Expert

बालों की सेहत सुधारने में मददगार है जामुन, एक्सपर्ट से जानें क्यों है फायदेमंद

बालों की ग्रोथ से लेकर बालों के टूटने और झड़ने तक में जामुन काफी मददगार साबित होता है। जामुन में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को टूटने से बचाते हैं और उन्हें चमकदार बनाते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों की सेहत सुधारने में मददगार है जामुन, एक्सपर्ट से जानें क्यों है फायदेमंद


Benefits of Eating Jamun For Hair: जामुन सेहत के लिए बेहद लाभकारी और पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है। जामुन खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। जामुन खाना वजन घटाने से ब्लड शुगर तक को कंट्रोल रखने में मददगार मानी जाती है। जामुन त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का भी रामबाण इलाज है। लेकिन, क्या आप जानते हैं जामुन खाने से बालों को भी कई फायदे मिलते हैं। जी हां, बालों की ग्रोथ से लेकर बालों के टूटने और झड़ने तक में जामुन काफी मददगार साबित होता है।

जामुन में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को टूटने से बचाते हैं और उन्हें चमकदार बनाते हैं। जामुन को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करने से बाल स्वस्थ, लंबे और घने बनते हैं। अगर आपको भी बालों से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है तो ऐसे में जामुन खाना लाभकारी हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Baalo ke liye Jamun Kaise Faydemand Hai) - 

जामुन खाने से बालों को कौन से फायदे होते हैं?

1. बालों का टूटना और झड़ना कम करे

अगरा आपके बाल ज्यादा टूटते और झड़ते हैं तो ऐसे में जामुन को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। जामुन खाने से हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं, जिससे बालों की कमजोरी दूर होती है। जामुन खाने से हेयर फॉलिकल्स को स्ट्रेंथ मिलती है, जिससे बाल टूटने और झड़ने की समस्या (How to Prevent HairFall) से काफी राहत मिलती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स को डैमेज होने से बचाने में मदद करते हैं।

2. डैंड्रफ से दिलाए राहत

जामुन को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करना आपके डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाने में भी काफी लाभकारी हो सकती है। अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो ऐसे में जामुन खाना फायदेमंद होता है क्योंकिन जामुन में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं।

इसे खाने से स्कैल्प साफ होता है और स्कैल्प पर जमा गंदगी (How to Clean Scalp) भी काफी कम होती है। यही नहीं, जामुन में ऐसे गुण होते हैं, जो स्कैल्प से फंगी और बैक्टीरिया को साफ करते हैं, जिससे डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलती है। 

hairproblem-inside

3. बालों को मजबूत बनाए

बालों को मजबूत बनाने के लिए जामुन खाना काफी लाभकारी होती है। जामुन खाने से हेयर फॉलिकल्स यानि बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। इसे खाने से बाल मजबूत होते हैं और बालों का टूटना कम होता है। इसके लिए आप किसी हेयर मास्क के साथ स्कैल्प पर जामुन के रस को भी लगा सकते हैं। इसे लगाने से बाल न केवल मजबूत बल्कि, घने भी बनते हैं। 

4. बालों को बढ़ाने में मददगार

अगर आपके बालों के विकास की गति धीमी है या बाल जल्दी से नहीं बढ़ते हैं तो ऐसे में जामुन का सेवन कर सकते हैं। जामुन बालों के विकास के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, जामुन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ में काफी सहायक होते हैं। 

इसे भी पढ़ें - 5 संकेतों से समझें कि सामान्य नहीं है आपका हेयर फॉल, जानें डॉक्टर की राय 

बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

  1. बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।
  2. इसके लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए, जिसमें फल और सब्जियां जरूर हों।
  3. ऐसे में आपको अपने स्कैल्प की मसाज करनी चाहिए, जिससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है।
  4. बालों को हेल्दी रखने के लिए बालों में हीट जाने से रोकें और एक अच्छा हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
  5. इसके लिए आपको तरह-तरह के साबुन और कैमिकल वाला शैंपू लगाने से बचना चाहिए।
  6. बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको स्ट्रेस लेने से भी बचना चाहिए।
  7. इसके लिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि शरीर में किसी प्रकार के पोषक तत्वों की कमी न हो।

FAQ

  • क्या जामुन बालों के झड़ने के लिए अच्छा है?

    जामुन में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जो बालों के टूटने और झड़ने में काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आपके बाल टूटते हैं तो ऐसे में आप जामुन का सेवन कर सकते हैं। 
  • 1 दिन में कितने जामुन खाने चाहिए?

    एक दिन में आपको लगभग 100 से150 ग्राम जामुन तक खाना चाहिए। कई बार ज्यादा जामुन खाने से पेट फूलने या पाचन संबंधी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • कमजोर बालों को मजबूत कैसे बनाएं?

    कमजोर बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको स्कैल्प की मसाज करने के साथ ही साथ बादाम, जैतून और नारियल आदि के तेलों से स्कैल्प की मालिश भी करनी चाहिए। 

 

 

 

Read Next

कैल्शियम से भरपूर होते हैं चिया माइक्रोग्रीन, जानें क्या है? कैसे करें सेवन और फायदे

Disclaimer

TAGS