Sun Nov 29, 2026 | 12:20 AM IST

Medically Reviewed by Ms Chitra B K , Chief Dietitian – Clinical & Oncology Nutrition

हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद है अनानास, एक्सपर्ट से जानें खाने का तरीका

अनानास हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, जिसमें विटामिन सी, मैंगनीज और ब्रोमेलैन जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह कोलेजन बनाने, हड्डियों को मजबूत करने और सूजन कम करने में मदद करता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद है अनानास, एक्सपर्ट से जानें खाने का तरीकाImages Credit- Magnific

बढ़ती उम्र के साथ अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द होने और हड्डियों के कमजोर होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में हड्डियों को मजबूत रखने के लिए अक्सर लोगों को कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में जोड़ों और हड्डियों के लिए अनानास यानी पाइनएप्पल का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए इस बारे में Ms Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।

हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए अनानास के फायदे

Ms Chitra के अनुसार, अनानास एक ऐसा पोषक तत्वों से युक्त फल है, जिसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी हड्डियां और जोड़ स्वस्थ रह सकते हैं। अनानास में मौजूद कई तरह के विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने, शरीर में कोलेजन बनाने और शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं।

1. कोलेजन बनाने के लिए विटामिन C

अनानास में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो कोलेजन बनाने के लिए बहुत जरूरी है। कोलेजन एक तरह का स्ट्रक्चरल प्रोटीन है, जो टेंडन, लिगामेंट, हड्डियों और कार्टिलेज में पाया जाता है। शरीर में पर्याप्त विटामिन C होने से आपके शरीर के टिश्यू मजबूत और लचीले बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या अनानास खाने से वाकई फर्टिलिटी बढ़ती है? एक्‍सपर्ट से जानें

2. हड्डियों को मजबूत बनाए

अनानास फल में मौजूद मैंगनीज हड्डियों और कनेक्टिव टिश्यू को बनाने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

benefits of pineapple for bones and jointsImages Credit- Magnific

3. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

अनानास में ब्रोमेलैन (Bromelain) नाम का एक एंजाइम पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह कुछ मामलों में सूजन को कम करने और जोड़ों के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, अनानास खाने से गठिया (आर्थराइटिस) या जोड़ों की कोई अन्य बीमारी ठीक नहीं होती है।

4. एंटीऑक्सीडेंट के गुण

अनानास में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सेल्स की रक्षा करते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचा सकते हैं, जिससे जोड़ों का कामकाज नॉर्मल बना रहता है।

5. पोषण में फायदेमंद

पानी, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण, अनानास को बैलेंस डाइट में शामिल करने के लिए एक बेहतरीन फल माना जा सकता है। वहीं, सही वजन बनाए रखने से घुटनों और कूल्हों जैसे शरीर का भार उठाने वाले जोड़ों पर दबाव कम होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान अनानास खाना सुरक्षित है? गायनेकॉलजिस्ट से जानें

क्या कहती है स्टडी?

साल 2004 में Evidence-Based Complementary and Alternative Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अनानास के फल और तने में पाया जाने वाला ब्रोमेलैन नामक एंजाइम जोड़ों के दर्द, अकड़न और सूजन (खासकर घुटनों के ऑस्टियोआर्थराइटिस) को कम करने में मदद कर सकता है। ब्रोमेलैन नेचुरल रूप से अनानास में होता है। कुछ लोगों को इससे मतली, दस्त गैस या त्वचा पर एलर्जी जैसे हल्के साइड इफेक्ट हो सकते हैं और यह खून पतला करने वाली या कुछ एंटीबायोटिक दवाओं के साथ असर बदल सकता है, इसलिए किसी भी सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना सुरक्षित रहता है।

हड्डियों के लिए कैसे खाएं अनानास?

स्वस्थ हड्डियों के लिए अच्छी तरह से छिलका उतारें और धब्बे हटाएं। इसके बाद इसको ताजा खाया जा सकता है। इसके अलावा, इसको स्मूदी और फ्रूट सलाह में खाया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए क्या खाएं?

Ms Chitra आगे कहती हैं, हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखने के लिए डाइट में कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा के साथ-साथ, अनानास का सीमित मात्रा में सेवन फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से कब मिलें?

किसी मेडिकल कंडीशन, दवाइयों का सेवन करने के दौरान, जोड़ों या हड्डियों से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

अनानास हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य को सहारा देने वाला एक न्यूट्रिशियस फल है। इसमें मौजूद विटामिन C कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे हड्डियां, कार्टिलेज, टेंडन और लिगामेंट मजबूत और फ्लेक्सिबल बने रहते हैं। मैंगनीज हड्डियों और कनेक्टिव टिश्यू के निर्माण में सहायक है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट सेल्स को नुकसान से बचाते हैं। अनानास के ब्रोमेलैन एंजाइम में सूजन कम करने के गुण होते हैं, हालांकि यह गठिया या जोड़ों की बीमारियों का इलाज नहीं करता है। यह फाइबर व पानी से भरपूर होने के कारण वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार है, जिससे जोड़ों पर दबाव कम होता है। कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन के साथ सीमित मात्रा में इसका सेवन फायदेमंद रहता है।

FAQ

  • अनानास किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

    अनानास से एलर्जी होने, पेट में अल्सर, एसिडिटी, डायबिटीज और दवाइयों का सेवन करने के दौरान लोगों को इनका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्या के लक्षण क्या हैं?

    हड्डियों और जोड़ों की समस्या होने पर व्यक्ति को अकड़न, सूजन, रेडनेस, जोड़ों में दर्द, हड्डियों में दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

कमजोर हड्डियों में जान फूंकने के लिए रागी खाएं या तिल? जानें दोनों में क्या है ज्यादा बेहतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 28, 2026 23:40 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Ms Chitra B K