लगभग सभी पैकेज्ड फूड्स में चीनी मौजूद होती है। भारतीय लोगों की दिन की शुरुआत ही चीनी वाली चाय से होती है। चाय-कॉफी, सॉस, बिस्किट, मिठाइयों सभी में चीनी मौजूद होती है। ज्यादा चीनी खाने से न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि किडनी की सेहत भी खराब होने लगती है। अगर चीनी का सेवन कम कर दें, तो किडनी को बीमारियों से और किडनी की सेहत खराब होने से बचाया जा सकता है।
JAMA Network की एक स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों ने दिनभर में एक गिलास से ज्यादा मीठी ड्रिंक्स का सेवन किया उनमें क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा ज्यादा देखा गया। स्टडी में यह भी देखा गया कि जिन लोगों ने दिन की एक शुगर ड्रिंक को पानी या नेचुरल जूस से रिप्लेस किया उनमें किडनी डिजीज का खतरा कम होता देखा गया। इस लेख में हम जानेंगे किडनी के लिए चीनी का सेवन कम करने के फायदे।
1. बीपी नहीं बढ़ेगा और किडनी की ब्लड वेसल्स स्वस्थ रहेंगी- It Controls BP Which Affects Kidney

Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow ने बताया कि ज्यादा चीनी खाएंगे, तो मोटापा तेजी से बढ़ेगा, वजन बढ़ने के कारण बीपी ज्यादा रहेगा और हाई बीपी का किडनी की ब्लड वेसल्स पर बुरा असर पड़ता है। चीनी कम करने से वजन कंट्रोल होता है और बीपी कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
2. शुगर कंट्रोल होगी और किडनी पर दबाव नहीं पड़ेगा- It Controls Sugar Level Which Affects Kidney
किडनी ब्लड को फिल्टर करती है और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। अगर आप ज्यादा चीनी लेते हैं, तो ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है। लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर के कारण किडनी की ब्लड वेसल्स डैमेज होने लगती हैं। इस वजह से हाई शुगर लेवल किडनी फेल होने का कारण बनता है। चीनी की मात्रा कम कर देंगे, तो किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा और किडनी स्वस्थ रहेगी।
यह भी पढ़ें- स्ट्रेस में मीठा खाने का मन क्यों करता है? एक्सपर्ट से जानें दिमाग कैसे शुगर के लिए उकसाता है
3. फैटी लिवर के असर से किडनी का बचाव होगा- It Reduces Risk Of Fatty Liver And Bad Kidney Health
जो लोग रिफाइंड चीनी का ज्यादा सेवन करते हैं उनका वजन तेजी से बढ़ता है और फैटी लिवर की समस्या हो जाती है। अगर फैटी लिवर की समस्या है, तो किडनी पर भी जोर पड़ सकता है। मीठी ड्रिंक्स या चीनी का सेवन कम कर देंगे, तो मेटाबॉलिक हेल्थ अच्छी रहेगी और किडनी की सेहत भी खराब नहीं होगी।
4. किडनी स्टोन का खतरा कम होता है- It Reduces Risk Of Kidney Stone
जो लोग ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं, उनमें यूरिक एसिड का लेवल बढ़ सकता है। हाई यूरिक एसिड के कारण किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। शुगर कम करने से यूरिक एसिड का लेवल कंट्रोल होता है और किडनी स्टोन बनने की संभावना भी कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें- क्या ज्यादा मीठा खाने से भी किडनी की पथरी हो सकती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
5. किडनी के रिस्क फैक्टर्स घटते हैं- Less Sugar Decrease Kidney Risk Factors
किडनी की खराब सेहत के पीछे दाे बड़े रिस्क फैक्टर्स हो सकते हैं, पहला है सूजन और दूसरा है मोटापा। चीनी कम करने से सूजन और मोटापा कम होता है। सूजन से किडनी की सेहत खराब होती है और मोटापे के कारण किडनी को ज्यादा खून फिल्टर करना पड़ता है जिससे उस पर दबाव पड़ता है। चीनी का सेवन कम करेंगे, तो मोटापा और सूजन दोनों घटेंगे।
निष्कर्ष:
चीनी की मात्रा को कम करना किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। चीनी कम करने से किडनी स्टोन का खतरा कम होता है, फैटी लिवर के कारण होने वाले किडनी के नुकसान से बचाव होता है, शुगर और बीपी कंट्रोल होता है जिससे किडनी पर जोर नहीं पड़ता। चीनी कम करने से किडनी के दो रिस्क फैक्टर्स मोटापा और सूजन भी कंट्रोल होती है।
इस लेख में दी गई जानकारी पसंंद आई हो, तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें। अधिक जानकारी के लिए ओनलीमायहेल्थ के साथ जुड़े रहें।
FAQ
चीनी छोड़ने के फायदे क्या हैं?
चीनी न खाने से वजन कंट्रोल होता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा घटता है। किडनी, हार्ट और लिवर पर दबाव कम होता है, एनर्जी बनी रहती है और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।चीनी खाने के नुकसान क्या हैं?
ज्यादा चीनी लेंगे, तो मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। चीनी ज्यादा खाने से हाई ब्लड प्रेशर या फैटी लिवर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ज्यादा मीठा खाने से किडनी और हार्ट पर बुरा असर पड़ता है।चीनी कम कैसे करें?
चीनी को अचानक से बंद करने के बजाय मात्रा को धीरे-धीरे घटाएं। मिठाइयों का सेवन सीमित करें और मीठे की जगह फल खाएं। चीनी की मात्रा को धीरे-धीरे कम करें ताकि क्रेविंग्स कंट्रोल रहें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 23, 2026 16:58 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 23, 2026 16:58 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 23, 2026 16:58 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh