मेरी मां को मैंने हमेशा से सब्जी में ढेर सारा हरा धनिया डालकर बनाते हुए देखा है। मां हर दिन सब्जी वाले से ताजा धनिया आज भी खरीदती हैं। मेरी शादी के बाद अब जब मैं खुद खाना बनाती हूं, मां मुझे हमेशा यही सलाह देती हैं कि मुझे सब्जी में ढेर सारा धनिया डालकर खाना चाहिए। हरा धनिया न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हरा धनिया में विटामिन-ए, सी, के, ई, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस लेख में जानेंगे सब्जी में धनिया डालकर खाने के बेहतरीन फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
1. पाचन बेहतर होता है- It Improves Digestion

Dietitian Smita Singh ने बताया कि धनिया का सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस और अपच की समस्या दूर होती है और बाउल मूवमेंट को आसान बनाने में मदद मिलती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन के मुताबिक, धनिया के पत्ते का सेवन करने से अपच, गैस, डायरिया जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें- पित्त की गर्मी को शांत करने के लिए इस तरह खाएं धनिया, मिलेगें स्वास्थ्य लाभ
2. इम्यूनिटी बढ़ती है- It Boosts Immunity
धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होता है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद मिलती है। इसलिए पुराने समय में बड़े-बूढ़े कहते थे कि धनिया को रोजाना की डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पेट की समस्याओं के लिए धनिया के बीज के फायदे और प्रयोग का तरीका, एक्सपर्ट से जानें
3. धनिया से कोलेस्ट्रॉल कंंट्रोल होता है- It Controls Cholesterol
धनिया का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। धनिया को सब्जी में मिलाना सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे हार्ट हेल्थ को सपोर्ट मिलता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, धनिया का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
4. हड्डियों के लिए फायदेमंद है धनिया- Coriander Benefits For Bones
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए धनिया फायदेमंद माना जाता है। धनिया में मैग्निशियम, कैल्शियम, विटमिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बोन डेन्सिटी बढ़ाते हैं और मांसपेशियों की स्ट्रेंथ को मजबूत बनाते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन के मुताबिक, धनिया में एथनॉल एक्ट्रैक्ट होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- पाचन से लेकर वजन घटाने तक, आयुर्वेदाचार्य से जानें धनिया-जीरा चाय के फायदे
5. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है- Coriander Controls Blood Sugar Level
धनिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को डायबिटीज है उनके लिए यह फायदेमंद है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन के मुताबिक, धनिया का सेवन करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बेहतर होती है और फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल में सुधार देखा गया है।
निष्कर्ष:
धनिया का सेवन डायबिटिक मरीजों के लिए फायदेमंद है, इससे ब्लड शुगर लेवल कंंट्रोल होता है। रोजाना सब्जी में धनिया को मिलाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित रहता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 12, 2026 10:05 IST
Modified By : Anurag Gupta Feb 12, 2026 10:05 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh