Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

गर्मियों में खो गया ग्लो? लगाएं खरबूजे और शहद से बना फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे

गर्मियों में त्वचा की खोई हुई चमक वापस पाने के लिए खरबूजे और शहद का फेस पैक बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पैक एक्ने, सनटैन और ड्राईनेस की समस्या को दूर करने में मदद करता है। 

गर्मियों में चिलचिलाती धूप और पसीना स्किन की नेचुरल चमक को छीन लेता है, जिसके कारण चेहरा बेजान और थका-थका नजर आने लगता है। गर्मियों में लोग अक्सर ऐसे उपायों की तलाश करते हैं, जो न सिर्फ स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सके, बल्कि चेहरे को ठंडक भी दे। गर्मियां शुरू होते हैं, खरबूजे का सेवन भी बढ़ जाता है। जबकि शहद का इस्तेमाल भी चेहरे के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खरबूज का सेवन खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही स्किन के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए, आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानते हैं कि गर्मियों में खरबूजे और शहद का मिश्रण चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

साल 2023 में International Journal Of Creative Research Thoughts में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, खरबूजा पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स है, खासकर प्रोटीन, विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। साल 2013 में Journal Of Cosmetic Dermatology में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, शहद का इस्तेमाल स्किन को मुलायम बनाने, नमी बनाए रखने, आराम देने, स्किन को जवां बनाए रखने और झुर्रियों को बनने से रोकता है। इसलिए, खरबूजा और शहद दोनों का मिश्रण गर्मियों में स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है।

स्किन के लिए खरबूजा और शहद फेस पैक के फायदे

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा का कहना है कि खरबूजा और शहद दोनों में ऐसे गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद करते हैं। इस फेस मास्क का नियमित इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए इस तरह फायदेमंद हो सकते हैं-

1. एक्ने से बचाव

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। खरबूजे के एंटीऑक्सीडेंट गुण एक्ने के पुराने दाग-धब्बों को हल्का करने में काफी प्रभावी माना जाता है, जिससे आपको साफ और बेदाग स्किन मिलती है।

इसे भी पढ़ें: त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए इन 3 तरीकों से करें खरबूजे के बीजों का इस्तेमाल, दूर होगी डेड स्किन

2. स्किन को ठंडक मिलती है

खरबूजे में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। गर्मियों में तपती धूप के संपर्क में आने के बाद जब आप इसे चेहरे पर लगाते हैं तो यह स्किन के तापमान को तुरंत कम करने में मदद करती है। खरबूज की ठंडी तासीर कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है, जिससे जलन और रेडनेस से आराम मिलती है।

3. सनटैन और डलनेस से राहत

खरबूजे में विटामिन सी भरपूर मात्रा होती है, जो एक नेचुरल ब्राइटनिंग एजेंट के रूप में काम करता है। शहद के साथ मिलाकर इसे स्किन पर लगाने से डेड स्किन सेल्स को हटाने और सनटैन को हल्का करने में मदद मिलती है। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे का कालापन दूर होता है और रंगत में निखार आता है।

Muskmelon-and-Honey-Face-Pack-benefits-inside

4. स्किन पर नमी लॉक करे

शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट होता है, जो वातावरण से नमी को सोखकर स्किन को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इस फेस मास्क में मौजूद खरबूजे का रस स्किन को हाइड्रेट करता है और शहद उस नमी को बाहर नहीं जाने देता है, जिससे ड्राई स्किन मुलायम हो जाती है।

5. स्किन को ग्लोइंग बनाए

खरबूजे में मौजूद विटामिन ए स्किन के रीजनरेशन यानी उसे नई जैसी बनाए रखने में मदद करता है। यह पैक कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे स्किन में लचीलापन बढ़ता है। शहद की चिपचिपाहट पोर्स से गंदगी को बाहर निकालने का काम करती है, जिससे चेहरा चमकदार बनता है।

इसे भी पढ़ें: क्या दही के साथ खरबूजा खा सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

चेहरे पर कैसे लगाएं खरबूजे और शहद का फेस मास्क?

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, इस फेस पैक को बनाने के लिए खरबूजे के दो टुकड़ों को मैश करके उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब अपने चेहरे को साफ करके इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। अगर आप पहली बार इस मास्क का उपयोग कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा का कहना है कि गर्मियों में खरबूजे और शहद से बने इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन को ठंडक मिलती है, त्वचा पर निखार आता है, दाग-धब्बे हल्के होते हैं और डलनेस कम होती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • रोजाना चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?

    रोजाना चेहरे पर शहद लगाने से स्किन पर चमक आती है, त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और एक्ने कम होते हैं।
  • क्या चेहरे पर खरबूजा लगाना अच्छा है?

    हां, चेहरे पर खरबूजा लगाना स्किन के लिए बहुत अच्छा और नेचुरल माना जाता है। खासकर गर्मियों में यह स्किन को हाइड्रेट करने, टैनिंग कम करने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

Read Next

बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए इस्तेमाल करें काली चाय का पानी, जानें तरीका और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 15, 2026 11:43 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 15, 2026 11:43 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content