Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Neeraj Dhamija , Senior Consultant – Laparoscopic, Laser & General Surgery

पुरुषों में फैटी लिवर के लक्षण, डॉक्टर से जानें शुरुआती संकेत

अगर पुरुषों को बिना वजह थकान या वजन कम होने लगे, तो ये फैटी लिवर के लक्षण हो सकते हैं। पुरुषों में फैटी लिवर के लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी है। इस लेख में डॉक्टर ने पुरुषों के अल्कोहलिक और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया है। 

पुरुषों में फैटी लिवर की समस्या की समय पर पहचान करना महत्वपूर्ण है। साल 2022 में Clinical and Molecular Hepatology जर्नल में प्रकाशित एक रिव्यू के अनुसार, दुनियाभर में हर साल हर हजार लोगों में से करीब 47 नए मामले  मेटाबॉलिक डिसफंक्शन एसोसिएटेड स्टेटोटिक लिवर डिजीज (Metabolic Dysfunction–Associated Steatotic Liver Disease (MASLD) के देखने को मिले हैं। इसे ही पहले नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर (NAFLD) के नाम से जाना जाता था। दिलचस्प बात यह है कि इसमें 40 फीसदी पुरुष और 26% महिलाएं शामिल हैं। इसलिए पुरुषों में फैटी लिवर के लक्षणों की पहचान करना जरूरी है। इसमें अल्कोहलिक फैटी लिवर रोगियों का वजन कम होने से लेकर नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर मरीजों को पेट के दाईं तरफ दर्द महसूस हो सकता है। पुरुषों में फैटी लिवर के लक्षणों को जानने के लिए हमने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट, लेप्रोस्कोपिक, लेजर और जनरल सर्जन डॉ. नीरज धमीजा से बात की। उन्होंने बताया कि पुरुषों में फैटी लिवर के लक्षणों को अल्कोहलिक और नॉन-अल्कोहलिक में देखा जाना चाहिए।

पुरुषों में अल्कोहलिक फैटी लिवर के लक्षण

Digestive Diseases जर्नल में प्रकाशित क्लिनिकल रिव्यू के मुताबिक, जो लोग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं, उनमें से 90 फीसदी मरीजों में फैटी लिवर पाया जाता है। डॉ. नीरज धमीजा ने कहा, “हालांकि, फैटी लिवर के अल्कोहलिक मरीजों में शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन मरीज थोड़ा भी ध्यान दें, तो लक्षणों की आसानी से पहचान कर सकते हैं। वैसे कई लक्षण फैटी लिवर के गंभीर होने पर ही नजर आते हैं। अगर उन्हें नीचे दिए किसी भी तरह के लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप जरूर कराना चाहिए।” ये लक्षण NHS की रिपोर्ट में भी बताए गए हैं, इसलिए जो लोग शराब बहुत ज्यादा पीते हैं, उन्हें इन लक्षणों पर गौर करना चाहिए।

  1. पुरुषों को लगातार बिना किसी कारण बीमार महसूस होना।
  2. बिना किसी कारण लगातार वजन कम होना।
  3. मरीजों का वजन घटने के साथ सारा दिन भूख न लगना।
  4. पुरुषों की आंखों और स्किन में पीलापन महसूस होना। इसे सिर्फ पीलिया समझकर इलाज न करें।
  5. टखनों और पेट में सूजन महसूस होना।
  6. पुरुषों को बिना वजह कन्फ्यूजन या बार-बार नींद महसूस होना।
  7. उल्टी में खून होना या स्टूल में खून आना

fatty liver in men dr dhamija quote

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर ग्रेड 1, 2 और 3 में क्या अंतर है? जानें इनके लक्षण, कारण, जांच और इलाज के बारे में

पुरुषों में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर के लक्षण

डॉ. नीरज धमीजा कहते हैं, “MASLD फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) बहुत ही कॉमन बीमारी है और सबसे मुश्किल बात यह है कि मरीज को पता ही नहीं चलता कि वह फैटी लिवर की बीमारी से जूझ रहा है। ऐसे में अक्सर लक्षणों की पहचान तब होती है, जब बीमारी काफी हद तक गंभीर हो जाती है, क्योंकि ये लक्षण इतने ज्यादा कॉमन होते हैं कि आमतौर पर पुरुष इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए कई बार मैंने देखा है कि मरीज जब मेरे पास आते हैं, तो उनकी बीमारी फैटी लिवर ग्रेड 2 या 3 पर पहुंच चुकी होती है।” नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS UK) रिपोर्ट में बताया गया कि कई मामलों में जब लोग अन्य टेस्ट कराते हैं, तब पता चलता है कि उन्हें फैटी लिवर की बीमारी है।

  1. अगर किसी पुरुष को ये लक्षण महसूस हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  2. सारा दिन बिना किसी वजह थकान महसूस होना।
  3. लिवर में दर्द महसूस होना।
  4. पेट के दाईं तरफ दर्द महसूस होना
  5. पुरुषों में फैटी लिवर होने के कारण

डॉ. नीरज धमीजा कहते हैं, “जो पुरुष जरूरत से ज्यादा शराब पीते हैं, उनके फैटी लिवर होने का कारण तो सभी को पता ही है। CDC की रिपोर्ट भी कहती है कि लिवर शराब की सीमित मात्रा को ही पचा सकता है और बाकी बची हुई शराब ब्लड में घुलकर पूरे शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाती है। जो लोग शराब नहीं पीते, उन्हें फैटी लिवर होने के कई कारण हो सकते हैं।” NHS में नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर के कई कारण बताए गए हैं।

  • अगर पुरुषों का वजन बहुत ज्यादा है, खासतौर पर पेट या कमर के आसपास फैट जमा हो रहा है।
  • हेल्दी डाइट न लेने की वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
  • जो पुरुष कसरत या फिजिकल एक्टिव नहीं हैं।
  • टाइप 2 डायबिटीज की वजह से फैटी लिवर हो सकता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर या हाई कोलेस्ट्रॉल होना भी फैटी लिवर का कारण हो सकता है।
  • जिन पुरुषों की उम्र 50 साल से ज्यादा हो चुकी है, उन्हें फैटी लिवर का रिस्क काफी ज्यादा रहता है।

यह भी पढ़ें- दवाओं से फैटी लिवर: जानें कौन-सी दवाएं हैं खतरनाक और कैसे करें बचाव

डॉक्टर को कब दिखाएं?

डॉ. नीरज धमीजा कहते हैं, “अगर किसी पुरुष को आराम करने के बाद भी पूरा दिन थकान महसूस होती रहे,, खाने का मन न करें और वजन कम हो रहा हो, तो इन कारणों को इग्नोर न करें। अगर लगातार कई दिनों से पेट के दाईं तरफ ऊपरी हिस्से में दर्द हो, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि एक छोटे से ब्लड टेस्ट के जरिए लिवर फंक्शन टेस्ट कराया जाता है, जिससे फैटी लिवर की जानकारी मिल जाती है।”

निष्कर्ष

डॉ. नीरज धमीजा जोर देते हुए कहते हैं कि स्टडीज के अनुसार, पुरुषों को फैटी लिवर की समस्या ज्यादा हो सकती है, इसलिए उन्हें लक्षणों को पहचानना जरूरी है। अगर लक्षण शुरुआती स्टेज पर ही पहचान लिए जाए, तो अल्ट्रासाउंड, फाइब्रोस्कैन या लिवर फंक्शन टेस्ट के जरिए फैटी लिवर का पता लगाया जा सकता है। लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करके फैटी लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है।

FAQ

  • फैटी लिवर में कहां-कहां दर्द होता है?

    फैटी लिवर में पेट के दाहिने हिस्से में हल्का दर्द हो सकता है। हालांकि, सभी को यह दर्द महसूस नहीं होता, कई लोगों को पेट भरा हुआ या फूला हुआ महसूस होता है। ऐसी कंडीशन में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 
  • फैटी लिवर के लिए सबसे खराब चीजें क्या हैं?

    बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, चीनी और नमक वाला फूड नहीं खाना चाहिए। इसे पचाने के लिए लिवर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसके अलावा, फैटी फूड और बहुत ज्यादा मसाले वाला खाना खाने से बचना चाहिए। 
  • कैसे पता चलेगा कि फैटी लिवर ठीक हो रहा है?

    अगर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द कम हो जाए, थकान महसूस न हो और खाना खाने का मन करे, तो फैटी लिवर ठीक होने के संकेत हैं। फैटी लिवर होने पर शराब और स्मोकिंग से परहेज करें। 
  • कौन सा फल खाने से लिवर ठीक हो जाता है?

    लिवर को सेहतमंद रखने के लिए सेब, खट्टे फल और बेरीज खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पेक्टिन और विटामिन C लिवर को डिटॉक्स और सूजन कम करने में मदद करते हैं। 
  • फैटी लिवर के लिए कितना पानी पीना चाहिए? 

    फैटी लिवर के रोगियों को प्रचुर मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सके। रोजाना कम से कम 8 कप पानी जरूर पीना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेकर नारियल पानी भी लिया जा सकता है। 

Read Next

पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं? चेक करें कहीं आप भी नहीं हैं इसके शिकार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 27, 2026 19:07 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Mar 27, 2026 19:07 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Mar 27, 2026 19:07 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Mar 27, 2026 19:07 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Mar 27, 2026 19:07 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Neeraj Dhamija

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content