Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Doctor Verified

क्या थायराइड के मरीज चिया सीड्स खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

कई लोग थायराइड की समस्या से परेशान रहते हैं। इस दौरान अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में क्या थायराइड की समस्या से पीड़ित लोग चिया सीड्स खा सकते हैं? आइए लेख में जानें -

Kya Thyroid Patients Chia Seeds Kha Sakte Hai in Hindi: आज के समय में थायराइड की समस्या आम है। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही, इससे शरीर के कार्य भी प्रभावित होते हैं। कई बार लोगों को थायराइड हार्मोन को बैलेंस करने के लिए दवाइयों का सहारा भी लेने पड़ता है, साथ ही, इस दौरान लोगों को हेल्दी डाइट लेने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की भी सलाह दी जाती है। इनमें हेल्दी सीड्स और नट्स को भी डाइट में शामिल करने के लिए कहा जाता है, ऐसे में क्या थायराइड की समस्या से पीड़ित लोग चिया सीड्स को खा सकते हैं? ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें क्या थायराइड के मरीज चिया सीड्स खा सकते हैं?

क्या थायराइड के मरीज चिया सीड्स खा सकते हैं? - Can Thyroid Patients Eat Chia Seeds?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, थायराइड में चिया सीड्स को खाया जा सकता है। इसको खाने से शरीर में थायराइड हार्मोन्स के स्तर को बैलेंस करने और इसके कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रहे, चिया सीड्स का सेवन सीमित मात्रा में और भिगोकर करना चाहिए। चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण भी पाए जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या चिया सीड्स ऑयल आपके बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकता है? एक्सपर्ट से जानें

सूजन करे कम

अक्सर थायराइड की समस्या होने पर लोगों को शरीर में सूजन आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चिया सीड्स का सेवन करने से थायराइड के कारण शरीर में होने वाली सूजन को कम करने और शरीर को पोषण देने में मदद मिलती है, जो थायराइड की समस्या में फायदेमंद है।

can thyroid patients eat chia seeds in hindi 01 (3)

थायराइड को बैलेंस करने में सहायत

चिया सीड्स में मौजूद पोषक तत्व थायराइड हार्मोन के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से शरीर में थायराइड को बैलेंस करने, इसके कारण होने वाली थकान, कमजोरी, सूजन और अन्य समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है।

सेल्स को नुकसान से बचाए

चिया सीड्स में हेल्दी फैट्स और कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में थायराइड के कारण सेल्स के नुकसान से बचाव करने और स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: चिया सीड्स या मेथी का पानी, वजन कम करने के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

थायराइड में कैसे करें चिया सीड्स का सेवन? - How To Consume Chia Seeds In Thyroid?

थायराइड की समस्या से राहत के लिए चिया सीड्स को कई तरीकों से खाया जा सकता है। इसके लिए चिया सीड्स को रातभर भिगोकर खाना फायदेमंद है। इसको पानी या दूध में भिगोकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, भिगोए हुए चिया सीड्स को सूप या स्मूदी में डालकर और चिया पुडिंग के रूप में खाया जा सकता है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ध्यान रहे, चिया सीड्स को सीमित मात्रा में खाएं और इनको खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।। इसके अलावा, इसको भिगोकर ही खाना चाहिए। भिगोए बिना चिया सीड्स को खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

निष्कर्ष

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा हेल्दी फैट्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से थायराइड के स्तर को बैलेंस करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। इनको पानी या दूध में भिगोकर खाना फायदेमंद है। ध्यान रहे, चिया सीड्स से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए, साथ ही, इनको कच्चा खाने से भी बचें।

थायराइड के लक्षण दिखने या इससे जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने या चिया सीड्स के कारण कोई परेशानी होने पर इनको नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें, साथ ही, इनके सेवन से भी बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • थायराइड के लिए कौन सा आहार अच्छा है?

    थायराइड की समस्या में स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए डाइट में अंकुरित अनाज, सब्जियों, फलों, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और ओट्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। 
  • चिया सीड्स कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

    चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में 1 दिन में 1-2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इनको खाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है। 
  • थायराइड के शुरुआत लक्षण क्या हैं?

    थायराइड की समस्या होने पर लोगों को वजन बढ़ने या कम होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, थायराइड के कारण दिल की धड़कन तेज होने, नींद न आने, सूजन आने, चिड़चिड़ापन होने, थकान होने, बालों के झड़ने और स्किन के ड्राई होने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

Read Next

दही में मिश्री मिलाकर खाने के हैं अनेक फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 06, 2025 20:24 IST

    Published By : Priyanka Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content