चुकंदर खाने के फायदे कई हैं और सेहत के लिए हमेशा से इसे बेहद फायदेमंद माना गया है। दरअसल, चुंकदर न सिर्फ आयरन से भरपूर होता है बल्कि इसमें फाइबर के साथ कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें नाइट्रेड होता है जो कि ब्लड वेसेल्स को खोलने के साथ हाइपरटेंशन या कहें कि हाई बीपी की समस्या को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ लिवर डिटॉक्स में भी मददगार है जिस वजह से इसे फैटी लिवर के मरीज भी खाते हैं। इतना ही नहीं, चुकंदर खाने के कई दूसरे फायदे भी हैं, जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
15 दिन लगातार चुकंदर खाने से क्या होता है-What happens if you eat beetroot daily for 15 days?
डाइटिशियन एडविना बताती हैं कि लगातार 15 दिनों तक चुकंदर का सेवन करने से शरीर पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। चुकंदर में प्राकृतिक नाइट्रेट्स की प्रचुरता के कारण यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और सहनशक्ति बढ़ाने में सहायक होता है। जब आप 15 दिनों तक रोज खाते हैं इससे आपकी सेहत पर गहरा असर देखने को मिल सकता है। जैसे
1. ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार
जब आप 15 दिनों तक रोज 1 भी चुकंदर खाते हैं तो इससे आपके ब्लड वेसेल्स को फायदा मिलता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट से ब्लड वेसेल्स खुलते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ये ब्लड प्रेशर को कम करके हृदय स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है। इतना ही नहीं, ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है और दिल को स्वस्थ रखता है जिससे हाई बीपी की दिक्कत नहीं होती।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में जरूर खाएं चुकंदर, बच्चा होगा गोल-मटोल
2. कब्ज की दिक्कत नहीं होती
चुकंदर में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन क्रिया को भी सुधारता है और कब्ज से राहत दिलाता है। फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह कब्ज और गैस की समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और आंतों को एक गति देता है जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

3. एनर्जी बूस्टर है
चाहे आपको खून की कमी से कमजोरी हो या आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो, रोज एक चुकंदर खाना इन तमाम समस्याओं से बचाव में मददगार है। ये स्टेमिना बढ़ाने के साथ शरीर की और एनर्जी बढ़ाने वाला है। यह शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाता है, जिससे एक्सरसाइज के दौरान थकान कम होती है और सहनशक्ति बढ़ती है। इसके अलावा ये चक्कर आना और थकान जैसी समस्या को भी कम करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: क्या चुकंदर ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है? एक्सपर्ट से जानें
4. स्किन के लिए फायदेमंद
रोज एक चुकंदर खाना त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसका एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। आयरन की कमी के कारण जिन लोगों के बाल झड़ते है या चेहरे पर डलनेस नजर आती है उनके लिए चुकंदर खाना बालों की सेहत को बेहतर बनाने के साथ एक बेजान और निखरी हुई स्किन पाने में मददगार है।
हालांकि, चुकंदर खाने से मूत्र या मल का रंग गुलाबी या लाल हो सकता है, जो हानिरहित है लेकिन चिंता का कारण बन सकता है। बहुत अधिक चुकंदर खाने से कुछ लोगों में ऑक्सालेट के कारण पेट में तकलीफ या गुर्दे की पथरी का खतरा हो सकता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
FAQ
चुकंदर को कब नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है या लो बीपी की दिक्कत रहती है उन्हें चुकंदर खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा IBS, दस्त और एलर्जी वाले लोगों को भी चुकंदर खाने से बचना चाहिए।चुकंदर का जूस 7 दिन तक पीने से क्या होता है?
चुकंदर का जूस 7 दिन तक पीने से शरीर में एनर्जी रहती है और कमजोरी नहीं होती। इसके अलावा बालों का झड़ना कम हो जाता है और चेहरे पर निखार आ जाती है।क्या उबला हुआ चुकंदर का पानी सेहतमंद है?
उबला हुआ चुकंदर का पानी पीना भी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद है जितना कि इसका जूस। हालांकि, कब्ज और हाई बीपी के मरीजों के लिए चुंकदर का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 12, 2026 09:07 IST
Modified By : Anurag Gupta Feb 12, 2026 09:07 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj