Sunscreen for Tan Removal: सनस्क्रीन का इस्तेमाल आज की जरूरत बन चुकी है। जिस तरह का आजकल हमारा वातावरण है जहां प्रदूषण हर तरह है और मौसमी बदलाव से लोग परेशान रहते हैं वहां स्किन की खास देखभाल करना जरूरी है। इस देखभाल का एक जरूरी हिस्सा सन प्रोटेक्शन है जिसके लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल मददगार है लेकिन सवाल ये है कि क्या सनस्क्रीन टैनिंग कम करने में भी मददगार है? अगर आप रोज सनस्क्रीन लगाते हैं तो क्या इससे आपकी टैनिंग भी कम हो सकती है। इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।
क्या सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग कम होती?
Dr. Chandani Jain Gupta बताती हैं कि सूरज की UV किरणें ही स्किन टैनिंग की मुख्य वजह होती हैं। जब आपकी स्किन सूरज की इन हानिकारक किरणों के संपर्क में आती है तो हमारी स्किन खुद को नुकसान से बचाने के लिए नैचुरली मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ा देती है इससे चेहरे पर टैनिंग हो जाती है। लंबे समय तक अगर यही हाल रहता है तो टैनिंग और गहराने लगता है और चेहरे पर कालेपन के रूप में नजर आने लगता है। ऐसे मे बचाव के लिए सबसे पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए जिससे टैनिंग कम करने में भी मदद मिलती है।
- सबसे पहले तो सनस्क्रीन न सिर्फ आपकी त्वचा को यूवी रेज से सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि यह पहले से हुए नुकसान को ठीक करने हुए स्किन की हीलिंग में मदद करती है।
- ये टैनिंग को और बढ़ने से रोकने में मदद करती है और धीमे-धीमे स्किन को नॉर्मल करती है ताकि सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए स्किन ज्यादा मेलेनिन का प्रोडक्शन न करे।
- एक यूवी प्रोटेक्शन सनस्क्रीन हानिकारक UVA और UVB किरणों को रोकती है, जिससे टैनिंग से बचाव होता है और त्वचा की मरम्मत होती है।
इसे भी पढ़ें: पिग्मेंटेशन और टैनिंग में क्या अंतर है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
सनस्क्रीन के इंग्रीडिएंट्स चेक करना है बेहद जरूरी
सनस्क्रीन के इंग्रीडिएंट्स चेक करना बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि कोई भी सनस्क्रीन टैनिंग नहीं कम कर सकता है। सनस्क्रीन लगाने से पहले से हुआ टैन अपने-आप नहीं हटता बल्कि इसके लिए आपको कुछ खास इंग्रेडिएंट्स को चेक करने की जरूरत है जैसे
1. कोजिक एसिड (Kojic Acid)
कोजिक एसिड स्किन हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। PubMed Central में प्रकाशिक शोध के अनुसार कोजिक एसिड टायरोसिनेज की गतिविधि को रोकता है, जो शरीर को मेलानिन बनाने के लिए जरूरी एक एंजाइम है। ये त्वचा का रंग एक जैसा करता है। ये पिगमेंट बनने की प्रक्रिया को शुरू में ही धीमा करके, यह धूप के कारण पड़ने वाले दाग-धब्बों, उम्र के साथ होने वाले दागों और मेलास्मा को कम करने में मदद करता है।
Sun Tan Removal
2. नियासिनमाइड (Niacinamide)
नियासिनमाइड जो कि विटामिन B3 ही है और मेलेनिन को बनने से रोकता है। Oxford Academic में छपी इस रिपोर्ट की मानें तो नियासिनमाइड स्किन की टैनिंग कम करने में बेहद कारगर तरीके से मददगार है। यह मेलानोसाइट्स से स्किन सेल्स तक मेलानिन के ट्रांसफर प्रोसेस को रोकती है। इससे स्किन पिग्मेंटेशन में कमी आती है। धीरे-धीरे आपका रंग साफ होने लगता है क्योंकि पुरानी, ज्यादा पिगमेंट वाली सेल्स नेचुरली हट जाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या नींबू के रस से पैरों की टैनिंग दूर हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से
3. विटामिन C (Vitamin C)
Journal of Clinical and Asthetic Dermatology में प्रकाशित रिसर्च बताती है कि विटामिन C, UV किरणों से होने वाले स्किन पिगमेंटेशन से बचाव करता है। विटामिन C मेलेनिन के बनने की रफ्तार को कम करके और धूप के संपर्क में आने से बनने वाले फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके काम करता है। इसे तेज ब्लीच के बजाय एक सुरक्षित एंटी-डार्किंग एजेंट माना जाता है। विटामिन C का 10% कंसंट्रेशन पिग्मेंटेशन रोकने में बहुत असरदार होता है, जबकि 5% से 7% कंसंट्रेशन से ठीक-ठाक नतीजे मिलते हैं और 2% का असर बहुत कम होता है। ये मेलेनिन बनने की रफ्तार को कम करता है और काले धब्बों को हल्का करता है।
क्या सनस्क्रीन रोज लगा सकते हैं?
डॉ. चांदनी कहती हैं कि हां आप इस क्रीम को घर से निकलने से पहले रोज लगाएं। इसके अलावा आप जब भी धूप में जा रहे हों बिना भूले इसे लगाकर जाएं। इससे टैनिंग से बचाव होगा और आपकी स्किन सुरक्षित रहेगी। हालांकि, कभी कभी आप इसे बिना लगाए भी जा सकते हैं।
निष्कर्ष:
तो आपको इन 3 इंग्रीडिएंट से बने सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना है जो कि आपको यूवी रेज और पिग्मेंटेशन की समस्या से बचा सकते हैं। हालांकि, अपने मन से बिना एक्सपर्ट की सलाह के कोई भी क्रीम न लें। साथ ही उनसे पूछकर ही इसका इस्तेमाल करें कि कब और कैसे लगाना है।
FAQ
क्या सनस्क्रीन गोरा करती है?
सनस्क्रीन गोरा नहीं करती बल्कि आपकी त्वचा को सुरक्षा प्रदान करती है। ये सूरज की हानिकारक यूवी (UV) किरणों से बचाती है जिससे स्किन टैन और सन डैमेज से बचाव होता है।चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं?
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आप आलू का रस लगा सकते हैं जो कि बेहद कारगर माना जाता है। इसके अलावा आप शहद और हल्दी को मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 25, 2026 16:54 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta
