Is coriander good for your gut: अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल पाचन से जुड़ी समस्याओं की वजह बन सकते हैं। जंक और प्रोसेस्ड फूड की लत लोगों को बीमार बनाते जा रही है। चलना-फिरना कम होने के कारण पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है, जिससे समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में, किचन में मसाले जैसे हल्दी, अदरक, सौंफ और खासकर धनिये के बीज बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। धनिये के बीज की तासीर ठंडी भी होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। पाचन संबंधित समस्याओं में इनका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं पेट से संबंधित समस्याओं में धनिये के बीज कैसे फायदेमंद होते हैं? साथ ही, इनके सेवन का सही तरीका क्या है? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।
पेट से जुड़ी समस्याओं में धनिये के बीज के फायदे- Coriander Seeds Benefits For Gut Health
एसिडिटी में राहत मिलती है- Reduce Acidity
एसिडिटी से राहत दिलाने में धनिये के बीज फायदेमंद होते हैं। पेट में एसिड बढ़ने से एसिडिटी हो सकती है। इस कारण ठीक से बैठ पाना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में धनिये का पानी पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। धनिये के सेवन से पेट में एसिड कंट्रोल होता है। इससे एसिडिटी कंट्रोल रहती है।
शरीर को ठंडक देता है- Keep Body Cool
धनिये की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी कम होती है और ठंडक मिलती है। जिन लोगों की पित्त प्रकृति है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि, इसके सेवन से शरीर में पित्त कम होता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- रात में सोने से पहले पिएं धनिये के पत्तों का पानी, आयुर्वेदाचार्य से जानें लाभ
हाइपरथायरायडिज्म में फायदेमंद- Hyperthyroidism
हाइपरथायरायडिज्म की समस्या में धनिये के बीज बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। रोज सुबह धनिये के बीजों का पानी पीने से थायराइड कंट्रोल होता है। इससे वेट मैनेज करने और एनर्जी लेवल बनाए रखने में मदद मिलती है।
पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है- Good For Digestion
अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो आपको धनिये के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए यह पेट में जलन कम करता है। इसके सेवन से ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- धनिये के बीज और हल्दी की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
हार्मोन्स बैलेंस होते हैं- Balance Hormones
अगर आपको हार्मोन्स इंबैलेंस की समस्या है, तो धनिये के बीजों का सेवन जरूर करें। रोज धनिये का पानी पीने से हार्मोन्स को बैलेंस रखने में मदद मिलती है। अगर आपको हार्मोन्स इंबैलेंस से जुड़ी कोई भी समस्या जैसे डायबिटीज, थायराइड, पीसीओएस या पीसीओडी है, तो इसका सेवन जरूर करें।
धनिये के बीज का सेवन कैसे करना चाहिए? How To Consume Coriander Seeds
धनिये के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसका सेवन करें। इसे तीखी सब्जी या भारी खाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में इसके सेवन से एसिडिटी नहीं होगी। आप धनिये के बीजों की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा, खसखस के साथ इसका ड्रिंक बनाकर भी पी सकते हैं।
निष्कर्ष
पाचन संबंधित समस्याओं में धनिये के बीज का सेवन करना फायदेमंद होता है। इनकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह पेट को ठंडक देने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। यह हाइपरथायरायडिज्म कंट्रोल करने और एसिडिटी से राहत देने में भी मदद करता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो डेली डाइट में इसे शामिल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
FAQ
धनिया के बीज रोज खाने से क्या होता है?
धनिया के बीज का सेवन रोज करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इससे हार्मोन्स बैलेंस होने में मदद मिलती है। इससे बॉडी में इंफ्लेमेशन भी कम होती है और वेट लॉस कम होता है। धनिये के बीजों का सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।धनिया का पानी गर्म है या ठंडा?
आयुर्वेद के मुताबिक, धनिये के पानी की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। ये शीत वीर्य होता है इसलिए गर्मियों में डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।सुबह खाली पेट धनिया पानी पीने से क्या फायदा होता है?
सुबह खाली पेट धनिया पानी पीने से हार्मोन हेल्थ बैलेंस होती है। इससे हाइपरथायरायडिज्म में फायदा होता है और थायराइड कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। धनिये के बीच पेट को ठंडक भी देते हैं। इसलिए इनके सेवन से पाचन संबंधित समस्याओं में भी आराम मिलता है।