Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

Ragi vs Bajra: ठंड में किस अनाज का सेवन करना है ज्यादा फायदेमंद?

Ragi vs bajra in Winter: रागी और बाजरा, दोनों ही सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन सर्दियों के अनुसार किसका सेवन ज्यादा प्रभावी है। जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

Ragi vs Bajra in Winter: रागी और बाजरा, दोनों ही मोटे अनाज हैं जिनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रागी और बाजरा, दोनों को लोग अलग-अलग तरीके से बनाते हैं और खाते हैं। रागी (Finger Millet) जिसे फिंगर मिलेट भी कहते हैं हड्डियों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। बाजरा जिसे पर्ल मिलेट (Pearl Millet) कहते हैं फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और मैग्निशिन से भरपूर है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। रागी ग्लूटेन-फ्री होने के साथ-साथ प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और बी विटामिन से भरपूर होता है तो पाचन सुधारने, वजन नियंत्रित करने, ब्लड शुगर स्थिर रखने, दिल को बढ़ावा देने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है लेकिन सवाल ये है कि रागी और बाजरा में से कौन सा बेहतर विकल्प है? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore की राय।

रागी (Ragi)    बाजरा (Bajra)
रागी में प्रोटीन ज्यादा होता है जो हड्डियों को हेल्दी रखने में मददगार है।                       बाजरा फाइबर से भरपूर है जो कि डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ कब्ज में कारगर है। 
100 ग्राम रागी में लगभग 320-330 कैलोरी  होती है।        100 ग्राम बाजरे में 378 कैलोरी होती है। 
रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 54 होता है।           बाजरे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 68 होता है।             

रागी के 100 ग्राम में 13% प्रोटीन होता है।

बाजरे में 7.5% से 14.5% तक प्रोटीन होता है।       

रागी खाने के फायदे-Ragi benefits in Hindi

रागी का इस्तेमाल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए कि रागी में वो तमाम गुण होते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। रागी में फाइबर, आयरन और कैल्शियम होता है जो कि शरीर की गर्मी बढ़ाने के साथ मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार है। रागी में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के साथ हड्डियों को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके अलावा

  • रागी का फाइबर पेट भरा हुआ महसूस कराता है जिससे बेकार की क्रेविंग नहीं होती।
  • रागी का आयरन शरीर को एनीमिया से लड़ने से मदद करता है।
  • रागी का अमीनो एसिड त्वचा की लोच और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

ragi_vs_bajra_benefits

इसे भी पढ़ें: पाचन से जुड़ी समस्याओं में वरदान की तरह काम करती है रागी, जानें इसे खाने का सही तरीका

बाजरा खाने के फायदे-Bajra benefits in Hindi

बाजरा और फॉक्सटेल बाजरा जैसे अन्य बाजरे भी गर्म होते हैं, लेकिन उनका गर्मी का प्रभाव रागी की तुलना में कम होता है। सर्दियों में बाजरे का दलिया, डोसा या रोटी आराम से खाई जा सकती है। हालांकि, संवेदनशील पाचन तंत्र वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। इसके अलावा भी बाजरा खाने के कई फायदे हैं। जैसे कि

  • बाजरे में मौजूद फाइबर कब्ज से बचाव के साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
  • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ये डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा है।
  • मैग्नीशियम, नियासिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होने की वजह से ये दिल के लिए फायदेमंद है।
  • सीलिएक रोग के मरीज या ग्लूटेन फ्री अनाज खाने वाले लोगों के लिए ये एक बेहतर विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: बालों का झड़ना रोक सकता है सत्तू और रागी से बना ये ड्रिंक, जानें पीने का सही समय और फायदे

सर्दी में रागी खाना चाहिए या बाजरा- Sardi me ragi khana chahiye ya bajra?

रागी को बाजरे की तुलना में थोड़ा ज्यादा गर्म माना जाता है। रागी में फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो चयापचय को बढ़ाते हैं और शरीर को गर्म रखते हैं, इसलिए यह शरीर में अधिक गर्मी पैदा करता है। यही कारण है कि रागी सर्दियों में एक अच्छा विकल्प है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें जल्दी ठंड लग जाती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करता है और ठंड के मौसम में लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है।

FAQ

  • रागी गर्म है या ठंडा?

    रागी की तासीर गर्म होती है और ये सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाया जाता है। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर इस मौसम के इंफेक्शन से बचा रहता है।
  • रागी किसे नहीं खाना चाहिए?

    रागी उन लोगों को नहीं खाना चाहिए जिनका पित्ता बढ़ा हुआ हो। इसके अलावा जिन लोगों के शरीर की गर्मी बढ़ी हुई हो या पैरों में जलन हो रही हो उनके लिए रागी का सेवन फायदेमंद है।
  • एक दिन में कितनी रागी का सेवन किया जा सकता है?

    रागी एक गर्म अनाज है और इसलिए आपको 100 ग्राम से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, अगर आपको पित्त से जुड़ी समस्या हो तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।

Read Next

क्या साबुत अनाज खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 15, 2026 17:47 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 15, 2026 17:47 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 15, 2026 17:47 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content