गर्मियों में तेज धूप और बढ़ते तापमान का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा में जलन, रेडनेस, टैनिंग और ड्राईनेस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह स्थिति अक्सर शरीर में बढ़े हुए पित्त दोष से जुड़ी हो सकती है। पित्त का संबंध गर्मी से माना जाता है। जब पित्त बढ़ जाता है, तो त्वचा ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है और धूप के संपर्क में आने पर जलन या रेडनेस महसूस हो सकती है। ऐसी स्थिति में त्वचा को ठंडक देने के लिए प्राकृतिक उपाय फायदेमंद माने जाते हैं। तरबूज का छिलका और चावल का आटा दोनों ही आयुर्वेदिक दृष्टि से शीतल और पित्त शामक गुणों वाले माने जाते हैं। इनका फेस पैक बनाने का तरीका और फायदे जानने के लिए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
तरबूज का छिलका क्यों है फायदेमंद?
अक्सर लोग तरबूज खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं, लेकिन आयुर्वेदिक दृष्टि से इसमें शीतलता देने वाले गुण पाए जाते हैं। तरबूज का छिलका त्वचा को ठंडक देने और गर्मी के असर को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। साल 2021 में Current Research In Food Science नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, तरबूज के छिलके में लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं।
फायदे
- त्वचा को ठंडक देता है।
- धूप के कारण होने वाली जलन को शांत करने में मदद करता है।
- त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
- थकी और बेजान त्वचा को ताजगी देता है।
चावल का आटा कैसे करता है मदद?
आयुर्वेद में चावल को शीतल और पित्त शामक माना गया है। चावल के आटे का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल में लंबे समय से किया जाता रहा है।
फायदे
- त्वचा को ठंडक मिलती है।
- अतिरिक्त गर्मी और त्वचा में जलन को कम करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को मुलायम और साफ महसूस कराता है।
तरबूज छिलका-चावल आटा फेस पैक बनाने का तरीका
सामग्री:
- दो बड़े चम्मच तरबूज के छिलके का पेस्ट
- एक बड़ा चम्मच चावल का आटा
- एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर
- गुलाब जल
बनाने की विधि:
- तरबूज के छिलके को कद्दूकस करके उसका पेस्ट तैयार करें।
- इसमें चावल का आटा और चंदन पाउडर मिलाएं।
- जरूरत अनुसार गुलाब जल डालकर मुलायम पेस्ट बना लें।
- फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
- 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- सूखने के बाद ठंडे या सामान्य पानी से धो लें।
किन लोगों के लिए हो सकता है फायदेमंद?
यह फेस पैक खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें-
- धूप में जाने पर त्वचा में जलन होती हो।
- गर्मियों में त्वचा ज्यादा गर्म महसूस होती हो।
- सन एक्सपोजर के बाद रेडनेस महसूस होती हो।
- पित्त प्रकृति के कारण त्वचा सेंसिटिव रहती हो।
निष्कर्ष:
आयुर्वेद के अनुसार त्वचा में होने वाली जलन और धूप से होने वाली परेशानी का संबंध बढ़े हुए पित्त और रंजक पित्त के बढ़ने से हो सकता है। ऐसे में तरबूज के छिलके, चावल के आटे और चंदन से बना फेस पैक त्वचा को शीतलता देने, जलन कम करने और धूप से प्रभावित त्वचा को आराम देने में मदद कर सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 31, 2026 21:39 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 31, 2026 21:39 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma