Doctor Verified

क्या दही पित्त दोष के लिए अच्छा है? डॉक्टर से जानें

गर्मियों में ज्यादातर लोग दही का सेवन करना पसंद करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन क्या दही पित्त दोष के लिए अच्छा है? आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दही पित्त दोष के लिए अच्छा है? डॉक्टर से जानें


Is Curd Good For Pitta In Hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए वात, पित्त और कफ जैसे दोषों को बैलेंस रखना जरूरी है। शरीर में पित्त दोष बढ़ने के कारण लोगों को एसिडिटी, सीने में जलन होने, अधिक पसीना आने, मुंहासों की समस्या होने, रेशेज होने और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में क्या इससे राहत के लिए दही खाना सही है? औषधीय गुणों से भरपूर दही में बहुत से पोषक तत्व और प्रोबायोटिक्स के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी (Dr. Anant Tripathi of Archit Ayurvedic Clinic, Sector 12, Noida) से जानें क्या पित्त दोष में दही खाना अच्छा है?

क्या पित्त दोष में दही खाना अच्छा है? - Is It Good To Eat Curd In Pitta Dosha?

डॉ. अनंत त्रिपाठी के अनुसार, पित्त दोष बढ़ने पर दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। दही में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं। लेकिन इसका सेवन सही तरीके से करना जरूरी है। बता दें, पित्त दोष का स्तर बढ़ने पर लोगों को शरीर में गर्मी बढ़ने, एसिडिटी बढ़ने और सूजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या दही में लहसुन डालकर खाना फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

is curd good for pitta doctor tells in hindi 01 (3)

पित्त दोष में दही कैसे फायदेमंद है? - How Is Curd Beneficial In Pitta Dosha?

पाचन के लिए फायदेमंद

शरीर में पित्त दोष बढ़ने पर पाचन अग्नि तेज हो जाती है, जिसके कारण लोगों को हाइपरएसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दही में प्रोबायोटिक्स के गुण पाए जाते हैं, जो गुड गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करती है।

शरीर को दे एनर्जी

पित्त में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनाए रखने और शरीर को पोषण देने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कौन सा भोजन पित्त को कम करता है?

    पित्त प्रकृति वाले लोगों को दही, छाछ, लस्सी, पुदीना का पानी, खीरा, गोंद कतीरा, अंकुरित दाल, पत्तेदार सब्जियां, बादाम को भिगोकर और छिलका उतारकर खाएं। इसके अलावा, सौंफ, धनिया, मीठे फल, गुलकंद और मक्खन को डाइट में लें। 
  • पित्त बढ़ने के लक्षण?

    पित्त दोष बढ़ने के कारण लोगों को पेट और सीने में जलन होने, अधिक पसीना आने, चिड़चिड़ापन होने, गुस्सा आने, मुंहासे होने, त्वचा में रेडनेस होने, अपच होने या पाचन से जुड़ी समस्या होने की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में पित्त दोष बढ़ने के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। 
  • रोज दही खाने से क्या फायदे होते हैं?

    दही में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, शरीर को इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने, गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने, स्किन और बालों को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।

 

 

 

Read Next

गुलमोहर के फूल से लेकर तने तक सब हैं उपयोगी, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने के सही तरीके

Disclaimer