diet Is Best For Vitiligo: सफेद दाग की समस्या एक स्किन कंडीशन है। इसे मेडिकल भाषा में विटिलिगो कहा जाता है। इस समस्या में त्वचा शरीर के कुछ हिस्सों से अपना रंग खोने लगती है। इस कारण शरीर के उन हिस्सों में सफेद रंग के चकत्ते बनने लगते हैं। स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटिलिगो एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इस समस्या में इम्यून सिस्टम खुद ही त्वचा की स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने लगता है जिस कारण त्वचा पर सफेद दाग उभरकर आते हैं। सफेद दाग के बारे में अक्सर लोग कई कहीं सुनी बातों पर भरोसा कर लेते हैं। लेकिन यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है जिसे ठीक किया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, विटिलिगो को कंट्रोल रखने के लिए डाइट में कुछ चेंजेस करने जरूरी होते हैं। ऐसे में कई चीजों को खाना फायदेमंद होता है और कुछ चीजों को अवॉइड करना जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे में खानपान में क्या बदलाव करने चाहिए? इस लेख हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानेंगे ऐसे में क्या खाना चाहिए और क्या अवॉइड करना चाहिए।

01 - 2025-06-25T131455.462

आयुर्वेद के अनुसार सफेद दाग की समस्या क्या है?

आयुर्वेद के अनुसार सफेद दाग की समस्या तब होती है, जब त्वचा पर कफ का आवरण हो जाता है। कफ भारी होता है जो स्किन सेल्स को ढक देता है। इस कारण शरीर रंग नहीं बना पाता है और त्वचा के कुछ हिस्सोंं का रंग हटने लगता है। त्वचा के जिस हिस्सों पर कफ की मात्रा अधिक होती है, उस हिस्से पर सफेद दाग बनने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- World Vitiligo Day 2025 : सफेद दाग का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें

सफेद दाग की समस्या में क्या खाना चाहिए? What to Avoid in Vitiligo According To Ayurveda

सफेद दाग की समस्या में फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। ऐसे में शरीर को सभी पोषक तत्व मिलने चाहिए। इसलिए आपकी डाइट में सभी तरह की सब्जियां और फल जरूर होने चाहिए। ऐसे में अपनी डाइट में कोई भी अनाज शामिल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप मौसम के मुताबिक ही अनाज डाइट में शामिल करें। गर्मियों के मौसम में आप गेंहू या जौ का सेवन कर सकते हैं। ये अनाज शरीर की तासीर को नॉर्मल रखने और शरीर को ठंडक देने में मदद करेंगे। सर्दियों के दौरान ज्वार, बाजरा या मकई का सेवन कर सकते हैं जिससे शरीर में गर्माहट बनी रहे। सफेद दाग की समस्या में दिन में कुछ देरी सूरज की रोशनी में जरूर बैठना चाहिए। ऐसे में सरसों के तेल से त्वचा की मसाज करनी जरूरी मानी जाती है।

सफेद दाग की समस्या में क्या नहीं खाना चाहिए? What To Eat In Vitiligo According to Ayurveda

सफेद दाग की समस्या चटपटा, मसालेदार, तला-भूना खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसे में गुरू आहार यानी भारी और देरी से पचने वाली चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जैसे कि मैदा, फ्राइड सब्जियां, आलू, मसालेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में दूध के साथ नमक और दूध के साथ मछली का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, दूध के साथ शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- World Vitiligo Day 2025: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड विटिलिगो डे? जानें इस साल की थीम और महत्व

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार सफेद दाग की समस्या तब होती है, जब त्वचा पर कफ का आवरण हो जाता है। ऐसे में मैदा, मसालेदार और तली-भूनी चीजों से परहेज रखना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, विटिलिगो की समस्या में हल्का, ताजा खाना, सभी तरह की सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए। सफेद दाग की समस्या कम करने के लिए रोज धूप में बैठना और तेल मसाज करना भी जरूरी है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। ज्यादा जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करें।

FAQ

  • सफेद दाग होने पर क्या परहेज करना चाहिए? 

    सफेद दाग की समस्या चटपटा, मसालेदार, तला-भूना खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसे में गुरू आहार यानी भारी और देरी से पचने वाली चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जैसे कि मैदा, फ्राइड सब्जियां, आलू, मसालेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सफेद धब्बे किसकी कमी से होते हैं?

    सफेद धब्बे यानी सफेद दाग की समस्या फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 की कमी से होती है। इसके अलावा, बॉडी में मेलेनिन का प्रोडक्शन कम होने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। 
  • क्या सफेद दाग में दूध पीना चाहिए?

    आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, सफेद दाग की समस्या में दूध पी सकते हैं। लेकिन, ऐसे में दूध के साथ नमक और दूध के साथ मछली का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, दूध के साथ शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

क्या दही पित्त दोष के लिए अच्छा है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer