Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

चेहरे के लिए नीम और नींबू का ये फेस पैक क्यों है फायदेमंद, जानकर आप भी करेंगे इस्तेमाल

बरसात के इस मौसम में लोगों को स्किन से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करती हैं ऐसे में आप चेहरे के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात ये है कि आप इस घर पर भी बना सकते हैं।

इस गर्म और उमस भरे मौसम में अक्सर लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं परेशान करती हैं। दरअसल, इस मौसम में स्किन में सीबम का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और बैक्टीरियल ग्रोथ भी तेजी से होता है जिससे एक्ने की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में जरूरी है आप अपनी स्किन का खास ख्याल रखें और कोशिश करें कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसे में आप नीम और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि स्किन की समस्याओं के लिए काफी कारगर माने जाते हैं। ये दोनों ही कुछ ऐसे गुणों से भरपूर हैं जो कि स्किन को अंदर से साफ करने के साथ त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए, जानते हैं आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से कि कैसे इन दो चीजों का फेस पैक बना सकते हैं और इसे स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे के लिए क्यों फायदेमंद है नीम और नींबू का ये फेस पैक

Dr. Chanchal Sharma बताती हैं कि नीम और नींबू, दोनों ही स्किन के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। NIH की इस स्टडी में बताया गया है कि नीम सदियों से लोगों के पर्सनल केयर का हिस्सा रहा है। सिर्फ स्किन के लिए नहीं बल्कि, स्किन से जुड़ी अलग-अलग बीमारियों के इलाज में भी इसकी मदद ली जाती रही है। जैसा कि इस स्टडी में बताया गया है कि नीम का एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण आपकी त्वचा की खुजली, बैक्टीरियल ग्रोथ और कई प्रकार के इंफेक्शन को कम कर सकता है।

आगे डॉ. चंचल बताती हैं कि बात नींबू की करें तो नींबू का इस्तेमाल स्किन की डलनेस को कम करने में मददगार है। NIH के अनुसार नींबू में कई जरूरी प्राकृतिक कंपाउंड होते हैं, जैसे कि फेनोलिक्स मुख्य रूप से फ्लेवोनॉइड्स, विटामिन, मिनरल्स, डाइटरी फाइबर, ज़रूरी तेल और कैरोटीनॉइड्स। इसका विटामिन C नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं जो कि एंटीमाइक्रोबियल क्षमता रखते हैं। ये तमाम गुण स्किन की कई स्थितियों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसलिए जब नीम और नींबू, दोनों को एक साथ मिलाकर स्किन के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो ये फायदे मिल सकते हैं।

1. एक्ने कम करता है ये फेस पैक

जब आप नीम और नींबू से बना ये फेस पैक लगाते हैं तो इन दोनों के एंटीमाइक्रोबियल गुण मिलकर त्वचा में एक्ने बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं। इससे होता ये है कि त्वचा की अंदर से सफाई हो जाती है और स्किन पोर्स साफ रहते हैं। इससे एक्ने की समस्या नहीं होती और होती भी है तो पूरे चेहरे पर एक के बाद एक नहीं फैलती।

इसे भी पढ़ें: धूप से झुलसी स्किन को राहत दे सकता है तरबूज छ‍िलके-चावल आटा फेस पैक, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

2. डलनेस कम होती है

नीम और नींबू का इस्तेमाल आप स्किन की डलनेस को कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों मिलकर त्वचा को अंदर से साफ करते हैं। इसके अलावा नींबू का विटामिन सी पिग्मेंटेशन को कम करता है जिससे स्किन की डलनेस में कमी आती और इसकी बनावट बेहतर होती है।

neem

3. बरसात में खुजली कम होती है

बरसात में अक्सर चेहरे पर खुजली की दिक्कत बनी रहती है और चेहरा लाल हो जाता है। ऐसे में खुजली की समस्या को कम करने में नीम और नींबू का इस्तेमाल काफी कारगर है। बस ध्यान रखें कि नींबू ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें। नीम की मात्रा ज्यादा रखें।

4. ऑयली स्किन कम करने वाला

नीम और नींबू का इस्तेमाल ऑयली स्किन की समस्या को कम करने में बेहद कारगर है। ये दोनों मिलकर स्किन पोर्स को साफ रखते हैं जिससे स्किन पोर्स ब्लॉक नहीं होते और न ही एक्ने की समस्या होती है। इससे सीबम प्रोडक्शन कंट्रोल रहता है और ऑयली स्किन से बचाव होता है।

5. देसी क्लींजर हैं दोनों

डॉ. चंचल बताती हैं कि नीम और नींबू, दोनों ही देसी क्लींजर की तरह काम करते हैं और त्वचा की बनावट को बेहतर बनाते हैं। ये दोनों त्वचा को अंदर से साफ करते हैं। बस आपको ध्यान रखना है कि आप इसे ताजा बनाकर लगाएं ताकि इसका असर अच्छा हो।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में खो गया ग्लो? लगाएं खरबूजे और शहद से बना फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे

कैसे बनाएं नीम और नींबू फेस पैक

नीम और नींबू फेस पैक बनाने के लिए आपको करना ये है कि नीम को पीस लें और इसमें नींबू का रस मिला लें। दोनों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

ध्यान दें

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि हर किसी के लिए नींबू का इस्तेमाल उतना सही नहीं होता इसलिए आपको हमेशा पैच टेस्ट करके ही इसका उपयोग करना चाहिए। साथ ही आप इस्तेमाल के रिजल्ट्स को जरूर नोटिस करें ताकि अगर आपके लिए ये इंग्रीडिएंट्स काम नहीं कर रहे हैं आप इनका इस्तेमाल न करें।

FAQ

  • चेहरे के लिए सबसे अच्छा फेस पैक कौन सा है?

    हर किसी के चेहरे के लिए अलग-अलग फेस पैक अच्छा माना जाता है। जैसे एक्ने वाली स्किन के लिए नींबू और नीम, डल और ड्राई के लिए दूध, आलू का रस और बेसन फेस पैक और नॉर्मल स्किन के लिए शहद और नींबू का फेस पैक।
  • रोजाना चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

    रोजाना आप चेहरे पर एलोवेरा जेल और गुलाब जल लगा सकते हैं। इससे स्किन की नमी बनी रहती है और चेहरा मॉइस्चराइज रहता है।

Read Next

25 से 40 की उम्र में भी हो रहे हैं पिंपल्स? जानें एडल्ट एक्ने की असली वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 11, 2026 17:43 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content