ग्लूटेन सेंसिटिव लोग बनाकर खाएं ये हेल्दी-टेस्टी मूंग दाल सैंडविच, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

अगर आप भी ग्लूटेन सेंसिटिव हैं तो ऐसे में ब्रेड की सैंडविच खाने के बजाय मूंग दाल से बनी सैंडविच खा सकते हैं। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इसकी रेसिपी
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लूटेन सेंसिटिव लोग बनाकर खाएं ये हेल्दी-टेस्टी मूंग दाल सैंडविच, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


सैंडविच खाना बहुत से लोगों की पसंद होती है। इसके लिए कुछ लोग व्हाइट ब्रेड तो कुछ लोग ब्राउन ब्रेड की सैंडविच बनाकर खाते हैं। लेकिन ऐसे में उन लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है, जो ग्लूटेन सेंसिटिव हैं। अगर आप भी ग्लूटेन सेंसिटिव हैं तो घबराएं नहीं। इस लेख में आपके लिए सैंडविच का एक हेल्दी विकल्प बताया जा रहा है। ऐसे में आप ब्रेड के बजाय मूंग दाल से बनी हेल्दी और ग्लूटेन फ्री सैंडविच खा सकते हैं। आइये न्यूट्रिश्निस्ट और हेल्थ कोच रेयान फर्नेंडो से जानते हैं इस सैंडविच के बारे में। 

कैसे बनाएं मूंग दाल सैंडविच? 

  • मूंग दाल सैंडविच बनाना काफी आसान है। इसे आप घर पर बिना किसी दिक्कत के बना सकते हैं। 
  • इसके लिए सबसे पहले मूंग दाल को कुछ समय के लिए भिगोकर रख दें और इसका पेस्ट बना लें। 
  • अब आपको प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख देना है। 
  • आप चाहें तो इसमें भुना हुआ जीरा और बारीक मिर्च भी डाल सकते हैं। 
  • अब आपको टोस्टर को गर्म करके इसमें मूंग दाल का पेस्ट डालना है। 
  • इसके उपर से आप पनीर भी मिला सकते हैं। 
  • इसके बाद उपर से इसमें सब्जियां मिलाएं और पकने दें। पकने के बाद इसे निकाल लें। 

मूंग दाल सैंडविच खाने के फायदे  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ryan Fernando (@ryan_nutrition_coach)

  • अगर आप ग्लूटेन सेंसिटिव हैं तो यह सैंडविच खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 
  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी इस सैंडविच को खा सकते हैं। 
  • यह सैंडविच शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने में मददगार होता है। 
  • यह सैंडविच खाने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है, जिससे आप ओवइटिंग करने से बचते हैं।
  • इस सैंडविच को खाने से आपका पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। 

इसे भी पढे़ं - सुबह के नाश्ते में बनाएं हेल्दी सोया सैंडविच, प्रोटीन से भरपूर ये ब्रेकफास्ट वजन घटाने में करेगा मदद

ब्रेड खाना हो सकता है नुकसानदायक 

  • अगर आप ग्लूटेन सेंसिटिव हैं तो ऐसे में ब्रेड या इससे बनी सैंडविच खाना नुकसानदायक साबित हो सकती है। 
  • इसे खाने से आपको कब्ज, डायरिया और पेट फूलना आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • ब्रेड खाने से कई बार शरीर में थकान, जी मचलाने और पेट में दर्द होने जैसी समस्या हो सकती है। 

Read Next

बच्चों के भोजन को कैलोरी से भरपूर कैसे बनाएं? जानें 8 टिप्स, जिनसे बढ़ेगा बच्चे का वजन

Disclaimer