Can We Eat Peanuts In Arthritis In Hindi: सर्दियों में अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द होने और गठिया की परेशानी के बढ़ने की समस्या होती है, जिसके कारण लोगों को सर्दियों में चलने-फिरने में परेशानी होने, मांसपेशियों में दर्द होने, जोड़ों में दर्द होने, जोड़ों के लाल होने और सूजन आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में जोड़ों के दर्द की समस्या से बचने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे ही सर्दियों में ज्यादातर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या गठिया की समस्या में मूंगफली का सेवन किया जा सकता है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या गठिया में मूंगफली खा सकते हैं?
क्या गठिया में मूंगफली खा सकते हैं? - Can We Eat Peanuts In Arthritis?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, गठिया की समस्या से पीड़ित लोगों को मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में प्यूरिन होता है और इसके कारण व्यक्ति को एलर्जिक सूजन भी ज्यादा हो सकती है, साथ ही, इसके कारण फफूंद (मोल्ड) के प्रति उच्च संवेदनशीलता की समस्या भी हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को गठिया की समस्याओं के बढ़ने का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इसके कारण ऑटोइम्यून प्रतिक्रिया बढ़ सकती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द होने, सूजन आने और थकान बढ़ने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: वात बढ़ने से जोड़ों में दर्द क्यों होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

ज्यादा होता है प्यूरीन
गठिया या गाउट की समस्या शरीर में यूरिक एसिड का स्तर अधिक बढ़ने के कारण होती है। ऐसे में मूंगफली का अधिक सेवन करने से शरीर में प्यूरिन बढ़ने और यूरिक एसिड के स्तर के बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को जोड़ों में दर्द होने, सूजन आने और जोड़ों के एरिया के लाल होने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में मूंगफली खाना है पसंद? लेकिन इन बातों का रखें ध्यान हो सकती हैं परेशानियां
बढ़ती है एलर्जिक सूजन
कई बार कुछ लोगों को मूंगफली से एलर्जी होती है और वहीं, कुछ लोगों को इससे एलर्जिक सूजन हो सकती है। ऐसे में गठिया की समस्या में मूंगफली का सेवन करने से जोड़ों में दर्द बढ़ने, सूजन आने और फफूंद (मोल्ड) के प्रति संवेदनशीलता के बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। इसके कारण गठिया के लक्षणों के गंभीर होने की समस्या हो सकती है। जिससे जोड़ों का दर्द बढ़ने, सूजन बढ़ने और थकान होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में गठिया के मरीजों को मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए।
निष्कर्ष
गठिया के मरीजों को मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए। मूंगफली में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से गठिया के लक्षण बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, इससे एलर्जिक सूजन के बढ़ने और मोल्ड के प्रति हाई सेंसिटिविटी होने की समस्या हो सकती है, जिससे गठिया के लक्षण गंभीर रूप से बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, गठिया की समस्या के कारण अधिक परेशानी महसूस या अधिक दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
मूंगफली रोज खाने के क्या लाभ हैं?
मूंगफली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, वजन कम करने, पाचन को दुरुस्त करने, हार्ट को हेल्दी रखने, मांसपेशियों को मजबूती देने, शरीर को एनर्जी देने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, स्किन को हेल्दी रखने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।1 दिन में मूंगफली कितनी खानी चाहिए?
मूंगफली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन 1 दिन में 30 से 50 ग्राम तक मूंगफली का सेवन किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, मूंगफली का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।गठिया की शुरुआत कैसे होती है?
गठिया की समस्या होने पर व्यक्ति को जोड़ों में दर्द होने, सूजन आने, अकड़न होने, जोड़ों के लाल होने और जोड़ों में गर्मी महसूस होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में गठिया के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 08, 2026 17:58 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 08, 2026 17:58 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 08, 2026 17:58 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain