Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें बेल फेस मास्क, जानें फायदे

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए अक्सर लोग बेल के फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक है बेल फेस मास्क। आइए लेख में जानें इसके फायदों के बारे में। 

गर्मियों में उमस और ज्यादा पसीना आने के कारण ज्यादातर लोग टैनिंग, मुंहासे, दाग-धब्बे, ऑयली स्किन, बेजान त्वचा और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। इस दौरान स्किन केयर के लिए नेचुरल उपायों को ज्यादा पसंद किया जाता है। गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए बेल के जूस का सेवन करने के अलावा, इससे फेस मास्क को बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे मे आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें बेल फेस मास्क का इस्तेमाल करने से क्या फायदे होते हैं?

बेल फेस मास्क के फायदे

डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, बेल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, साथ ही इससे स्किन को नेचुरली ठंडक देने वाले तत्व होते हैं, जो स्किन को ठंडक देने में मदद करते हैं। वहीं, इस फेस मास्क में मौजूद शहद स्किन के लिए मॉइस्चराइजर का काम करता है, जो त्वचा में नमी बनाए रखने और स्किन के ऑयल को कम करने में सहायक है, साथ ही गुलाब जल स्किन को फ्रेश, हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद मिलती है।

फ्री रेडिकल्स से बचाव करे

बेल फेस मास्क में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन के स्ट्रेस को कम करने और फ्री रेडिकल्स से होने वाले झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षणों या अन्य नुकसानों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या चेहरे पर दही लगाना सभी तरह की स्किन के लिए सेफ है? डॉक्टर से जानें

त्वचा को ठंडक दे

बेल फेस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा को नेचुरल रूप से ठंडक देने में मदद मिलती है। इससे स्किन को फ्रेश महसूस कराने, त्वचा की थकान को दूर करने, हेल्दी बनाने और गर्मी से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

bael face mask for glowing skin in summers 01 (5)

त्वचा की रंगत में सुधार करे

बेल फेस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा की बनावट और इसकी रंगत में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इससे स्किन को हेल्दी और यंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

त्वचा की गहाराई से सफाई करे

बेल फेस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा के पोर्स का गहराई से साफ करने और गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा फेस मास्क से हटाएं स्किन टैनिंग, जानें लगाने का सही तरीका

बेल का फेस मास्क का इस्तेमाल कैसे करें?

बेल का फेस मास्क बनाने के लिए दो बड़ी चम्मच ताजा बेल का गूदा लें, उसमें एक बड़ी चम्मच शहद और एक छोटी चम्मच गुलाब जल अच्छे से मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और चेहरे को सुखाने के बाद मॉइस्चराइज करें।

सावधानियां

बेल फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, खासकर सेंसिटिव स्किन या एलर्जी होने पर। इसमें किसी भी तरह की जलन या परेशानी महसूस होने पर इसके इस्तेमाल से बचें। इसके अलावा, स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें और हेल्दी डाइट लें। कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

गर्मियों में बेल फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन को फ्रेश महसूस कराने, स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, स्किन का एजिंग से बचाव करने, त्वचा को ठंडक देने, त्वचा की रंगत में सुधार करने और स्किन को गहराई से साफ करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें?

    ग्लोइंग स्किन के लिए नियमित रूप से क्लींजिंग, मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन लगाएं, हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं और भरपूर नींद लें। ऐसा करने से स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • ग्लोइंग स्किन के लिए क्या खाएं?

    ग्लोइंग स्किन के लिए नियमित रूप से विटामिन सी, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर खट्टे फल, अखरोट, पपीता, अमरूद, पालक और ब्रोकली जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें।

Read Next

क्या नींबू के रस से पैरों की टैनिंग दूर हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 31, 2026 15:12 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 31, 2026 15:12 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content