Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या सब्जियां उबालते ही हो जाती हैं बेकार? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Do Vegetables Lose Nutrients When Boiled: कई लोग मानते हैं कि उबालने से सब्जियां हल्की और आसानी से पचने योग्य हो जाती हैं, जबकि कुछ का मानना है कि उबालने से सब्जियों के जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। यहां डाइटिशियन से जानिए, क्या उबली सब्जियों में पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं?

Do Vegetables Lose Nutrients When Boiled: अक्सर जब हम हेल्दी खाने की बात करते हैं, तो सबसे पहले सब्जियों का नाम लिया जाता है लेकिन जैसे ही सब्जियों को पकाने की बारी आती है, एक सवाल लगभग हर रसोई में उठता है कि क्या सब्जियों को उबालने से उनका सारा पोषण खत्म हो जाता है? कई लोग मानते हैं कि उबली सब्जियां बेस्वाद और कम पोषण वाली हो जाती हैं, जबकि कुछ लोग बीमारी या वजन घटाने के दौरान इन्हें सबसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं। ऐसे में कन्फ्यूजन होना बिलकुल स्वाभाविक है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, क्या उबली सब्जियों में पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं?

क्या उबली सब्जियों में पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं? - Do vegetables lose nutrients when boiled

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''यह पूरी तरह गलत धारणा है कि उबली सब्जियों में कोई पोषण नहीं बचता। हां, अगर सब्जियों को ज्यादा देर तक और ज्यादा पानी में उबाला जाए, तो कुछ पोषक तत्व कम हो सकते हैं, लेकिन सही तरीके से पकाने पर उबली सब्जियां भी बेहद फायदेमंद होती हैं।''

इसे भी पढ़ें: क्या एयर फ्राइड सब्जियां आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

उबालने से किन पोषक तत्वों पर असर पड़ता है? - What nutrients are affected by boiling

सब्जियों में मौजूद कुछ विटामिन पानी में घुलनशील (Water Soluble) होते हैं, जैसे विटामिन C और B-कॉम्प्लेक्स। जब सब्जियों को ज्यादा पानी में या लंबे समय तक उबाला जाता है, तो ये विटामिन पानी में घुलकर बाहर निकल जाते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि यही वजह है कि उबली सब्जियों का पानी फेंक देने से उनका पोषण और भी ज्यादा कम हो जाता है।

Do vegetables lose nutrition after boiling

  • सभी सब्जियों पर उबालने का असर एक जैसा नहीं होता।
  • गाजर, चुकंदर और आलू जैसी सब्जियों में कुछ पोषक तत्व उबालने के बाद भी बने रहते हैं।
  • वहीं पालक, ब्रोकली और फूलगोभी जैसी हरी सब्जियों में फोलेट की मात्रा ज्यादा कम हो सकती है।
  • अर्चना जैन के अनुसार, ''हरी पत्तेदार सब्जियों को ज्यादा देर तक उबालना सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है।''

इसे भी पढ़ें: महिलाएं अगर ये 5 हरी सब्जियां खाने लगें, तो कई बीमारियां खुद हो जाएंगी दूर

क्या उबली सब्जियां कच्ची सब्जियों से कम फायदेमंद होती हैं?

कुछ सब्जियां जैसे टमाटर और गाजर पकाने के बाद ज्यादा फायदेमंद हो जाती हैं, क्योंकि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। अर्चना जैन बताती हैं कि संतुलन जरूरी है, कुछ सब्जियां कच्ची, कुछ हल्की पकी और कुछ उबली, तभी डाइट पूरी तरह पोषक बनती है।

सही तरीके से सब्जियां कैसे उबालें? - How to properly boil vegetables

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, अगर सब्जियां उबालनी ही हों, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • कम पानी का इस्तेमाल करें
  • सब्जियों को ज्यादा देर तक न उबालें
  • उबालने के बाद पानी फेंकने की बजाय सूप या ग्रेवी में इस्तेमाल करें
  • ढककर पकाएं ताकि भाप बाहर न निकले
  • इन तरीकों से पोषण का नुकसान काफी हद तक कम किया जा सकता है।

निष्कर्ष

सब्जियों को उबालने से उनका पूरा पोषण खत्म नहीं होता, लेकिन गलत तरीके से उबालने पर कुछ जरूरी विटामिन जरूर कम हो सकते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन की मानें तो सही तरीका अपनाकर उबली सब्जियों से भी अच्छी मात्रा में पोषण पाया जा सकता है। बेहतर सेहत के लिए जरूरी है कि सब्जियों को अलग-अलग तरीकों से पकाकर खाया जाए, कभी कच्ची, कभी स्टीम की हुई और कभी हल्की उबली। संतुलित तरीका ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या उबली सब्जियों का पानी फेंक देना चाहिए?

    उबली सब्जियों के पानी में भी पोषक तत्व होते हैं। इसे सूप, दाल या ग्रेवी में इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
  • क्या रोज एक ही तरह की सब्जियां खाना सही है?

    रोज एक ही तरह की सब्जियां खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। हरी, रंगीन और मौसमी सब्जियों को बदल-बदलकर खाना जरूरी है।
  • सब्जियां पकाते समय नमक कब डालना चाहिए?

    सब्जियां लगभग पक जाने के बाद नमक डालना बेहतर होता है, इससे पोषक तत्वों का नुकसान कम होता है और स्वाद भी अच्छा रहता है।

Read Next

क्‍या अनार खाने से वाकई भूख कंट्रोल होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 12, 2026 13:14 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 12, 2026 13:14 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content