गर्मियों में तापमान अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में लंबे समय तक धूप में बाहर रहने के कारण कई बार त्वचा झुलस जाती है। जिसके कारण व्यक्ति को स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में स्किन का झुलसने से बचाव करने और स्किन का किसी भी डैमेज से बचाव करने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानें।
धूप में त्वचा को झुलसने से कैसे बचाएं?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, "चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिससे सनबर्न, टैनिंग और सूखापन (स्किन ड्राइनेस) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यहां तक कि लंबे समय तक धूप में रहने से व्यक्ति को टाइम से पहले एजिंग (बुढ़ापा) भी आ सकती है।" डॉ. चांदनी आगे बताती हैं कि, "अधिक गर्मी के दौरान अपनी त्वचा की सुरक्षा करना सिर्फ आराम की बात नहीं है, बल्कि यह त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी है।"
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ऑयली स्किन के लिए घर पर बनाएं नेचुरल टोनर
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
स्किन का झुलसने से बचाव करने के लिए पहला और सबसे जरूरी कदम है कम से कम SPF 30 वाली ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना। इसको बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले इसे जरूर लगाएं और हर 2-3 घंटे में इसे दोबारा लगाएं, खासकर अगर आपको पसीना आ रहा हो। सनस्क्रीन हानिकारक UV किरणों के खिलाफ एक कवच का काम करती है, जो त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
-1777987700477.jpg)
प्रोटेक्टिव कपड़े पहनें
स्किन का झुलसने से बचाव करने के लिए प्रोटेक्टिव कपड़े पहनना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए ढीले-ढाले, हल्के रंग के सूती कपड़े चुनें, जो आपकी त्वचा के ज्यादातर हिस्से को ढक सकें। इसके अलावा, चौड़ी किनारी वाली टोपी, धूप का चश्मा और स्कार्फ जैसी चीजें चेहरे और गर्दन जैसे सेंसिटिव हिस्सों को ज्यादा सुरक्षा दे सकती हैं।
शरीर को हाइड्रेट करें
आपकी स्किन को हेल्दी रखने में हाइड्रेशन (शरीर में पानी की मात्रा) की अहम भूमिका होती है। डिहाइड्रेशन से आपकी त्वचा बेजान और रूखी दिख सकती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से बचने के लिए पूरे दिन खूब पानी पिएं। इसके अलावा, डाइट में तरबूज और खीरे जैसे पानी से भरपूर फल को शामिल करना भी फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस में AC की हवा से स्किन को होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं? जानें डॉक्टर से
गलत समय पर बाहर न निकलें
धूप से त्वचा को झुलसने से बचाने के लिए धूप के सबसे तेज समय, आमतौर पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच, जब UV किरणें सबसे ज्यादा तेज होती हैं, उस समय पर बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो, तो जितना हो सके छाया वाली जगहों पर रहने की कोशिश करें और खुद को ढककर रखें।
स्किन को साफ करें
धूप से घर वापिस आने के बाद अपनी स्किन को हल्के हाथों से साफ करें और किसी भी तरह की जलन या परेशानी को शांत करने के लिए एलोवेरा जेल या हल्के मॉइस्चराइजर जैसे आरामदायक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष
गर्मी में त्वचा को झुलसने से बचाने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, प्रोटेक्टिव कपड़े पहनें, शरीर को हाइड्रेट रखें, तेज धूप के समय पर बाहर न निकलें, घर वापिस आने पर स्किन को साफ करें और किसी भी तरह की जलन या परेशानी महसूस होने पर एलोवेरा जेल या मॉइस्चराइजर लगाएं। इन आसान सावधानियों को अपनाकर आप गर्मियों का मजा भी ले सकते हैं और अपनी स्किन को सुरक्षित और स्वस्थ भी रख सकते हैं। ध्यान रहे, छाले आने, तेज बुखार, दर्द या त्वचा से जुड़ी अधिक परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
सनबर्न और टैनिंग में क्या अंतर है?
टैनिंग में धूप के संपर्क में आने से त्वचा का रंग गहरा या डार्क हो जाता है, जबकि सनबर्न में त्वचा लाल हो जाती है, उसमें जलन होती है और कभी-कभी सूजन या छाले भी पड़ सकते हैं। सनबर्न स्किन के सेल्स को पहुंचने वाला अधिक गंभीर नुकसान है।सनस्क्रीन लगाने के तुरंत बाद धूप में निकलना सही है या नहीं?
नहीं, सनस्क्रीन को स्किन में पूरी तरह एब्जॉर्ब होने और सुरक्षा कवच बनाने में कम से कम 10 मिनट का समय लगता है। इसलिए बाहर निकलने से करीब 15 से 20 मिनट पहले इसे लगाना सबसे ज्यादा असरदार होता है।सनस्क्रीन लगाने के बाद पसीना आए, तो क्या होता है?
पसीने या पानी के संपर्क में आने से सनस्क्रीन की परत त्वचा से हट सकती है। इसीलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि हर 2 से 3 घंटे में सनस्क्रीन को दोबारा लगाएं, ताकि त्वचा की सुरक्षा बनी रहे।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 05, 2026 19:01 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 05, 2026 19:01 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta