Benefits of Drinking Coriander Leaves Water before Sleep : धनिये के पत्ते शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर धनिये का इस्तेमाल खाने में खुशबू और स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिये के पत्तों का पानी भी सेहत के लिए गुणकारी साबित हो सकता है? जी हां, आज के इस आर्टिकल में हम आपको रात में सोने से पहले धनिये के पत्तों का पानी पीने से होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे। हमें इस बारे में जानकारी Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) ने दी है।
धनिये के पत्तों का पानी पीने के फायदे- Benefits of Drinking Coriander Leaf Water
हरी धनिया में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे कि विटामिन-सी, विटामिन-बी6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, सेलेनियम, मैंगनीज, सोडियम, फोलेट, थायमिन और नियासिन पाए जाते हैं। आइए इस पानी को पीने से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने पर पिएं धनिये का पानी, जानें इसके फायदे और तरीका
वेट लॉस में मिलेगी मदद
धनिया की पत्तियों के पानी में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इससे मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है और फैट को तोड़ना आसान हो जाता है। सोने से पहले इस पानी का सेवन करने से सूजन कम हो सकती है। इससे वेट लॉस किया जा सकता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
धनिये की पत्तियों के पानी से त्वचा को कई फायदे हो सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। धनिये का पानी पीने से स्किन डिटॉक्स होती है। इससे स्किन में ग्लो आता है।
पाचन-तंत्र में होता है सुधार
अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो रात के समय धनिये का पानी पी सकते हैं। इससे अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से बचा सकते हैं। धनिये की पत्तियों के पानी में मौजूद फाइबर कब्ज को रोकने में मदद करता है और पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
शरीर होता है डिटॉक्सीफाई
धनिये की पत्तियों के पानी से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। यह किडनी के फंक्शन्स को बढ़ावा देता है। इससे शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है, जिससे खून को साफ किया जा सकता है।
इंसोम्निया की समस्या से बचाव
धनिये की पत्तियों का पानी पीने से नींद अच्छी आती है। इससे तनाव कम होता है और धनिये में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर नींद की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सोने से पहले धनिये का पानी पी सकते हैं।
शुगर होता है मैनेज
डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिये की पत्तियों का पानी पीने से काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है। इससे इंसुलिन फंक्शन को इंप्रूव किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- धनिये के बीज और हल्दी की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
धनिये का पानी पीने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। इससे इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है, जॉइंट्स को मजबूती देता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। आप सोने से पहले धनिये की पत्तियों का पानी पी सकते हैं। आमतौर पर इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई परेशानी महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version