गर्मियों में बहुत से लोग टैनिंग की समस्या से परेशान रहते हैं, खासकर पैरों की टैनिंग। यह एक आम समस्या है। इसके कारण त्वचा का रंग अनइवन दिखने लगती है। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोग बेसन, दही, शहद और नींबू जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या नींबू के रस का इस्तेमाल करने से टैनिंग कम होती है? आइए इस बारे में आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा से जानें।
क्या नींबू का रस टैनिंग को दूर करता है?
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, नींबू के रस में साइट्रिक एसिड (citric acid) होता है, जिसमें स्किन को एक्सफोलिएट करने वाले गुण होते हैं। इससे स्किन के डेड सेल्स को निकालने में मदद मिलती है, जिससे कुछ हद तक टैनिंग को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जिससे त्वचा में निखार लाने में मदद मिल सकती है, लेकिन यह व्यक्ति की त्वचा और धूप में रहने के समय पर निर्भर करता है। इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: टैनिंग हटाने के लिए शहनाज हुसैन की रेसिपी, संतरा छिलके के पाउडर और कच्चे दूध से बनाएं फेस पैक
-1780211171433.jpg)
टैनिंग कम करने के लिए कैसे करें नींबू का इस्तेमाल?
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, इसके लिए 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद और चावल के आटे को अच्छे से मिला लें। अब इसको पैरों पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद पैरों को गुनगुने पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: एलोवेरा फेस मास्क से हटाएं स्किन टैनिंग, जानें लगाने का सही तरीका
सावधानियां
अक्सर लोग टैनिंग को कम करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी नींबू का इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन, सूखापन और रेडनेस होने की समस्या हो सकती है, खासकर सेंसिटिव स्किन पर। इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर लें।
निष्कर्ष
टैनिंग को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है, लेकिन अगर किसी की स्किन सेंसिटिव होती है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे किसी भी तरह की जलन या परेशानी होने पर इसके इस्तेमाल से बचें। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, टैनिंग से बचने के लिए घर से निकलते समय खुद को कवर करके निकलें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
पैरों की टैनिंग को कम करने के लिए क्या करें?
पैरों की टैनिंग को कम करने के लिए नींबू और शहद के रस या बेसन और दही जैसे होममेड पैक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।टैनिंग से बचने के लिए क्या करें?
टैनिंग से बचने के लिए तेज धूप में निकलने से बचें, बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं, सनग्लासेस लगाएं और चेहरे को स्कार्फ से कवर करके निकालें। ऐसा करने से स्किन का बचाव करने और टैनिंग को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 31, 2026 12:39 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 31, 2026 12:39 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma