ये 5 आटे हैं ग्लूटेन फ्री, खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Gluten free Atta Health Benefits: ग्लूटेन फ्री आटे में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की एनर्जी और स्किन का ग्लो बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 आटे हैं ग्लूटेन फ्री, खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Gluten free Atta Health Benefits: भारत में बड़े पैमाने पर गेहूं का इस्तेमाल किया जाता है। गेहूं से बनी रोटी, परांठे, पूड़ी और कई तरह के पकवान रोजाना बड़े पैमाने पर बनते हैं और खाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गेहूं में एक खास तरह का प्रोटीन पाया जाता है, जो कई बार सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यही कारण है कि कोरोना के बाद कई लोगों ने गेहूं को छोड़कर ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करने लगे हैं। ग्लूटेन फ्री आटा खाने से शरीर (Gluten Free Grains Benefits) में ऊर्जा के स्तर अच्छा बना रहता है। 


इस पेज पर:-


ग्लूटेन फ्री आटा शरीर की थकान और सुस्ती को भी दूर करने में मददगार साबित होता है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे ग्लूटेन फ्री आटे के बारे में और उसको खाने से सेहत (Gluten free atta khane ke fayde) को होने वाले फायदों के बारे में।

 

Gluten-Free-Food-list

ग्लूटेन फ्री फ़ूड लिस्ट - Gluten Free Food list in Hindi 

मकई या मक्का

मक्का जिसे अंग्रेजी में कॉर्न कहते हैं। मक्का एक ग्लूटेन फ्री फूड है। इसका सेवन हर उम्र के लोग बिना किसी संकोच के कर सकते हैं। कई का आटा बाजार में आसानी से मिल जाता है। सर्दियों के मौसम में विशेषतौर पर मक्के के आटे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। मक्के में पर्याप्त मात्रा में जियाजैंथिन और ल्यूटिन पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। 

इसे भी पढ़ेंः क्या खिचड़ी खाने से वजन कम होता है? डाइटिशियन से जानें जवाब

क्विनोआ

क्विनोआ को सबसे हेल्दी ग्लूटेन फ्री अनाज कहा जाता है। क्विनोआ में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। क्विनोआ एमिनो एसिड का भी अच्छा सोर्स माना जाता है।

 जई यानी ओट्स

ओट्स का सेवन ज्यादातर लोग अपने सुबह के नाश्ते में करते हैं। ओट्स यानी की जई बहुत ही लोकप्रिय ग्लूटेन फ्री फूड है, जिसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है। बाजार में जई का आटा बहुत ही आसानी से मिल जाता है। 

सोया का आटा

भुने हुए सोयाबीन को पीसकर तैयार किया गया सोया का आटा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों को खास तौर पर सोया के आटे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सोया के आटे में पर्याप्त मात्रा में एंटी-न्यूट्रिशनल पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचने में बहुत ही आसान होते हैं। 

साबूदाना का आटा

साबूदाना एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। साबूदाने का सेवन करने से न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि ये पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। वक्त के साथ बढ़ रही मांग को देखते हुए आज कई कंपनियां साबूदाने का आटा बाजार में बेच रही हैं।

Gluten-Free-Food-list

ग्लूटेन फ्री आटा खाने के फायदे - Gluten free Atta Khane ke Fayde

पाचन संबंधी समस्याओं से दिलाता है राहत

गेहूं या चावल के मुकाबले ग्लूटेन फ्री अनाज को पचाना थोड़ा आसान होता है। ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करने से पेट फूलना, गैस, कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ेंः Christmas 2022: क्रिसमस पर बनाएं ज्वार से बना ये हेल्दी केक, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

शरीर को मिलती है एनर्जी

ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करने से शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है। ग्लूटेन फ्री अनाज में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में मदद करती है।

जोड़ों के दर्द से दिलाता है राहत

ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करने से हड्डियों और शरीर के ज्वाइंट्स के दर्द को खत्म करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को घुटनों में दर्द, पीठ में दर्द की समस्या होती है उन्हें नियमित तौर पर ग्लूटेन फ्री अनाज का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

ग्लूटेन युक्त अनाज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करने से स्किन प्रॉब्लम से राहत दिलाने में मदद मिलती है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ग्लूटेन फ्री अनाज का सेवन करने से चेहरे के पिंपल्स, दाग और धब्बों से राहत पाई जा सकती है।

यह विडियो भी देखें

Read Next

सर्दियों में रहना है फिट और हेल्दी? डाइट में करें ये 10 बदलाव, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version