गर्मियों और बारिश के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। तेज धूप, प्रदूषण, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण स्किन पर टैनिंग, दाग-धब्बे, पिंपल्स और बेजानपन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में कई लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन प्राकृतिक उपाय भी त्वचा की देखभाल में मददगार साबित हो सकते हैं। जामुन ऐसा ही एक मौसमी फल है, जो सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जामुन का फेस पैक बनाना भी बेहद आसान है। जामुन फेस पैक त्वचा की कई समस्याएंं दूर करता है और इसके बारे में जानने के लिए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
1. टैनिंग दूर करने में मदद मिलती है

धूप के कारण त्वचा का रंग असमान हो जाता है और टैनिंग की समस्या बढ़ सकती है। जामुन में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारने और सन डैमेज के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बालों की सेहत सुधारने में मददगार है जामुन, एक्सपर्ट से जानें क्यों है फायदेमंद
2. मुंहासों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है
ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर पिंपल्स की समस्या रहती है। जामुन में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एस्ट्रिंजेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने और रोमछिद्रों को साफ रखने में मदद कर सकते हैं। साल 2025 में International Journal Of Food Science नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, जामुन में मौजूद बायोएक्टिव तत्व और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा में एक्ने की समस्या दूर करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- हाई बीपी में जामुन खाना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय
3. दाग-धब्बों की समस्या दूर होती है
पिंपल्स या त्वचा की अन्य समस्याओं के कारण चेहरे पर निशान और दाग-धब्बे रह जाते हैं। जामुन में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को रिपेशर करने प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकते हैं, जिससे समय के साथ दाग हल्के पड़ने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या नीम, करेला और जामुन का जूस लिवर के लिए फायदेमंद है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
4. ऑयली स्किन की समस्या से राहत मिलती है
त्वचा पर ज्यादा तेल जमा होने से चेहरा चिपचिपा दिख सकता है। जामुन फेस पैक अतिरिक्त सीबम को कंंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इससे त्वचा लंबे समय तक ताजा और साफ नजर आ सकती है।
जामुन फेस पैक बनाने का आसान तरीका
सामग्री:
- चार से पांंच जामुन का गूदा
- एक चम्मच दही
- एक चम्मच शहद
बनाने और लगाने का तरीका:
- जामुन के गूदे को अच्छी तरह मैश कर लें।
- इसमें दही और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
- 15 से 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
- हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सावधानियां:
- सेंसिटिव त्वचा वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- किसी तरह की एलर्जी या त्वचा रोग होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
- फेस पैक लगाने के बाद क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करना न भूलें।
- बेहतर परिणाम के लिए सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष:
जामुन फेस पैक की मदद से टैनिंग दूर करने में मदद मिलती है, दाग-धब्बोंं की समस्या दूर होती है, मुंहासे और ऑयली स्किन की समस्या भी दूर होती है। गर्मियो और मानसून के मौसम में इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 31, 2026 21:07 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 31, 2026 21:07 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma