सस्ती, स्वादिष्ट और हेल्दी मानी जाने वाली मूंगफली हर उम्र के लोगों की पसंद है। कोई इसे चाय के साथ खाता है, तो कोई डाइट में शामिल करता है लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि जिस मूंगफली को आप बेझिझक हेल्दी स्नैक समझकर खा रहे हैं, वही कहीं आपका वजन बढ़ाने की वजह तो नहीं बन रही? यही सवाल आजकल उन लोगों के मन में सबसे ज़्यादा उठ रहा है, जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं या बढ़ते वजन से परेशान हैं। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, क्या ज्यादा मूंगफली खाने से वजन बढ़ता है?
क्या ज्यादा मूंगफली खाने से वजन बढ़ता है?
डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन E, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है और बार-बार भूख लगने से बचाती है।
- डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, मूंगफली भले ही हेल्दी हो, लेकिन इसमें कैलोरी काफी ज्यादा होती है।
- करीब 30 ग्राम मूंगफली में लगभग 160-170 कैलोरी होती हैं। अगर कोई व्यक्ति बिना मात्रा का ध्यान रखे रोजाना ज्यादा मूंगफली खाता है, तो शरीर जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने लगता है।
- जब कैलोरी इनटेक, कैलोरी बर्न से ज्यादा हो जाता है, तो वजन बढ़ना स्वाभाविक है।
इसे भी पढ़ें: क्या गठिया में मूंगफली खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

हेल्दी फैट भी लिमिट में जरूरी
डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि मूंगफली में मौजूद फैट हेल्दी जरूर होता है, लेकिन फैट आखिर फैट ही होता है। जरूरत से ज्यादा फैट लेने पर शरीर उसे स्टोर करने लगता है। खासतौर पर अगर मूंगफली भुनी हुई, नमकीन या तेल में तली हुई हो, तो वजन बढ़ने का खतरा और ज्यादा हो जाता है। बाजार में मिलने वाली नमकीन मूंगफली में सोडियम भी ज्यादा होता है, जो सूजन और वॉटर रिटेंशन का कारण बन सकता है।
1 दिन में कितनी मूंगफली खानी चाहिए?
डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, एक हेल्दी व्यक्ति के लिए दिन में एक छोटी मुट्ठी यानी लगभग 25-30 ग्राम मूंगफली पर्याप्त होती है। इसे मिड-मील स्नैक के तौर पर या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है। मूंगफली को टीवी देखते हुए या बिना गिने खाते रहना सबसे बड़ी गलती होती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में मूंगफली का तेल शरीर पर लगा सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
मूंगफली खाने का सही समय क्या है?
मूंगफली खाने का समय भी वजन पर असर डालता है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि सुबह या दोपहर के समय मूंगफली खाना बेहतर होता है, क्योंकि उस समय शरीर की एक्टिविटी ज्यादा होती है और कैलोरी बर्न हो जाती है। रात में ज्यादा मूंगफली खाना वजन बढ़ा सकता है, खासकर अगर फिजिकल एक्टिविटी कम हो।
निष्कर्ष
ज्यादा मूंगफली खाने से वजन बढ़ सकता है, लेकिन यह मूंगफली की वजह से नहीं, बल्कि उसकी ज्यादा मात्रा और गलत तरीके से सेवन करने की वजह से होता है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सही मात्रा, सही समय और सही तरीके से खाई गई मूंगफली सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर वजन कंट्रोल में रखना है, तो मूंगफली को दुश्मन नहीं, बल्कि संतुलन के साथ डाइट का हिस्सा बनाना जरूरी है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
मूंगफली किसके लिए अच्छी नहीं है?
जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है या जिन्हें पाचन और वजन बढ़ने की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सीमित या डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।मूंगफली खाने के क्या फायदे हैं?
मूंगफली पोषक तत्वों की अच्छी सोर्स है, जिससे शरीर को सही पोषण मिलता है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना सही है।रोजाना भीगी हुई मूंगफली खाने से क्या होता है?
रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाने से पाचन में सुधार होता है और एनर्जी दिनभर बनी रहती है। यह हड्डियों को मजबूत करती है, खून की कमी दूर करने में भी सहायक होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 03, 2026 09:07 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Feb 03, 2026 09:07 IST
Modified By : Akanksha TiwariFeb 03, 2026 09:07 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain