सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग कई तरह के उपायों को आजमाते हैं। शारीरिक गतिविधियां करने के साथ-साथ डाइट में कई तरह की चीजें भी शामिल करते हैं। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने, ताकत बढ़ाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई फूड्स फायदेमंद माने जाते हैं। इन फूड्स में गोंद का लड्डू और मेथी का लड्डू भी काफी मशहूर है। अक्सर लोगों के मन में इन दोनों ही लड्डूओं को लेकर यह सवाल आता है कि सर्दियों में कौन-सा लड्डू खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि गोंद लड्डू या मेथी लड्डू सर्दियों में क्या खाना फायदेमंद होता है?
सर्दियों में क्या खाना फायदेमंद: गोंद लड्डू या मेथी के लड्डू?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि सर्दियों में गोंद का लड़्डू और मेथी के लड्डू दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि दोनों के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं।
सर्दियों में गोंद लड्डू के फायदे
गोंद का लड्डू आमतौर पर खाने वाली गोंद, गेहूं का आटा, देसी घी, ड्राई फ्रूट्स और गुड़ को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस लड्डू को आमतौर पर उत्तर भारत और राजस्थान में ज्यादा खाया जाता है, जिसे खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे:
- गोंद की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है।
- इस लड्डू को नियमित रूप से खाने से आपके शरीर को ताकत और एनर्जी मिलती है।
- गोंद हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, इसलिए बुजुर्गों और महिलाओं के लिए इसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
- जिन लोगों का वजन कम होता है उनके लिए भी गोंद का लड्डू एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में क्या खाएं और क्या नहीं? जिससे बेहतर रहेगी सेहत
मेथी के लड्डू के फायदे
मेथी लड्डू आमतौर पर मेथी के दाने, गेहूं का आटा, देसी घी और गुड़ को मिलाकर तैयार किया जाता है। इनका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि:
- इस लड्डू को खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है क्योंकि मेथी कब्ज, गैस और अपच से राहत दिलाता है।
- मेथी लड्डू का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- सर्दियों में जोड़ों के दर्द के लिए मेथी के लड्डू बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
- कोलेस्ट्रॉल कम करने में मेथी के लड्डू काफी लाभकारी माना जाता है और यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।
- मेथी का लड्डू खाने से मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने और इसे संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में डाइट में जरूर शामिल करें न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के बताए गए ये 3 फूड्स, जानें इसके फायदे
सर्दियों में क्या है बेहतर?
सर्दियों में मेथी का लड्डू या गोंद का लड्डू में से क्या ज्यादा बेहतर है इसकी अगर तुलना की जाए तो:
- शरीर की ताकत बढ़ाने, शरीर को अंदर से गर्म रखने और वजन बढ़ाने के लिए आप गोंद का लड्डू खा सकते हैं।
- डायबिटीज के मरीज, पाचन क्रिया को बेहतर रखने और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप मेथी के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।
- अगर आप बच्चे को खिलाना चाहते हैं तो भी गोंद का लड्डू ज्यादा फायदेमंद है।
- इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिला और डिलीवरी के बाद भी महिलाओं के लिए गोंद का लड्डू खाना फायदेमंद माना जाता है।
- बुजुर्गों और ब्लड शुगर के मरीजों के लिए मेथी का लड्डू लाभकारी होता है।
निष्कर्ष
सर्दियों में गोंद का लड्डू और मेथी का लड्डू दोनों ही अपनी-अपनी जगह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको ठंड ज्यादा लगती है, कमजोरी या शारीरिक मेहनत करनी पड़ती है तो गोंद का लड्डू खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं, अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या, डायबिटीज और जोड़ों में दर्द है तो मेथी का लड्डू आपकी सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
मेथी किसे नहीं लेनी चाहिए?
मेथी का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं, छोटे बच्चों, लो ब्लड प्रेशर होने या ब्लड शुगर लेवल कम होने पर खाने से बचना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है, जो पेट खराब, एलर्जी, अस्थमा और सर्जरी से पहले खून पतला कर सकती है।1 दिन में कितना गोंद खाना चाहिए?
एक हेल्दी व्यक्ति को रोजाना लगभग 5 से 10 ग्राम गोंद खाना सुरक्षित माना जाता है। इतनी मात्रा में इसे खाने से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।मेथी के लड्डू कितने दिन खाने चाहिए?
मेथी के लड्डू आमतौर पर सर्दियों के मौसम में 40 से 50 दिनों तक खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मेथी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे मुख्य रूप से ठंड के महीनों में खाना फायदेमंद होता है, जो जोड़ों के दर्द और शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 03, 2026 17:25 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Feb 03, 2026 17:25 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra