Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में मूंगफली खाना है पसंद? लेकिन इन बातों का रखें ध्यान हो सकती हैं परेशानियां

सर्दियों में ज्यादातर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए लेख में जानें -

What To Keep In Mind When Eating Peanuts In Winter In Hindi: सर्दियों में ज्यादातर लोग मूंगफली का सेवन करना पसंद करते हैं। मूंगफली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन-ई, बी, फाइबर, पोटैशियम, प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, कमजोरी को दूर करने, हड्डियों को मजबूती देने, वजन कम करने, पाचन को दुरुस्त करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, लेकिन इसका सेवन करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सर्दियों में मूंगफली खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

मूंगफली खाते समय इन बातों का रखें ध्यान - Keep These Things In Mind While Eating Peanuts In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मूंगफली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसको खाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

ज्यादा मूंगफली न खाएं

सर्दियों में बहुत से लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होती हैं, लेकिन सीमित मात्रा (Portion Control) में खाने पर ही। करीब 100 ग्राम मूंगफली में 570 कैलोरीज होती हैं। मूंगफली से मिलने वाले फायदों के लिए 1 दिन में सिर्फ 25 से 30 ग्राम मूंगफली को खाया जा सकता है। बता दें, रोज अधिक मात्रा में मूंगफली खाने से व्यक्ति को वजन बढ़ने, पाचन से जुड़ी समस्या होने, पेट में भारीपन होने और सूजन आने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ठंड में रोजाना खाते हैं मूंगफली, तो पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

what to keep in mind when eating peanuts in winter in hindi 01 (5)

लाल छिलके के साथ खाएं

अक्सर लोग मूंगफली खाते समय उनके लाल छिलके को निकालकर खाते हैं, जबकि लाल छिलके (eat peanut with red skin) के साथ मूंगफली खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि इस लाल छिलके में 2-3 गुना ज्यादा प्रोटीन, फैट्स, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन-बी12, ई, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में मूंगफली का तेल शरीर पर लगा सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

उबालकर या भूनकर ही खाएं

मूंगफली को लोग कई तरीकों से खाते हैं, लेकिन उबालकर या भूनकर खाना (eat peanuts only with dry roast and boiling) ज्यादा फायदेमंद होता है। ध्यान रहे, मसालेदार मूंगफली, इनको तलकर या अधिक नमक के साथ खाने से बचना चाहिए। इन तरीकों से मूंगफली को खाने से व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, वजन बढ़ने और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

निष्कर्ष

मूंगफली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। मूंगफली को लाल छिलकों के साथ, ड्राई रोस्ट करके, 1 दिन में मुट्ठीभर यानी 30 ग्राम तक मूंगफली का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, बिना तले-भुने, नमक के बिना और मसाले के बिना खाना चाहिए। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने, किडनी स्टोन होने, क्रोनिक किडनी डिजीज और पेनक्रियाज से जुड़ी समस्या होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए। मूंगफली से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मूंगफली रोज खाने के क्या लाभ हैं?

    मूंगफली में हेल्दी फैट्स और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, मांसपेशियों को मजबूती देने, हार्ट को हेल्दी रखने, वजन कम होने, हड्डियों को मजबूती देने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, पाचन को दुरुस्त करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
  • मूंगफली कब नहीं खानी चाहिए?

    मूंगफली खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इससे एलर्जी होने, गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने, किडनी स्टोन, क्रोनिक किडनी डिजीज, पेनक्रिएटिक परेशानियों, यूरिक एसिड या गठिया की समस्या से पीड़ित लोगों को मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।
  • 1 दिन में कितनी मूंगफली खानी चाहिए?

    मूंगफली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है, लेकिन सीमित मात्रा में। ऐसे में 1 दिन में 1 से 2 मुट्ठी यानी 30 ग्राम मूंगफली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे अधिक मूंगफली का सेवन करने से बचें। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

Read Next

चीनी का ज्‍यादा सेवन ब‍िगाड़ सकता है मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य, एक्‍सपर्ट ने बताए कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 01, 2026 19:33 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 01, 2026 19:33 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content