Chia Microgreens: चिया माइक्रोगीन इन दिनों काफी ट्रेंड में है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, इसके बारे में कहा जाता है कि यह हाई फाइबर से भरपूर फूड है जो कि आंतों की गति तेज करने के साथ मेटाबॉलिज्म को सही करता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। चिया माइक्रोगीन में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, सवाल यह है कि चिया माइक्रोग्रीन क्या है? क्या सच में यह सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही जानेंगे इसके सेवन का तरीका और फायदे। इन तमाम चीजों के बारे में जानने के लिए हमने बात की Dr. Vilas Shirhatti, Principal Adviser, Zydus Wellness (RiteBite Max Protein) से।
चिया माइक्रोग्रीन क्या है-What are Chia Microgreens?
Dr. Vilas Shirhatti,बताते हैं कि माइक्रोग्रीन्स चिया पौधे (साल्विया हिस्पैनिका) के छोटे, खाने योग्य पौधे होते हैं। यह चिया सीड्स के बीजों से निकलते हैं। चिया ग्रीन्स अन्य लोकप्रिय माइक्रोग्रीन्स जैसे मूली, ब्रोकली, अरुगुला, मटर, सूरजमुखी, केल, सरसों, चुकंदर और धनिया जैसे ही उगते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
चिया माइक्रोग्रीन्स कैसे खाएं-How to consume Chia Microgreens?
चिया माइक्रोग्रीन्स में हल्का मेवे जैसा स्वाद होता है और इन्हें ऐसे ही खाया जा सकता है। इसके अलावा सलाद, स्मूदी में मिलाया जा सकता है और विभिन्न व्यंजनों को सजाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आप इसे काटकर दाल में पकाकर खा सकते हैं जो कि काफी टेस्टी लगता है। साथ ही आप इसे उबालकर और सैंडविच में डालकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या सैंडविच वाकई हेल्दी होते हैं?
चिया माइक्रोग्रीन्स के फायदे-Chia Microgreens benefits
माइक्रोग्रीन्स में पोषक तत्वों का घनत्व अधिक होता है, ये एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं। चिया माइक्रोग्रीन्स के सूक्ष्म पोषक तत्व बीजों की तुलना में शरीर द्वारा अधिक आसानी से अवशोषित हो जाते हैं और इनमें कैलोरी भी कम होती है। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जैसे कि
डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार
चिया माइक्रोग्रीन्स आपके डाइजेशन को तेज करने के साथ आंतों की गति बढ़ा सकते हैं जिससे खाना आसानी से पचने लगता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा जिन लोगों को का मेटाबॉलिज्म स्लो है उनके लिए चिया ग्रीन्स काफी फायदेमंद है। इसका रेशेदार और फाइबर से भरपूर होना मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद कर सकते हैं।
सूजन-रोधी गुणों से भरपूर
चिया माइक्रोग्रीन्स, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं जो कि शरीर में सूजन को रोकते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। जब आप इन्हें खाते हैं तो शरीर को एनर्जी मिलती है जिससे शरीर के काम काज की गति में तेजी आती है और आप हेल्दी रहते हैं।
कैल्शियम से भरपूर
चिया माइक्रोगीन्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं जिनका सेवन आपकी हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम का एक समृद्ध स्रोत हैं जो कि हड्डियों को अंदर से मजबूती प्रदान कर सकते हैं। ये विटामिन A, C, E और K, और फोलेट से भी भरपूर होते हैं जिस वजह से इसे खाने से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में बनाएं हेल्दी सोया सैंडविच, प्रोटीन से भरपूर ये ब्रेकफास्ट वजन घटाने में करेगा मदद
घर पर कैसे तैयार करें चिया माइक्रोग्रीन्स-How to grow Chia Microgreens at home
चिया माइक्रोग्रीन्स उगाना एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है जिसे घर पर आसानी से किया जा सकता है। आप चिया के बीजों को कोकोपीट का उपयोग करके या हाइड्रोपोनिक्स विधि से खुली ट्रे में अंकुरित कर सकते हैं। माइक्रोग्रीन्स के 3 से 4 इंच की ऊंचाई तक बढ़ने पर उन्हें काट लें, आमतौर पर अंकुरण के 7 से 10 दिन बाद काटा जाता है। फिर आप इसे अपने खाने में अलग-अलग तरीके से शामिल कर सकते हैं।
तो सेहतमंद रहने के लिए चिया सीड्स ही नहीं आप चिया ग्रीन का भी सेवन कर सकते हैं। तो आप इसे ग्रो करें और फिर इसका सेवन कर सकते हैं। इसकी जगह आप बाकी सीड्स को भी ऐसे ही उगाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको एक साथ कई प्रकार के मल्टीन्यूट्रिएंट्स मिलेंगे जिससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
FAQ
चिया के बीज कौन नहीं खा सकता है?
अगर आपका डाइजेशन सही नहीं है या फिर आपको इस बीज से किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा अगर आपको चिया ग्रीन्स खाने के बाद कुछ भी शरीर में असुविधा महसूस होती है तब भी इसके सेवन से बचें।पुरुषों के लिए चिया सीड्स खाने के क्या फायदे हैं?
पुरुषों के लिए चिया सीड्स खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन क्रिया को तेज करने के साथ पुरुषों में बैली फैट की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा चिया सीड्स का सेवन पुरुषों में एनर्जी बढ़ाने के साथ स्टैमिना बूस्टर की तरह भी काम करता है।चिया सीड के साइड इफेक्ट क्या हैं?
चिया सीड के साइड इफेक्ट कई हैं जैसे कि ज्यादा खाने पर सूजन, पित्ती या कब्ज की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा अलग-अलग लोगों को अलग-अलग प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, चिया सीड्स अगर खाएं तो इसके साथ ढेर सारा पानी भी पिएं।