Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

25 से 40 की उम्र में भी हो रहे हैं पिंपल्स? जानें एडल्ट एक्ने की असली वजह

इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि 25 से 40 साल की उम्र में भी पिंपल हो सकते हैं। इसके कारणों में खान-पान की बुरी आदतें और अच्छी नींद न लेना शामिल हैं। यहां डॉक्टर खुद आपको अन्य कारणों के बारे में बता रहे हैं।

आमतौर पर यही माना जाता है कि किशोरावस्था में पिंपल या एक्ने की समस्या अधिक होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसी उम्र में हार्मोनल बदलाव सबसे ज्यादा होते हैं। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि 25 से 40 साल की उम्र में भी लोगों को पिंपल्स हो सकते हैं? इस उम्र के बीच होने वाले पिंपल को हम एडल्ट एक्ने के नाम से जानते हैं। इसके होने के पीछे कई कारण हैं, जैसे तनाव का बढ़ता स्तर, डाइट और लाइफस्टाइल। आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

एडल्ट एक्ने होने के कारण

what causes acne between ages 25 to 40 01 (25)

1. हार्मोनल बदलाव की वजह से

जिस तरह किशोरावस्था में हार्मोनल बदलाव होते हैं, इसी तरह 25 साल की उम्र से लेकर 40 साल की उम्र के बीच भी हार्मोन के स्तर में बदलाव आते हैं। विशेषकर, महिलाओं के साथ ऐसा होता है। कभी पीरियड्स, कभी प्रेग्नेंसी तो कभी गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना। इसके अलावा, पीसीओएस या अन्य महिला स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी हार्मोन के स्तर को बदलती हैं, जिससे स्किन ऑयल प्रोडक्शन बढ़ा देती है। नतीजतन, चेहरे पर पिंपल होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: पिंपल होने पर कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास? जान लें ये जरूरी बात

2. तनाव का बढ़ता स्तर

क्या आप जानते हैं कि तनाव भी चेहरे पर पिंपल का एक बड़ा कारण है। आपने देखा होगा कि 25 साल की उम्र के बाद अक्सर लोगों को अपने करियर और रिलेशनशिप को लेकर तनाव होता है। कुछ लोग इसे मैनेज करने में अक्षम होते हैं। 

Harvard Health Publishing के अनुसार, जैसे-जैसे तनाव का स्तर बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्मोन ऑयल ग्लैंड को अधिक सीबम प्रोड्यूस करने के लिए ट्रिगर करता है, जिससे स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और सूजन बढ़ जाती है। नतीजतन, त्वचा पर पिंपल होने लगते हैं।

3. कॉमेडोजेनिक उत्पाद का उपयोग

is it safe to use hair removal creams on face 01 (10)

कॉमेडोजेनिक उत्पाद वे उत्पाद होते हैं, जो त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं। इस तरह के उत्पादों में भारी मात्रा में ऑयल होता है। अक्सर महिलाएं इस तरह के मेकअप और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का अधिक इस्तेमाल करती हैं। इस तरह के प्रोडक्ट्स में मॉइश्चराइजर आदि शामिल होते हैं। बार-बार इनका उपयोग करने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। इसमें अतिरिक्त ऑयल और डेड सेल्स फंस जाते हैं, जिस वजह से पिंपल होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार हो जाते हैं लाल-लाल दाने और इचिंग की समस्या? जानें एक्सपर्ट से इसके 3 बड़े कारण

4. डाइट की बुरी आदतें

विशेषज्ञों की मानें, तो 25 साल की उम्र के बाद अगर किसी की डाइट में रिफाइंड शुगर (चीनी) और प्रोसेस्ड फूड्स अधिक मात्रा में है, तो उन्हें भी पिंपल की समस्या हो सकती है। असल में, ये ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई है। इनका सेवन करने से शरीर की अंदरूनी सूजन बढ़ती है। नतीजतन, चेहरे पर मुंहासे आदि निकल आते हैं। 

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि 25 से 40 साल की उम्र के बाद बीच के लोगों को सफेद ब्रेड, पेस्ट्री या कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए या कम चाहिए। इससे इंसुलिन का स्तर तेजी से बढ़ता है, जो कि भविष्य में हार्मोनल बदलाव के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में स्किन में ऑयल प्रोडक्शन बढ़ सकता है।

5. खराब नींद का स्तर

can sleep problems be an early sign of hormonal changes 01 (21)

Dermatology Practical & Conceptual में प्रकाशित रिसर्च रिव्यू के अनुसार नींद की गुणवत्ता और मुंहासों का आपस में गहरा संबंध है। यह एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। इस रिसर्च पेपर में स्पष्ट कहा गया है कि कम या खराब नींद लेने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन, तनाव और सूजन बढ़ती है, जिससे मुंहासे अधिक निकलते हैं।

इसके विपरीत मुंहासे के कारण भी नींद खराब होती है। दरअसल, जब किसी के चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल होते हैं, तो उनका आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है और वे अक्सर तनाव में रहते हैं। कुछ लोगों में चिंता और तनाव बढ़ जाता है, जिससे हार्मोनल बदलाव होने लगता है और अनिद्रा जैसी समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।

6. दवाओं का असर

दवाएं भी पिंपल या एक्ने का कारण हो सकती हैं। 2017 में Clinics in Dermatology में प्रकाशित एक रिव्यू से यह पता चलता है कि कुछ दवाइयां और सप्लीमेंट्स लेने से चेहरे या शरीर पर अचानक मुंहासे होने लगते हैं। इनमें मुख्य तौर पर स्टेरॉइड्स, विटामिन बी6 और बी12 के अत्यधिक सप्लीमेंट्स और अन्य हार्मोनल मेडिसिन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: पूरे शरीर में खुजली और दाने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका इलाज

7. अनुवांशिक कारण

कई लोगों को अक्सर लगता है कि अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करने के बावजूद उन्हें पिंपल की समस्या क्यों हो जाती है? इस बारे में International Journal of General Medicine (Dove Medical Press) में प्रकाशित एक रिव्यू के अनुसार, मुंहासे सिर्फ बाहरी गंदगी या डाइट के कारण नहीं होते हैं, बल्कि इसमें जीन का बहुत बड़ा योगदान होता है। अध्ययन में यह भी बताया गया है कि मुंहासे होने के जोखिम में लगभग 81 फीसदी योगदान जेनेटिक्स का होता है।

एडल्ट एक्ने से छुटकारा कैसे पाएं?

कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। अगर चेहरे पर हो रहे मुंहासे जीन्स के कारण हो रहे हैं, तो इसे रोका जाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, आप सही डाइट, अच्छी लाइफस्टाइल, नींद में सुधार करके पिंपल की समस्या को कम कर सकते हैं। डॉक्टर यह भी बताते हैं कि पिंपल की समस्या को कम करने के लिए आवश्यक है कि आप नियमित रूप से त्वचा की साफ-सफाई करें और अधिक ऑयल बेस्ड प्रोडक्ट का उपयोग करने से बचें।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने का मतलब यह है कि पिंपल किसी को भी हो सकते हैं। ऐसा नहीं है कि पिंपल सिर्फ प्यूबर्टी से गुजर रहे किशोरों को ही होते हैं। कई बार खराब खान-पान, दवाओं का प्रभाव और अनुवांशिक कारक इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर पिंपल बार-बार हो रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवाएं। वे सही जांच के बाद कुछ दवा दे सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • एडल्ट एक्ने को फोड़ने पर क्या नुकसान हो सकता है?

    एक्ने कभी भी नहीं फोड़ने चाहिए। इन्हें फोड़ने से त्वचा के गहरे हिस्सों में संक्रमण फैल जाता है और 25 की उम्र के बाद स्किन का कोलाजन और हीलिंग प्रोसेस धीमा हो जाता है, जिससे चेहरे पर स्थायी दाग हो सकते हैं।
  • क्या एडल्ट एक्ने पर सेलिसिलिक एसिड लगा सकते हैं?

    एडल्ट एक्ने के लिए सेलिसिलिक एसिड काफी फायदेमंद है। इससे पोर्स की अंदरूनी सफाई होती है।

Read Next

चेहरे पर बार-बार पिंपल्स होने की वजह ये 5 गलतियां तो नहीं? तुरंत करें सुधार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 11, 2026 17:04 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Aug 11, 2026 17:04 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content