Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

तिल के लड्डू Vs मूंगफली के लड्डू: सर्दियों में क्या ज्यादा फायदेमंद?

सर्दियों में ज्यादातर लोग तिल और मूंगफली के लड्डू खाना पसंद करते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इनमें कौन से लड्डू ज्यादा फायदेमंद हैं? आइए लेख में जानें -

Til Ladoo Or Peanuts Ladoo Which Is More Beneficial In Winter In Hindi: सर्दियों में ज्यादातर लोग तिल और मुंगफली के लड्डू कै सेवन करना पसंद करते हैं। मूंगफली और तिल के दोनों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में इनका सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्म रखने, कैल्शियम की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि सर्दियों में तिल या मूंगफली क्या ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें तिल या मूंगफली सर्दियों में किसके लड्डू खाना ज्यादा फायदेमंद होता है?

सर्दियों में तिल के लड्डू या मूंगफली के लड्डू क्या ज्यादा फायदेमंद है? - Which Is More Beneficial In Winter Sesame Laddu Or Peanut Laddu?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, तिल और मूंगफली दोनों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में सर्दियों में तिल और मूंगफली दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन तिल के लड्डू स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

मूंगफली के लड्डू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से युक्त होते हैं, जिससे शरीर को एनर्जी देने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने और शरीर में हेल्दी फैट्स की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। वहीं, तिल के लड्डू शरीर को गर्म रखने, शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी को दूर करने, हड्डियों को मजबूती देने और खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में तिल की चिक्की खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

til ladoo or peanuts ladoo which is more beneficial in winter in hindi 1

तिल के लड्डू खाने के फायदे - Benefits Of Eating Sesame Laddus In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मूंगफली के मुकाबले तिल के लड्डू स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। तिल के लड्डू शरीर को गर्म रखने, शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

शरीर को एनर्जी दे

तिल के लड्डू में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में नेचुरल रूप से एनर्जी बनाए रखने, कमजोरी को दूर करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

हड्डियों को मजबूती दे

तिल के लड्डू में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूती देने और इनसे जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- ठंड में रोजाना खाते हैं मूंगफली, तो पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

खून की कमी को दूर करे

तिल के लड्डू में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने और इसके कारण होने वाली थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से बचाव करने और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।

शरीर को गर्म रखे

तिल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में तिल के लड्डू में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से गर्म रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

तिल के लड्डू में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से स्किन को हेल्दी बनाए रखने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने, हेल्दी और घना बनाए रखने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

सर्दियों में तिल के लड्डू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। तिल के लड्डू का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, शरीर को अंदर से गर्म रखने, खून की कमी को दूर करने, हड्डियों को मजबूती देने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, तिल के लड्डू हों या मूंगफली के लड्डू इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इनसे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इनका सेवन करने से बचें। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • तिल के लड्डू रोज खाने से क्या होता है?

    तिल के लड्डू में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्म रखने, शरीर को एनर्जी देने, हड्डियों को मजबूती देने, हार्ट को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त रखने, स्ट्रेस को कम करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • मूंगफली के लड्डू खाने के क्या फायदे हैं?

    मूंगफली के लड्डू में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने, खून की कमी को दूर करने, हड्डियों को मजबूती देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है।
  • ठंड में शरीर को गर्म कैसे रखें?

    शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाले फूड्स खाएं। इसके लिए डाइट में गुड़, घी, ड्राई फ्रूट्स, तिल, खजूर और बाजरा जैसे फूडस को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, शरीर को गर्म रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, शरीर को ढककर रखें, सूप या हर्बल टी पिएं। इनसे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। 

Read Next

क्या सब्जियां उबालते ही हो जाती हैं बेकार? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 12, 2026 19:25 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 12, 2026 19:25 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content