Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

ठंड में रोजाना खाते हैं मूंगफली, तो पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग घर में रजाई में बैठकर पूरे परिवार के साथ गर्मागर्म भुनी हुई मूंगफली खाना पसंद करते हैं, ऐसे में ये जानना भी बेहद जरूरी है कि ठंड में मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान क्या होते हैं?

सर्दियों का मौसम आते ही खाने-पीने की आदतें अपने आप बदलने लगती हैं। ठंड में कुछ गर्मागर्म और एनर्जी देने वाला खाने का मन ज्यादा करता है और ऐसे में मूंगफली सबसे आम और पसंदीदा स्नैक बन जाती है। गली-मोहल्लों में भुनी मूंगफली की खुशबू, घरों में तिल, मूंगफली के लड्डू और चटनी, ये सब सर्दियों की पहचान बन चुके हैं। लोग मानते हैं कि मूंगफली खाने से शरीर गर्म रहता है और ताकत मिलती है, इसलिए ठंड में इसका सेवन और बढ़ जाता है। मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। सर्दियों में जब शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, तब मूंगफली एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प बन जाती है। बच्चे हों या बुजुर्ग, लगभग हर उम्र के लोग ठंड में मूंगफली खाना पसंद करते हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या सर्दियों में मूंगफली खाना हर किसी के लिए उतना ही फायदेमंद है, जितना हम मानते हैं? क्या रोज और ज्यादा मात्रा में मूंगफली खाना नुकसान भी कर सकता है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से बात की-

सर्दियों में मूंगफली क्यों खाई जाती है? - Why do we eat peanuts in winter

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि सर्दियों में मूंगफली शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को एनर्जी और मजबूती देते हैं। यही वजह है कि सर्दियों में मूंगफली का सेवन ज्यादा किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चाहिए ड्राई स्किन से छुटकारा? इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें मूंगफली का तेल

सर्दियों में मूंगफली खाने के क्या फायदे हैं? - Benefits of eating peanuts in winter

मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ठंड में मूंगफली खाने से थकान कम होती है और शरीर एक्टिव बना रहता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

  • मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं।
  • नियमित और सीमित मात्रा में मूंगफली खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट मिलता है।
  • सर्दियों में जब लोग कम एक्टिव रहते हैं, तब मूंगफली दिल के लिए लाभकारी हो सकती है।
  • मूंगफली पौष्टिक होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाने पर यह वजन बढ़ा सकती है।
  • डायबिटीज के मरीज भी मूंगफली खा सकते हैं, लेकिन नमक या चीनी लगी मूंगफली से बचना जरूरी है और मात्रा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को क्यों खानी चाहिए मूंगफली, खुद एक्सपर्ट ने बताए हैं फायदे

peanut benefits and side effects in winter

भुनी हुई मूंगफली खाने के क्या नुकसान हैं? - What are the negative effects of peanuts

कुछ लोगों के लिए सर्दियों में मूंगफली नुकसानदायक भी हो सकती है। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या पाचन की समस्या रहती है, उन्हें ज्यादा मूंगफली खाने से पेट में भारीपन और गैस की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा मूंगफली तासीर में गर्म होती है, इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने से मुंह में छाले, गले में खराश या स्किन पर फोड़े-फुंसी की समस्या भी हो सकती है।

  • डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि जिन लोगों को नट्स से एलर्जी होती है, उन्हें मूंगफली से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
  • एलर्जी की स्थिति में खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।
  • इसके अलावा जिन लोगों को एक्ने या स्किन इंफ्लेमेशन की समस्या रहती है, उन्हें सर्दियों में भी मूंगफली सीमित मात्रा में ही खानी चाहिए।

निष्कर्ष

सर्दियों में मूंगफली एक सस्ता, स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक है, जो सही मात्रा में खाने पर सेहत के लिए कई फायदे देता है। यह शरीर को गर्म रखती है, एनर्जी देती है और दिल की सेहत को सपोर्ट करती है लेकिन ज्यादा मात्रा, गलत समय या गलत तरीके से खाने पर यही मूंगफली वजन बढ़ाने, गैस और स्किन समस्याओं का कारण भी बन सकती है। इसलिए डाइटिशियन अर्चना जैन की सलाह है कि मूंगफली को संतुलित मात्रा में और अपनी सेहत को ध्यान में रखकर ही डाइट में शामिल करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या मूंगफली खाने से पेट में गैस बनती है?

    कुछ लोगों में ज्यादा मूंगफली खाने से गैस, एसिडिटी या भारीपन हो सकता है, खासकर कमजोर पाचन वालों में।
  • मूंगफली खाने का सबसे सही समय क्या है?

    सुबह या दिन में मूंगफली खाना बेहतर माना जाता है। रात में ज्यादा मूंगफली खाने से पाचन बिगड़ सकता है।
  • क्या मूंगफली खाने से वजन बढ़ सकता है?

    जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाने से वजन बढ़ सकता है, लेकिन सही मात्रा में खाने से यह वजन कंट्रोल में भी मदद करती है।

Read Next

बाहर नहीं बल्‍क‍ि अंदर से बनती है ग्लोइंग स्किन, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इनर ग्लो पाने के डाइट ट‍िप्‍स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 24, 2025 08:03 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 24, 2025 08:03 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content