Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाएं केले से बने से ये फेस मास्क, लौट आएगा खोया निखार

अक्सर लोग डल स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए केले के मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

DIY Banana Face Masks For Healthy Radiant Skin in In Hindi: प्रदूषण, त्वचा की देखभाल ठीक से न करने और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में बहुत से लोग डल स्किन, टैनिंग, डेड सेल्स ऑयली स्किन और दाग-धब्बे होने जैसी से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को स्किन केयर करने, त्वचा की साफ-सफाई का खास ध्यान रखने, बैलेंस डाइट लेने, स्ट्रेस को कम करने, पर्याप्त पानी पिएं, स्ट्रेस को कम करने और नियमित एक्सरसाइज करने जैसी सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अक्सर लोग स्किन केयर के लिए कई तरह के फेस मास्क भी लगाते हैं। इन्हीं में से एक है केले का फेस मास्क। केले के फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए केले का फेस मास्क के फायदे।

स्किन के लिए केले के फेस मास्क के फायदे

एक्सपर्ट के अनुसार, केले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ई, ए, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

एजिंग से बचाव करे

केले और शहद के फेस मास्क में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने, दाग-धब्बों को कम करने, स्किन को साफ करने, सूजन को कम करने, स्किन का झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा फेस मास्क से हटाएं स्किन टैनिंग, जानें लगाने का सही तरीका

diy banana face masks for healthy skin in hindi 01 (5)

स्किन को मॉइस्चराइज रखे

केले और शहद के फेस मास्क में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने, त्वचा के रूखेपन को कम करने और त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।

स्किन में निखार लाए

केले, शहद, कच्चे दूध और गुलाब जल के फेस मास्क का इस्तेमाल करने के लिए त्वचा में नेचुरल रूप से निखार लाने, ग्लोइंग बनाने, स्किन को स्मूद बनाने, दाग-धब्बों को कम करने, एक्ने से बचाव करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन को हेल्दी रखने के लिए Nia Sharma चेहरे पर लगाती है ये होममेड फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

स्किन को सॉफ्ट बनाए

केले के फेस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा को हेल्दी बनाने, सॉफ्ट बनाने, इंफेक्शन से बचाव करने, सूजन को कम करने, जलन कम करने और स्किन को साफ रखने में मदद मिलती है।

केले के फेस मास्क की सामग्री

  • 1 पका केला
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच शहद
  • 2 चम्मच कच्चा दूध

हेल्दी स्किन के लिए केले का फेस मास्क कैसे बनाएं और कैसे लगाएं?

  • इसके लिए 1 पके केले को अच्छे से मैश कर लें।
  • अब इसमें गुलाब जल, शहद और कच्चे दूध को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
  • इस फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार किया जा सकता है।

निष्कर्ष

केले के फेस मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरे पर नेचुरल रूप से निखार लाने, त्वचा को हाइड्रेट करने, स्मूद बनाने, स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, त्वचा को मॉइस्चराइज करने, एजिंग से बचाव करने, दाग-धब्बों को कम करने, स्किन की जलन को कम करने, सूजन को कम करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने, मॉइस्चराइज रखने और त्वचा में निखार लाने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी महसूस होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • केला खाने से चेहरे पर क्या फायदे होते हैं?

    केला खाने से स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने, स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने, दाग-धब्बों को कम करने, एजिंग से बचाव करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने और स्किन को नेचुरल रूप से रिपेयर करने में मदद मिलती है। स्किन के लिए केले को खाने के साथ-साथ इसका इस्तेमाल त्वचा पर भी किया जा सकता है।
  • स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    स्किन को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से खूब पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखें, बैलेंस डाइट लें, स्ट्रेस कम करें, भरपूर नींद लें, धूप में ज्यादा देर रहने से बचें, बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, स्किन को मॉइस्चराइज करें, स्किन को क्लींज करें, नियमित एक्सरसाइज करें और स्मोकिंग करने से बचें।
  • स्वस्थ दिखने वाली त्वचा के लिए क्या खाएं?

    स्किन को हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर बेरीज, ग्रीन टी, संतरे, कीवी और आंवला जैसे खट्टे फलों, अखरोट, बादाम, अलसी के बीज, नारियल पानी, खीरा, तरबूज, पालक, दही, चुकंदर, गाजर और दही जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। 

Read Next

क्या रात को नींद पूरी न होने पर चेहरा डल हो सकता है? जानें इसे दूर करने के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 16, 2026 11:46 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 16, 2026 11:46 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content